- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,09 May , 2026
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM : शाकुंतलम इंडोर हॉल, जे. सी. बोस यूनिवर्सिटी सेक्टर 6, फरीदाबाद मे दिनांक 9 एवं 10 मई 2026 को 'फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ' एवं
'हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ' द्वारा आयोजित होने वाली दो दिवसीय "25वी "रजत जयंती" ऑल हरियाणा स्टेट किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026" मे राज्य के 300 खिलाड़ी भाग लें रहे हैं.| हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की आज प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 10 बजे सपन्न हुआ, इस अवसर पर मुख्य अतिथि अतिरिक्त महाअधिवक्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट विकास वर्मा उपस्थित थे; समारोह की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय कवि दिनेश रघुवंशी ने की; इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा भारती फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष आनंद मेहता; राजस्थान एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम चौधरी; एस. आर. एस. इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक विनय गोयल; क्रीड़ा भारती फरीदाबाद विभाग संयोजक संदीप सिंह; प्रसिद्ध डॉ बिस्वरूप रॉय चौधरी उपस्थित थे.कल समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि एकॉर्ड हॉस्पिटल फरीदाबाद के चेयरमैन ओर्थोपेडिक्स, स्पोर्ट्स इंजरी एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट डॉ युवराज कुमार मुख्य अतिथि होंगे; इस अवसर विशिष्ट अतिथि अग्रवाल सेवा सदन सेक्टर-11 के प्रधान एस. एन. बंसल; भारत विकास परिषद की अध्यक्ष श्रीमती तमन्ना अग्रवाल; ; ई. एस. आई. हॉस्पिटल के जाने माने सर्जन डॉ हेमंत अत्रि; अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार गुप्ता; शतायु मल्टीस्पेशलटी क्लिनिक के चेयरमैन डॉ. ललित अग्रवाल होंगे.‘हरियाणा किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष संतोष कुमार
अग्रवाल ने बताया कि पहली बार एसोसिएशन द्वारा "पैरा राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप" का भी आयोजन किया गया है, और सभी खिलाड़ियों का मेरिट के आधार पर आगामी “नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026” के लिए चयनकिया जाएगा. ‘हरियाणा स्टेट किकबॉक्सिंग एसोसिएशन’ इस चैंपियनशिप को और बेहतर बनाने के लिए राज्य भर के सभी सम्बंधित खिलाडियों और अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है. ‘हरियाणा किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल गुप्ता ने बताया कि
इस प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं. आज के कार्यक्रम में खिलाडियों ने शानदार किकबॉक्सिंग खेल का प्रदर्शन किया है.
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM : शहर के सबसे प्रमुख बाजार NIT 1 में भीषण गर्मी के बीच नगर निगम कर्मचारियों ने नौवें दिन की हड़ताल में निकाला विशाल जलूस आम जनता और व्याप Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM : ओल्ड फरीदाबाद मार्केट स्थित पथवारी मंदिर परिसर में शनिवार को महाराणा प्रताप के जयघोषों से गूंज उठा, जब महाराणा प्रताप Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM : फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, फरीदाबाद द्वारा संस्था के प्रधान बी. दास बतरा की देखरेख में विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर रंगारंग Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM : शाकुंतलम इंडोर हॉल, जे. सी. बोस यूनिवर्सिटी सेक्टर 6, फरीदाबाद मे दिनांक 9 एवं 10 मई 2026 को 'फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में मातृत्व के सम्मान और मां के महत्व को समर्पित “मदर्स डे” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस Read More...
FARIDABAD NEWS 08 MAY 2026 : GAUTAM : नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशों पर एनएचपीसी चौक से लिंक रोड तक बनाई जा रही सड़क में घटिया सामग्री के उपयोग की Read More...
PALWAL NEWS 08 MAY 2026 : राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के देश की विकास योजनाओं और चमचमाते राजमार्ग के बड़े-बड़े दावों के बीच पलवल से फरीदाबाद जाने वाला राष्ट्र Read More...
FARIDABAD NEWS 08 MAY 2026 : जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद द्वारा 'विश्व रेडक्रॉस दिवस' के उपलक्ष्य में मानवता, सेवा और जन-जागरूकता को समर्पित कार्यक्रमों की Read More...