- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,08 May , 2026
PALWAL NEWS 08 MAY 2026 : राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के देश की विकास योजनाओं और चमचमाते राजमार्ग के बड़े-बड़े दावों के बीच पलवल से फरीदाबाद जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग बारिश के मौसम में भ्रष्टाचार, लापरवाही और सरकारी सिस्टम की पोल खोलता दिखाई देता है। हल्की सी बारिश होते ही यह राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क कम और उफनती हुई दरिया अधिक नजर आती है।
हजारों करोड़ रुपये खर्च कर तैयार किया गया यह हाईवे अब जनता के लिए सुविधा नहीं बल्कि मुसीबत और खतरे का दूसरा नाम बन चुका है।
बरसात के दौरान सड़क पर इतना पानी भर जाता है कि वाहन रेंगने को मजबूर हो जाते हैं। दोपहिया वाहन चालक जान हथेली पर रखकर गुजरते हैं, जबकि कई वाहन पानी में बंद होकर घंटों जाम का कारण बनते हैं।
_सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतने बड़े प्रोजेक्ट में पानी निकासी जैसी बुनियादी व्यवस्था तक क्यों नहीं बनाई गई?_
स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे के दोनों ओर बनाए गए नाले कई जगहों पर आपस में जुड़े ही नहीं हैं। अनेक स्थानों पर पानी निकासी का कोई रास्ता नहीं छोड़ा गया। यही कारण है कि बारिश का पानी सड़क पर जमा होकर पूरे राजमार्ग को तालाब में बदल देता है।
*जानकारों का कहना है कि यह केवल इंजीनियरिंग की गलती नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का खुला खेल है। जनता के टैक्स की गाढ़ी कमाई और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सपनों को योजनाओं के नाम पर पानी की तरह बहा दिया गया,*
जमीन पर हालत यह है कि करोड़ों की सड़क प्रत्येक बारिश में जवाब दे रही है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इतनी भारी खामियों के बावजूद संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों ने परियोजना को कंप्लीशन सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया।
अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या जांच केवल फाइलों में हुई? क्या जनता की सुरक्षा से बड़ा कमीशन का खेल हो गया
क्षेत्रवासियों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों, इंजीनियरों और निर्माण एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वाहन चालक राजेश, अनुपम, सुंदर, सुमित, लवित, विशाल का कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आने वाले मानसून में यह राष्ट्रीय राजमार्ग किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
जनता का गुस्सा अब साफ शब्दों में दिखाई देने लगा है — राहगीर बोलने लगे हैं कि
“यह राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं, भ्रष्टाचार का तैरता हुआ स्मारक बन चुका है।”
" कंप्लीशन नहीं दिया है, काम प्रगति पर है। प्रयास रहेगा बरसात में हालात ऐसे न हो"
FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को प्रदेश में पेपरलेस रजिस्ट्री 2.0 (द्वितीय चरण) एवं ऑटो इंतकाल प्रणाली क Read More...
FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव डॉ. सुनील कुमार के निर्देशानुसार तथा आयुष सिन्हा उपायु Read More...
FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM : समाज सेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने लख़नऊ कोचिंग सेंटर के आग हादसे में जान गवाने वाले होनहार विधार्थियो की मौत पर गहरा दुख जताते ह Read More...
FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने खेड़ी मंडल में प्रवास के दौरान स्वच्छता अभिय Read More...
FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 GAUTAM : थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के जीवन को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में इनर व्हील क्लब (IWC) इंडस्ट्रियल टाउन, फरीदाबाद द्वार Read More...
NEW DELHI NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संगति फाउंडेशन एवं ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स द्वारा इंडिया गेट, नई दिल्ली में एक अनूठे Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह संपूर्ण विश्व में दिखाई दिया, जिसमें ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इ Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय योग समारोह में हर Read More...