- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,22 June , 2026
FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह संपूर्ण विश्व में दिखाई दिया, जिसमें ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम के लिए अस्पताल प्रशासन ने पूर्व नियोजित कार्यक्रमों की एक श्रृंखला निर्धारित की हुई थी जिसका समापन भी 21 जून को योग दिवस के सफल आयोजन के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रातः 08:30 बजे योगाभ्यास के लिए बीमा धारक व संकाय सदस्य एकत्रित होकर कॉलेज के परीक्षा हॉल में उपस्थित हो गए थे। उसके पश्चात मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ कालिदास दत्तात्रेय चव्हाण मुख्य अतिथि के रूप में योग दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमित चक्रवर्ती, डॉ. महकप्रीत, डॉ.अरविंद, डॉ. ज्योति शर्मा व डॉ. संदीप योगाचार्य शामिल थे। सर्वप्रथम डॉ. कालिदास दत्तात्रेय चव्हाण, डॉ संदीप कुमार व अन्य माननीय गणों द्वारा महर्षि पतंजलि जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद दीप प्रज्वलन में सभी शामिल हुए। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को स्क्रीन पर दिखाया गया और इसके पश्चात डॉ संदीप योगाचार्य ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया, उन्होंने बताया कि 12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के थीम "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" तभी सफल होगा जब हम अपने घर से और प्रत्येक सदस्य के लिए योग का आरंभ करेंगे, छोटी उम्र से बढ़ती उम्र के सदस्य के लिए प्रभावी और सार्थक योग का अभ्यास निरंतरता के साथ करेंगे। इस योग अभ्यास में उत्साह और उल्लास के साथ और हॉस्पिटल के संकाय सदस्यों,बीमा धारकों ने सामूहिक रूप से योग अभ्यास में भाग लिया। कार्यक्रम में स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, हाउसकीपिंग स्टाफ व सुरक्षाकर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस योगाभ्यास प्रदर्शन में महिला योग प्रशिक्षिका मीनाक्षी भाटी के साथ डॉ ज्योति शर्मा, हर्षप्रीत कौर ने भाग लिया और सहयोग किया। योगाभ्यास प्रदर्शन में महिला योग प्रशिक्षिका मीनाक्षी भाटी के साथ डॉ ज्योति शर्मा, हर्षप्रीत कौर ने भाग लिया और सहयोग किया।
कार्यक्रम के मध्य में कुछ बीमा धारकों सीमा,सविता, ओम प्रकाश, राणा राकेश, संगीता, प्रतिमा,ने योग आयुर्वेद, खानपान- आहार विहार द्वारा जटिल रोगों में प्राप्त किए गए लाभ के बारे में भी सार्वजनिक तौर पर अपना अनुभव साझा किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ संदीप कुमार ने सभी प्रतिभागियों को स्वास्थ्य की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। डीन डॉ कालिदास दत्तात्रेय चव्हाण ने उपस्थित सभी बीमा धारकों व कर्मचारियों को योग से जुड़ने की प्रशंसा की तथा सभी को योगमय जीवन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल का चिकित्सा विभाग आपको स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है किंतु योग व्यक्ति को सदैव स्वस्थ बने रहने में सहायक है। अतः हमें जीवन में बढ़ती हुई उम्र के साथ योग को अपनी क्षमता अनुसार अवश्य ही अपने जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के बारे में योगाचार्य संदीप आर्य ने जानकारी दी कि सरकार द्वारा योग को बढ़ावा देने के लिए सभी निर्देशों का पालन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिभागियों को कार्यक्रम संबंधित फोटोग्राफी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करने के लिए उत्साहित किया गया। योग दिवस समारोह को प्रदर्शित करने के लिए बैनर्स लगाए गए। सभी कार्यक्रमों का विधिवत संचालन तथा उनकी वीडियो ग्राफी- फोटोग्राफी भी की गई। सभी विद्यार्थियों के लिए, बीमा धारकों के लिए और कर्मचारियों के लिए योग की रिहर्सल को निश्चित किया गया और अलग-अलग बैच के अनुसार योग के प्रोटोकॉल की जानकारी देकर अभ्यास भी करवाया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कॉलेज के डीन डॉ कालिदास दत्तात्रेय चव्हाण द्वारा एक टीम का गठन किया गया, जिसमें चिकित्सा अधीक्षक डॉ संदीप कुमार, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुमित चक्रवर्ती व संदीप योगाचार्य, आयुष विभाग व कॉलेज और अस्पताल प्रशासन के विभिन्न विभागों को निरंतर योग में शामिल रहने का संदेश प्रदान किया। अंत में सभी प्रतिभागियों के लिए लघु फलाहार और जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।
FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह संपूर्ण विश्व में दिखाई दिया, जिसमें ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इ Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय योग समारोह में हर Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM : रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा सेक्टर-64 स्थित प्लॉट नंबर 8 एवं 9 पर प्रस्तावित "रोटरी ब्लड सेंटर" के Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है Read More...
FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026 : GAUTAM : युवाओं को भविष्य के लिए ज़रूरी स्किल्स से लैस करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, विकास ग्रुप के सहयोग से एके अग्रवाल चैरिटेबल Read More...
FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026 : GAUTAM : गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के फरीदाबाद की प्रतिभाशाली खिलाड़ी मनीषा गिरी ने दो पदक जीतकर न केवल फरीदा Read More...
FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद आगमन पर सबसे पहले श्री सं Read More...
FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026 GAUTAM : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चौधरी देवी लाल आयुर्वेदिक महाविद्यालय, जगाधरी में हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग, ह Read More...