- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,20 June , 2026
FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026 : GAUTAM : गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के फरीदाबाद की प्रतिभाशाली खिलाड़ी मनीषा गिरी ने दो पदक जीतकर न केवल फरीदाबाद बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
मनीषा गिरी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शहरवासियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं योग संस्थाओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर योगीराज कृष्णा एकेडमी एवं फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में पल्ला-तिलपत से लेकर सेक्टर-4 बल्लभगढ़ तक एक भव्य स्वागत रैली निकाली गई।
रैली के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों, योग प्रेमियों एवं खिलाड़ियों ने मनीषा गिरी का पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जयपाल शास्त्री, महासचिव अंकुर सिंह, सचिव श्याम कुमार सहित सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।
योगीराज कृष्णा एकेडमी से संदीप भारती, तबीब, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय के पूर्व शिक्षक प्रेमचंद आर्य, लोकेश, मनोज शास्त्री, नरेंद्र जी, राजेश भाटी तथा किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी , अजीत सिंह, विनोद बंसल, विनोद विरमानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने मनीषा गिरी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
यह सम्मान समारोह फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला कार्यालय, सेक्टर-4 बल्लभगढ़ में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने विश्व चैंपियन मनीषा गिरी का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि मनीषा गिरी की उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से योगासन खेल को नई पहचान मिली है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद व्यक्त की।
FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026 : GAUTAM : युवाओं को भविष्य के लिए ज़रूरी स्किल्स से लैस करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, विकास ग्रुप के सहयोग से एके अग्रवाल चैरिटेबल Read More...
FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026 : GAUTAM : गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के फरीदाबाद की प्रतिभाशाली खिलाड़ी मनीषा गिरी ने दो पदक जीतकर न केवल फरीदा Read More...
FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद आगमन पर सबसे पहले श्री सं Read More...
FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026 GAUTAM : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चौधरी देवी लाल आयुर्वेदिक महाविद्यालय, जगाधरी में हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग, ह Read More...
FARIDABAD NEWSW 20 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने अटल ऑडिटोरियम में फरीदाबाद महानगर भाजपा द्वारा आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन सम Read More...
FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2026 : GAUTAM : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज IIAF Sports & Expo Ground, IMT फरीदाबाद में “IMT Clean & Green&r Read More...
FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2026 ; GAUTAM : योग क्रिया व्यक्ति के मन मस्तिष्क और स्वस्थ शरीर को सुदृढ़ करती है। इसलिए हमें प्रतिदिन अपने शरीर के लिए कुछ समय निकालकर योग करना चाहि Read More...
FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीरामानुज संप्रदाय की इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा तीर्थपीठ श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्री सिद्धदाता आश् Read More...