FARIDABAD

HindustanVision Saturday,20 June , 2026
फरीदाबाद महानगर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का पुष्प वर्षा तथा ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत

FARIDABAD NEWSW 20 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने अटल ऑडिटोरियम में फरीदाबाद महानगर भाजपा द्वारा आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी है। इस अवसर पर डा. अर्चना गुप्ता ने बूथ अध्यक्षों की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत का वास्तविक आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि संगठन में बूथ अध्यक्ष की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण और निर्णायक है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा की लगातार चुनावी सफलताओं के पीछे कार्यकर्ताओं का समर्पण, परिश्रम और निष्ठा है। कार्यकर्ताओं के पसीने और जनआशीर्वाद के बल पर ही केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनी है तथा हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाई है।
अटल ऑडिटोरियम में पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह, जिला प्रभारी कमल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरा तोमर, विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश फागना ने पुष्प मालाओं एवं बुका देकर प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत किया। इससे पहले फरीदाबाद आगमन पर अलग-अलग स्थानों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने फूल बरसाकर तथा ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। विधायक मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।  खाटूश्याम मंदिर पर सरपंच अनिल एवं उनकी धर्मपत्नी ने भी डॉ. गुप्ता का विशेष अभिनंदन किया।
स्वागत से अभिभूत डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्नेह, सम्मान और आत्मीयता उन्हें संगठन के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि भाजपा के प्रत्येक कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली शक्ति और आधार है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियों पर बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास, सुशासन, सेवा, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के वर्ष रहे हैं। इन वर्षों में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और विश्व मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है। आज दुनिया भारत को नए सम्मान और नई दृष्टि से देख रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक, सामरिक, तकनीकी और सामाजिक क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
डा. अर्चना गुप्ता ने  कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों को पक्के घर मिले हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आर्थिक मजबूती का आधार बनी है, जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्त रसोई उपलब्ध कराई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि महिला सशक्तिकरण मोदी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। मातृत्व लाभ योजनाओं, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने, नारी शक्ति वंदन अधिनियम तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने वाली विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त किया गया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर घर-घर जाएं और पात्र लोगों को इनका लाभ दिलाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, लेकिन यह सुनिश्चित करना भी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि कोई पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित न रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पारदर्शिता, सुशासन और जनसेवा का नया मॉडल प्रस्तुत कर रही है। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पात्र नागरिकों को इन शिविरों तक लेकर जाएं और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी और नायब सरकार किसानों के हित में फसल खरीद, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने तथा किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के माध्यम से उनकी आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। गरीबों के लिए खाद्यान्न, स्वास्थ्य, आवास और सामाजिक सुरक्षा की योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा, सुशासन और विकास है। “जनसेवा ही हमारा धर्म है और विकास ही हमारा कर्म है।” इसी भावना के साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी सेवा करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा भविष्य में भी विकास और राष्ट्र निर्माण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्राप्त होगी : मूलचंद शर्मा

विधायक मूलचंद शर्मा ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता लंबे समय से संगठन और समाज के बीच सक्रिय रहकर कार्य करती रही हैं तथा उनके अनुभव का लाभ पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत होता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के मार्गदर्शन में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

*डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में और अधिक मजबूत होगा संगठन:  सतीश फागना*

विधायक सतीश फागना ने डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते हुए कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का वातावरण है। उन्होंने कहा कि डॉ. अर्चना के नेतृत्व में भाजपा का संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगा। सतीश फागना ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होकर जनसेवा के अपने संकल्प को नई गति प्रदान करेगी।

*डॉ. अर्चना गुप्ता के आगमन से संगठन को मिलेगी नई मजबूती :  सोहनपाल सिंह
भाजपा के जिला सोहनपाल सिंह ने फरीदाबाद महानगर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।
सोहनपाल सिंह ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता और अधिक सक्रियता और समर्पण के साथ संगठन विस्तार के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरे जोश और ऊर्जा के साथ संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का काम करेंगे। सोहनपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह, जिला प्रभारी कमल यादव, विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश फागना, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरा तोमर, चेयरमैन हुक्म सिंह भाटी, चेयरमैन विजय लोहिया, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा , पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, कविंद्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष कार्तिक सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फरीदाबाद महानगर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का पुष्प वर्षा तथा ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत

More News

6/20/2026 8:38:12 PM
विकास ग्रुप के सहयोग से एके अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट ने शिरडी साईं बाबा स्कूल में STEAM लैब का उद्घाटन किया

FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026 : GAUTAM : युवाओं को भविष्य के लिए ज़रूरी स्किल्स से लैस करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, विकास ग्रुप के सहयोग से एके अग्रवाल चैरिटेबल Read More...

6/20/2026 8:09:14 PM
विश्व योगासन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली मनीषा गिरी का फरीदाबाद में भव्य स्वागत

FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026 : GAUTAM : गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के फरीदाबाद की प्रतिभाशाली खिलाड़ी मनीषा गिरी ने दो पदक जीतकर न केवल फरीदा Read More...

6/20/2026 8:04:48 PM
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद पहुंचीं डॉ. अर्चना गुप्ता, कैली धाम में किए दर्शन

FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद आगमन पर सबसे पहले श्री सं Read More...

6/20/2026 8:02:42 PM
योग को जीवन का संस्कार बनाकर ही होगा विकसित भारत का निर्माण विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 20 JUNE 2026  GAUTAM : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चौधरी देवी लाल आयुर्वेदिक महाविद्यालय, जगाधरी में हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग, ह Read More...

6/20/2026 7:45:41 PM
फरीदाबाद महानगर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का पुष्प वर्षा तथा ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत

FARIDABAD NEWSW 20 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने अटल ऑडिटोरियम में फरीदाबाद महानगर भाजपा द्वारा आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन सम Read More...

6/19/2026 7:50:39 PM
 कृष्णपाल गुर्जर ने IIAF के “IMT Clean & Green”, “One Industry Five Tree” एवं 10 रुपये सेवा अभियान को दी नई गति

 FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2026 : GAUTAM : केंद्रीय राज्य मंत्री  कृष्णपाल गुर्जर ने आज IIAF Sports & Expo Ground, IMT फरीदाबाद में “IMT Clean & Green&r Read More...

6/19/2026 7:43:44 PM
जिसने योग को अपनाया उसने अपने शरीर से रोगों को भगाया : अमन शास्त्री

FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2026 ; GAUTAM : योग क्रिया व्यक्ति के मन मस्तिष्क और स्वस्थ शरीर को सुदृढ़ करती है। इसलिए हमें प्रतिदिन अपने शरीर के लिए कुछ समय निकालकर योग करना चाहि Read More...

6/19/2026 7:40:45 PM
श्रीरामानुज संप्रदाय के दीक्षांत समारोह में बरसी गुरूकृपा से भावुक हुए श्रद्धालुगण

FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2026 : GAUTAM  : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीरामानुज संप्रदाय की इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा तीर्थपीठ श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्री सिद्धदाता आश् Read More...


Welcome