FARIDABAD

HindustanVision Friday,19 June , 2026
श्रीरामानुज संप्रदाय के दीक्षांत समारोह में बरसी गुरूकृपा से भावुक हुए श्रद्धालुगण

FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2026 : GAUTAM  : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीरामानुज संप्रदाय की इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा तीर्थपीठ श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्री सिद्धदाता आश्रम में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें दिल्ली-एनसीआर के अलवा हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तर-प्रदेश, उत्तराखंड और दक्षिण अफ्रीका समेत देश-विदेश से आए करीब 493 श्रद्धालुओं ने दीक्षा प्राप्त कर ईश्वर के प्रति शरणागति का मार्ग स्वीकार किया। श्रीरामानुज संप्रदाय के इस दीक्षांत समारोह में बरसी गुरूकृपा से भक्तगण भावुक हो गए। श्रीसदगुरुदेव ने भी सभी दीक्षित भक्तों को अपनत्व के भाव से स्वीकार किया।

श्रीरामानुज संप्रदाय की इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा तीर्थपीठ के पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने दीक्षांत समरोह में आए भक्तो को एक-एक कर दीक्षित किया। इससे पहले श्रीसदगुरुदेव ने सभी भक्तो को श्रीरामानुज संप्रदाय के दीक्षा संस्कार पूर्ण करवाए। इसमें सबसे पहले सभी नव दीक्षार्थियों को यज्ञ, यज्ञोपवीत, शंख-चक्र धारण करवाया गया और उनका नया आध्यात्मिक नामकरण किया गया। श्रीसंप्रदाय में दीक्षित होने के लिए पंच-संस्कार अनिवार्य हैं, इनमें सबसे पहले ताप संस्कार अर्थात श्रीसदगुरुदेव ने भक्तो के शरीर पर श्री संप्रदाय के चिह्न शंख-चक्र के तप्त चिह्न धारण कराए। फिर पुंड्र संस्कार अर्थात उर्ध्व-पुंड्र का विशेष तिलक लगाना सिखाया गया। फिर नाम संस्कार अर्थात सभी भक्तो को एक नया दासत्व नाम भी दिया। इसके बाद मंत्र संस्कार अर्थात सभी भक्तो को एक मूल रहस्य मंत्र की दीक्षा प्रदान करते हुए जाप की विधि के साथ याग संस्कार पूर्ण किया। इस अवसर पर श्रीरामानुज संप्रदाय की इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा तीर्थपीठ के पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि आखिर गुरु क्यों चाहिए? शास्त्रो में निहित है कि गुरु ही वह शक्ति है जो अज्ञान से ज्ञान की ओर, असफलता से सफलता की ओर और अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। गुरु के बिना जीवन अधूरा है। इसलिए हमें सदैव अपने गुरु का सम्मान करना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। गुरु ही जीवन का सच्चा पथ प्रदर्शक होता है। वैकुंठवासी सदगुरूदेव स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज ने एक वाक्य भक्तो को दिया कि भाव में ही भाव मेरा। श्रीसंप्रदाय में सामाजिक समता का भाव है। श्रीसंप्रदाय में ऊंच-नीच का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि कलियुग में नाम की महिमा सबसे अधिक है। भगवान ने सभी साधनों में नाम का साधन सर्वश्रेष्ठ बताया है। ईश्वर का नाम गुरु मंत्र का जाप करते रहना सीखना ही दीक्षा है। उन्होंने कहा कि भगवान के नाम का यज्ञ किया गया। शंख-चक्र चिह्न लगाए गए। भगवान के नाम का मंत्र भी प्राप्त किया। मानवता के कार्य करते हुए ईश्वर का नाम जाप करना चाहिए। लेकिन दीक्षा के बाद अब खान-पान में पूर्ण सात्विकता (शुद्धता) आवश्यक है। स्वयं के लिए रुचिकर भोजन सबसे पहले भगवान भोग करना आवश्यक है। सेवा का भाव को दृढ़ता से स्वीकार करे। इस अवसर पर श्रद्धालुगण आनंद और उत्साह के साथ सेवा कार्यो में लगे रहे। इस अवसर पर भजनो से बने आध्यात्मिक वातावरण से श्रद्धालुगण आनंदित रहे।

श्रीरामानुज संप्रदाय के दीक्षांत समारोह में बरसी गुरूकृपा से भावुक हुए श्रद्धालुगण

More News

6/19/2026 7:50:39 PM
 कृष्णपाल गुर्जर ने IIAF के “IMT Clean & Green”, “One Industry Five Tree” एवं 10 रुपये सेवा अभियान को दी नई गति

 FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2026 : GAUTAM : केंद्रीय राज्य मंत्री  कृष्णपाल गुर्जर ने आज IIAF Sports & Expo Ground, IMT फरीदाबाद में “IMT Clean & Green&r Read More...

6/19/2026 7:43:44 PM
जिसने योग को अपनाया उसने अपने शरीर से रोगों को भगाया : अमन शास्त्री

FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2026 ; GAUTAM : योग क्रिया व्यक्ति के मन मस्तिष्क और स्वस्थ शरीर को सुदृढ़ करती है। इसलिए हमें प्रतिदिन अपने शरीर के लिए कुछ समय निकालकर योग करना चाहि Read More...

6/19/2026 7:40:45 PM
श्रीरामानुज संप्रदाय के दीक्षांत समारोह में बरसी गुरूकृपा से भावुक हुए श्रद्धालुगण

FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2026 : GAUTAM  : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीरामानुज संप्रदाय की इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा तीर्थपीठ श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्री सिद्धदाता आश् Read More...

6/19/2026 7:36:17 PM
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए अमृता हॉस्पिटल से विशेष सहयोग का आग्रह,

FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2026  : GAUTAM : पिछले लगभग 30 वर्षों से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सेवा एवं "थैलेसीमिया मुक्त भारत" के संकल्प को लेकर कार्यरत फाउंडेशन अगेंस्ट Read More...

6/19/2026 7:22:33 PM
राहुल गांधी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2026 : जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में आज सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा Read More...

6/18/2026 7:41:08 PM
प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

FARIDABAD NEWS 18 JUNE 2026 : GAUTAM : प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व भारतीय टीम में 11 खिलाड़ियों ने किया। आज सभी विजेता खिलाड़ी हरियाणा योग आयोग Read More...

6/18/2026 6:48:00 PM
नीट यूजी परीक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, सभी अधिकारी जिम्मेदारी से निभाएं ड्यूटी : आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 18 JUNE 2026 : GAUTAM  : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि नीट यूजी की परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को जिला के 19 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से Read More...

6/18/2026 6:42:16 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व तिलपत में निकाली गई जन-जागरूकता यात्रा

FARIDABAD NEWS 18 JUNE 2026 : GAUTAM : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज फरीदाबाद के गांव तिलपत स्थित व्यायामशाला में आयुष विभाग के योग सहायकों द्वारा जन-जागरू Read More...


Welcome