FARIDABAD

HindustanVision Friday,19 June , 2026
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए अमृता हॉस्पिटल से विशेष सहयोग का आग्रह,

FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2026  : GAUTAM : पिछले लगभग 30 वर्षों से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सेवा एवं "थैलेसीमिया मुक्त भारत" के संकल्प को लेकर कार्यरत फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, फरीदाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने आज सेक्टर-88 स्थित अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के उपचार, देखभाल तथा बीमारी की रोकथाम के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल प्रशासन को अवगत कराया कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए नियमित रक्त चढ़ाना जीवन रक्षक है। संस्था की ओर से अनुरोध किया गया कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए हर महीने 7-8 यूनिट रक्त निःशुल्क उपलब्ध कराया जाए तथा उसी अस्पताल में रक्त चढ़ाने (ब्लड ट्रांसफ्यूजन) की सुविधा भी पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिल सके।
संस्था की ओर से यह भी आग्रह किया गया कि यदि किसी थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श की आवश्यकता हो, तो ओपीडी परामर्श शुल्क पूर्णतः माफ किया जाए। साथ ही यदि किसी बच्चे को आपातकालीन स्थिति में अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता पड़े, तो उसके उपचार में विशेष रियायतें प्रदान की जाएं।
बैठक के दौरान यह भी अनुरोध किया गया कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए वर्ष में एक बार होने वाली अनिवार्य चिकित्सा जांचें निःशुल्क कराई जाएं। इन जांचों में सीरम फेरिटिन, लिवर एवं किडनी फंक्शन टेस्ट, वायरल मार्कर, थायरॉइड प्रोफाइल, विटामिन डी, कैल्शियम तथा अन्य आवश्यक परीक्षण शामिल हैं, जो बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, फरीदाबाद ने "थैलेसीमिया मुक्त भारत" के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अमृता हॉस्पिटल के साथ मिलकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का प्रस्ताव भी रखा। इसके अंतर्गत युवाओं में थैलेसीमिया कैरियर जांच के प्रति जागरूकता बढ़ाने, विवाह पूर्व जांच को प्रोत्साहित करने तथा गर्भावस्था के दौरान थैलेसीमिया स्क्रीनिंग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से सुझाव दिया कि अमृता हॉस्पिटल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों (गायनेकोलॉजिस्ट एवं ऑब्स्टेट्रिशियन) की एक विशेष बैठक अथवा सम्मेलन आयोजित किया जाए, जिसमें थैलेसीमिया की रोकथाम, विवाह पूर्व जांच, गर्भावस्था के दौरान स्क्रीनिंग तथा प्रसव पूर्व निदान (Prenatal Diagnosis) जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जा सके। संस्था का मानना है कि चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी से भविष्य में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के जन्म को काफी हद तक रोका जा सकता है।
संस्था की ओर से अस्पताल के ओपीडी परिसर में थैलेसीमिया संबंधी जानकारी एवं जागरूकता के लिए एक स्थायी स्टैंडी लगाने का भी अनुरोध किया गया, ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को इस आनुवंशिक बीमारी, इसके कारणों, बचाव तथा उपचार के बारे में सही जानकारी प्राप्त हो सके।
फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, फरीदाबाद के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य करें, तो न केवल थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकता है, बल्कि भविष्य में इस बीमारी को नियंत्रित करने के राष्ट्रीय लक्ष्य को भी प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर अमृता हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर स्वामी निजामृतनन्द पूरी जी, डॉ संजीव सिंह मेडिकल डायरेक्टर, डॉ राहुल कटारिया इंचार्ज ब्लड बैंक, अनिल जैन एडवाइज़र अमृता हॉस्पिटल उपस्तिथ रहे।
इस अवसर पर फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, फरीदाबाद के महासचिव रविन्दर डुडेजा, भगवान गुलाटी प्रधान तथा श्री जे. के. भाटिया उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने अमृता हॉस्पिटल प्रबंधन के प्रति आशा व्यक्त की कि संस्था द्वारा रखे गए सुझावों एवं अनुरोधों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा, जिससे अनेको थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं उनके परिवारों को राहत एवं नई आशा मिल सकेगी।
फोटो दाए से बाये - भगवान गुलाटी रविंद्र डुडेजा, अमृता हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर स्वामी निजामृतनन्द पूरी जी, जे. के. भाटिया।जे. के. भाटिया, डॉ राहुल कटारिया, रविंद्र डुडेजा, डॉ संजीव सिंह, भगवान गुलाटी 

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए अमृता हॉस्पिटल से विशेष सहयोग का आग्रह,

More News

6/19/2026 7:50:39 PM
 कृष्णपाल गुर्जर ने IIAF के “IMT Clean & Green”, “One Industry Five Tree” एवं 10 रुपये सेवा अभियान को दी नई गति

 FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2026 : GAUTAM : केंद्रीय राज्य मंत्री  कृष्णपाल गुर्जर ने आज IIAF Sports & Expo Ground, IMT फरीदाबाद में “IMT Clean & Green&r Read More...

6/19/2026 7:43:44 PM
जिसने योग को अपनाया उसने अपने शरीर से रोगों को भगाया : अमन शास्त्री

FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2026 ; GAUTAM : योग क्रिया व्यक्ति के मन मस्तिष्क और स्वस्थ शरीर को सुदृढ़ करती है। इसलिए हमें प्रतिदिन अपने शरीर के लिए कुछ समय निकालकर योग करना चाहि Read More...

6/19/2026 7:40:45 PM
श्रीरामानुज संप्रदाय के दीक्षांत समारोह में बरसी गुरूकृपा से भावुक हुए श्रद्धालुगण

FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2026 : GAUTAM  : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीरामानुज संप्रदाय की इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा तीर्थपीठ श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्री सिद्धदाता आश् Read More...

6/19/2026 7:36:17 PM
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए अमृता हॉस्पिटल से विशेष सहयोग का आग्रह,

FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2026  : GAUTAM : पिछले लगभग 30 वर्षों से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सेवा एवं "थैलेसीमिया मुक्त भारत" के संकल्प को लेकर कार्यरत फाउंडेशन अगेंस्ट Read More...

6/19/2026 7:22:33 PM
राहुल गांधी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2026 : जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में आज सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा Read More...

6/18/2026 7:41:08 PM
प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

FARIDABAD NEWS 18 JUNE 2026 : GAUTAM : प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व भारतीय टीम में 11 खिलाड़ियों ने किया। आज सभी विजेता खिलाड़ी हरियाणा योग आयोग Read More...

6/18/2026 6:48:00 PM
नीट यूजी परीक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, सभी अधिकारी जिम्मेदारी से निभाएं ड्यूटी : आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 18 JUNE 2026 : GAUTAM  : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि नीट यूजी की परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को जिला के 19 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से Read More...

6/18/2026 6:42:16 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व तिलपत में निकाली गई जन-जागरूकता यात्रा

FARIDABAD NEWS 18 JUNE 2026 : GAUTAM : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज फरीदाबाद के गांव तिलपत स्थित व्यायामशाला में आयुष विभाग के योग सहायकों द्वारा जन-जागरू Read More...


Welcome