- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,19 June , 2026
FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2026 : जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में आज सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तत्पश्चात जन्मदिवस पर केक काटकर खुशी जाहिर की तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सडक़ से लेकर संसद तक जनता की आवाज बुलंद करने वाले राहुल गांधी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए पहले नेहरू कालोनी पहुंचे जहां नेहरू कालोनी में भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक के साथ विधान प्रताप सिंह, रिन्कू चंदीला, शालिनी चोपड़ा, बलजीत अरोड़ा, पूर्व पार्षद दीपक चौधरी, प्रेम कृष्ण आर्य पप्पी, ईशांत कथूरिया, राहुल सरदाना ने अपने-अपने हाथों से भण्डारे का वितरण किया।
इसके बाद श्री कौशिक के नेतृत्व में कांग्रेस टीम सिविल अस्पताल बादशाह खान पहुंची जहां बलजीत कौशिक ने अपने हाथों से मरीजों को फल वितरित किए और उनका हाल-चाल जाना।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं व नेहरू कालोनी के लोगों को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए मजबूती से अपनी बात रखी है तथा देश के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर आवाज उठाई है।
बलजीत कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी की विचारधारा समाज में प्रेम, भाईचारे और समानता का संदेश देती है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश के विकास, सामाजिक सौहार्द और जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर फरीदाबाद कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के साथविनोद कौशिक, डा. सौरभ शर्मा, श्रीमती रेनू चौहान, श्रीमती सुनीता फागना, चंचल तंवर, डा. पराग गौतम, एन.के.शर्मा, विकास फागना, प्रेम यादव, राजा सैनी, इकबाल कुरैशी, देवेंद्र दीक्षित, हरदेव तायल, विजयपाल ठेकेदार, अमीद खान, जुबैर खान, मनीष कुमार एवं संतोष कौशिक सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2026 : GAUTAM : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज IIAF Sports & Expo Ground, IMT फरीदाबाद में “IMT Clean & Green&r Read More...
FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2026 ; GAUTAM : योग क्रिया व्यक्ति के मन मस्तिष्क और स्वस्थ शरीर को सुदृढ़ करती है। इसलिए हमें प्रतिदिन अपने शरीर के लिए कुछ समय निकालकर योग करना चाहि Read More...
FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीरामानुज संप्रदाय की इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा तीर्थपीठ श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्री सिद्धदाता आश् Read More...
FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2026 : GAUTAM : पिछले लगभग 30 वर्षों से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सेवा एवं "थैलेसीमिया मुक्त भारत" के संकल्प को लेकर कार्यरत फाउंडेशन अगेंस्ट Read More...
FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2026 : जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में आज सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा Read More...
FARIDABAD NEWS 18 JUNE 2026 : GAUTAM : प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व भारतीय टीम में 11 खिलाड़ियों ने किया। आज सभी विजेता खिलाड़ी हरियाणा योग आयोग Read More...
FARIDABAD NEWS 18 JUNE 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि नीट यूजी की परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को जिला के 19 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से Read More...
FARIDABAD NEWS 18 JUNE 2026 : GAUTAM : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज फरीदाबाद के गांव तिलपत स्थित व्यायामशाला में आयुष विभाग के योग सहायकों द्वारा जन-जागरू Read More...