- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,23 June , 2026
FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव डॉ. सुनील कुमार के निर्देशानुसार तथा आयुष सिन्हा उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन में एवं सचिव बिजेंद्र सोरोत के नेतृत्व में 26 जून को प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर 23 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित किए जा रहे जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज राजकीय कन्या आईटीआई, ऊँचा गांव में एक विशेष नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह दिवस समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त जीवन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
कार्यक्रम में राजकीय कन्या आईटीआई की प्रधानाचार्य श्री श्याम जी, बी.के. अस्पताल से श्रीमती अनुक्रम भाटी, श्रीमती ममता एवं श्रीमती सुमंत्रा ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के परियोजना निदेशक श्री धर्मेंद्र कसाना ने नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज के विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा दें तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाएं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु संकल्प लिया तथा नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव डॉ. सुनील कुमार के निर्देशानुसार तथा आयुष सिन्हा उपायु Read More...
FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM : समाज सेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने लख़नऊ कोचिंग सेंटर के आग हादसे में जान गवाने वाले होनहार विधार्थियो की मौत पर गहरा दुख जताते ह Read More...
FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने खेड़ी मंडल में प्रवास के दौरान स्वच्छता अभिय Read More...
FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 GAUTAM : थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के जीवन को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में इनर व्हील क्लब (IWC) इंडस्ट्रियल टाउन, फरीदाबाद द्वार Read More...
NEW DELHI NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संगति फाउंडेशन एवं ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स द्वारा इंडिया गेट, नई दिल्ली में एक अनूठे Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह संपूर्ण विश्व में दिखाई दिया, जिसमें ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इ Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय योग समारोह में हर Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2026 : GAUTAM : रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा सेक्टर-64 स्थित प्लॉट नंबर 8 एवं 9 पर प्रस्तावित "रोटरी ब्लड सेंटर" के Read More...