- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,09 May , 2026
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM : शहर के सबसे प्रमुख बाजार NIT 1 में भीषण गर्मी के बीच नगर निगम कर्मचारियों ने नौवें दिन की हड़ताल में निकाला विशाल जलूस आम जनता और व्यापारी भाइयों को करवाया कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत ।
नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल आज नौवें दिन भी जारी रही । आज नौवें दिन की हड़ताल की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान श्रीनन्द ढ़कोलिया ने कि एवं संचालन ऑडिटर लक्ष्मण पार ने किया।
हड़ताल के चलते शहर में सफाई सीवर का काम पूरी तरह से बंद शहर के मुख्य बाजारों मैं कूड़े के ढेर लगे हुए हैं एवं कॉलोनी की गलियों में नालियों का पानी सड़कों पर आया बदबू और गंदगी से जनता का हुआ बुरा हाल।
इस प्रदर्शन में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया ने नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सरकार को दी चेतावनी और कहा कि सरकार पालिका परिषद निगमों एवम् फायर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करे। अन्यथा संघ हड़ताल को आगे बढ़ाकर आंदोलन को तेज करेगा।
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव अनिल चिंडालिया एवम् सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुहेर ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य की चिंता करता है आज जो शहर के बाजारों में गंदगी का आलम है उसकी जिम्मेदारी सरकार की है संघ ने 16 अप्रैल 2026 को प्रदेश की पालिका परिषद निगमों के प्रमुखों को मुख्यमंत्री के नाम हड़ताल का नोटिस देकर कहा था कि सरकार पालिका परिषद निगमों के कर्मचारियों की माँग समस्याओं का निपटान करे अन्यथा संघ 1 मई से हड़ताल पर चला जायेगा संघ सरकार द्वारा किए गए भेदभाव वायदा खिलाफी के बाद भी हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल घोषित नहीं कर रहा है नेताओं ने कहा कि हमने सरकार से बार-बार अपील की है कि वह बातचीत कर हमारी न्याय उचित मांगों को पूरा करें।
लेकिन सरकार पालिका परिषद नगर निगम एवं फायर के कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैया अख्तियार करते हुए आंदोलन को लंबा करने एवं आंदोलनकारी को डराने धमकाने का काम कर रही सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों को एवं फायर कर्मचारी की मांगों का समाधान नहीं करना चाहती । सभा को संबोधित करते हुए प्रदर्शन के अध्यक्ष श्रीनन्द ढकोलिया ने कहा कि आज हमारी हड़ताल का 9 वा दिन है निगम प्रशासन चोरी छुपे शहर में काम करने की कोशिश कर रहा है उसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा सरकार ने हड़ताल में दखल देकर अभी तक हमारे नेताओं से कोई वार्ता करने का प्रयास नहीं किया है यदि सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों की समस्या का हल नहीं निकाला है तो हड़ताल को आगे बढ़ाने पर संघ मजबूर होगा
आज की हड़ताल में अन्य के अलावा अनूप चिंडालिया राज्य सचिव एवम् प्रधान सीवरमैन कर्मचारी यूनियन, परसराम राज्य ऑडिटर,उप प्रधान सुदेश कुमार जैनवाल, जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला , राकेश चिंडालिया हरियाणा ट्यूरिज्म विभाग के नेता सुभाष देशवाल, कल्लू राम, दिगम्बर डागर मुरारी प्रधान, पार्ट टाइम कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान तेजराम, सफाई कर्मचारी यूनियन सचिव महेंद्र कुड़िया,कोषाध्यक्ष जितेन्द्र छाबड़ा, देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन,
महेश शर्मा, हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी यूनियन, सुरेन्द्र, जयबीर मनोज शर्मा , चालक यूनियन के प्रधान महेश फोगाट, वेद भड़ाना, फायर कर्मचारी नेता बृजमोहन डागर मेघश्याम, सीवरमैन यूनियन से मनोज सौदे, विशाल मास्टर अनिल, , ओमपाल खांडिया, सौराज सीवरमैन, ठेकेदारी कर्मचारी सफाई कर्मचारी यूनियन से जोन प्रधान नरेश भगवाना, राजबीर चिंडालिया, दर्शन सोया, सुरेन्द्र चौटाला, हरिसिंह खंडिया, धर्म सिंह मूला सुरेश मनोज बालगुहेर कृष्ण चिंडालिया सैनिटेशन स्टाफ से वरिष्ठ उपप्रधान मदन लाल, राकेश जॉन प्रधान, बिजेंद्र भंडारी देवेन्द्र पहलवान दीपचंद हंस श्यामवीर सुनील खंडेलवाल शिवराज दीपक चिंडालिया, प्रदीप भंडारी ,महिला नेता सुरेश देवी ललिता देवी कमलेश राजवती शकुंतला सत्तों बीना आदि उपस्थित रहे
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM : शहर के सबसे प्रमुख बाजार NIT 1 में भीषण गर्मी के बीच नगर निगम कर्मचारियों ने नौवें दिन की हड़ताल में निकाला विशाल जलूस आम जनता और व्याप Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM : ओल्ड फरीदाबाद मार्केट स्थित पथवारी मंदिर परिसर में शनिवार को महाराणा प्रताप के जयघोषों से गूंज उठा, जब महाराणा प्रताप Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM : फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, फरीदाबाद द्वारा संस्था के प्रधान बी. दास बतरा की देखरेख में विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर रंगारंग Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM : शाकुंतलम इंडोर हॉल, जे. सी. बोस यूनिवर्सिटी सेक्टर 6, फरीदाबाद मे दिनांक 9 एवं 10 मई 2026 को 'फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में मातृत्व के सम्मान और मां के महत्व को समर्पित “मदर्स डे” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस Read More...
FARIDABAD NEWS 08 MAY 2026 : GAUTAM : नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशों पर एनएचपीसी चौक से लिंक रोड तक बनाई जा रही सड़क में घटिया सामग्री के उपयोग की Read More...
PALWAL NEWS 08 MAY 2026 : राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के देश की विकास योजनाओं और चमचमाते राजमार्ग के बड़े-बड़े दावों के बीच पलवल से फरीदाबाद जाने वाला राष्ट्र Read More...
FARIDABAD NEWS 08 MAY 2026 : जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद द्वारा 'विश्व रेडक्रॉस दिवस' के उपलक्ष्य में मानवता, सेवा और जन-जागरूकता को समर्पित कार्यक्रमों की Read More...