- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,02 May , 2026
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि बंगाल-असम विधानसभा चुनाव होते ही भाजपा सरकार ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया है। हर चुनाव से पहले भाजपा सरकार जनता को ठगने के लिए किसी न किसी चीज के दाम घटाती है और चुनाव के बाद उन दामों को कई गुणा बढ़ा देती है। इस बार भी केन्द्र की भाजपा सरकार ने अपना जनविरोधी चेहरा दिखाते हुए एलपीजी गैस के दाम बढ़ाने शुरू कर दिए है।
श्री कौशिक ने प्रैस को जारी अपने बयान में कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पहले ही बताया दिया था कि बंगाल व असम चुनाव समाप्त होते ही भाजपा सरकार अपना जन विरोधी रूप दिखाते हुए एलपीजी गैस व अन्य चीजों के रेट बढ़ाकर आम जनता को महंगाई की आग में ढकेल देगी और हुआ भी यहीं। दोनों राज्यों के चुनाव समाप्त होते ही 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर पर 993 रुपये, पांच किलो फ्री ट्रेड सिलेंडर पर 261 रुपये बढ़ोतरी करके हर वर्ग को प्रभावित, परेशान करने का काम किया है। ये सिर्फ गैस सिलेंडर के दाम ही नहीं बढ़े हैं, अब खाने-पीने की चीजों के दाम भी बढऩे लाजिमी हैं। आम आदमी और व्यापारिक वर्ग दोनों की चिंताएं और परेशानी बढ़ा दी हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि मानी जा रही है। अब कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत तीन हजार रुपये के पार पहुंच गई है। इस बढ़ोतरी को आम लोगों की जेब पर सीधा हमला बताया है। उन्होंने कहा कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इतनी बड़ी वृद्धि का असर केवल होटल और रेस्टोरेंट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका व्यापक प्रभाव रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग सेवाएं, फूड बिजनेस, क्लाउड किचन और छोटे-छोटे ढाबा संचालक इस फैसले से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। साथ ही गरीब व्यक्ति अपनी बहन-बेटी की शादी के लिए कॉमर्शियल सिलेण्डर कैसे खरीद पाएगा।
उन्होंने कहा कि गैस की कीमत बढऩे से इन व्यवसायों की लागत में भारी इजाफा होगा, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। खाने.पीने की चीजों के दाम बढ़ जाएगें हैं, जिससे आम आदमी की थाली और महंगी हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है और लगातार लिए जा रहे फैसले जनता को आर्थिक रूप से कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पहले ही पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि से लोग परेशान हैं। अब कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी ने छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाए और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इस मुद्दे पर कोई राहत नहीं दी, तो पार्टी सडक़ों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम जनता और छोटे कारोबारियों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी।
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि बंगाल-असम विधानसभा चुनाव होते ही भाजपा सरकार ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिय Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा बिजली निगम सर्कल फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्तिथ बिजली दफ्तर के प्राँगण में सर्कल सचिव लेखराज चौधरी के नेतृत्व में भारी संख्या में Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : 5वें राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन का शुभारंभ आज जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में हुआ। दो दिवसीय Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा: भारत में किकबॉक्सिंग के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से आगामी 1 मई से 5 मई 2026 तक "13वें नेशनल Read More...
केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने वार्ड 44 में लगभग 28.50 लाख रुपये के विकास कार्यों की विधिवत शुरुआत की
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM Read More...
GURUGRAM NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : MCG गुरुग्राम के ज़रूरतमंद और गरीब मरीज़ों को दी जाने वाली रोटरी की बेहतरीन सेवाओं में हमेशा उसका साथ देगी”: श्रीमती राज रानी Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : हर घर रक्तदाता अभियान के अन्तर्गत बंसी विद्या निकेतन परिवार और पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाब Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : नगर निगम कर्मचारियों ने आज अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर की गई Read More...