FARIDABAD

HindustanVision Saturday,02 May , 2026
थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए 30 रक्तमित्रों ने किया रक्तदान 

FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : हर घर रक्तदाता अभियान के अन्तर्गत  बंसी विद्या निकेतन परिवार  और पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के सहयोग से बंसी विद्या निकेतन स्कूल में  थैलेसिमिया से पीड़ित बच्चों के लिए एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का संयोजन स्कूल की प्रधानाचार्या अंजु डागर, क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल और सह संयोजक अल्पना मित्तल ने किया।शिविर का शुभारंभ जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के सचिव बिजेन्द्र सौरोत, स्कूल के चेयरमैन नारायण डागर ने किया।  

 बिजेन्द्र सौरोत ने रक्तमित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान वक्त की जरूरत है, हम सभी को रक्तदान जरुर करना चाहिए । एक यूनिट रक्त से 3  लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति से रक्तदान करने की अपील की। शिविर संयोजक विकास मित्तल और अल्पना मित्तल   ने बताया कि थैलेसीमिया अनुवांशिक बीमारी है, जिसमें बच्चे का खून बनना कम हो जाता है। मेजर थैलेसीमिया होने पर 15 से 20 दिन में खून चढ़ाने की आवश्यकता होती है। रक्तदाताओं की वजह से ही इन बच्चों का जीवन चक्र चल रहा है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए, जिससे किसी और को जीवन मिल सके। शिविर को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद करते हुए स्कूल की प्रधानाचार्या अंजु डागर ने बताया कि शिविर में 30 रक्तमित्रों ने रक्तदान किया जिसमें से लगभग 10 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। शिविर को सुचारु रुप से चलाने के लिए मयंक जैन, सचिन वर्मा, विरेन्द्र कुमार , नेहा लता , नेहा शर्मा, लीना,राजबाला , अंजु यादव, अवधेश तिवारी, दीक्षा वशिष्ठ आदि का विशेष सहयोग रहा।

थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए 30 रक्तमित्रों ने किया रक्तदान 

More News

5/2/2026 6:49:07 PM
बंगाल-असम विधानसभा चुनाव होते ही भाजपा ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि बंगाल-असम विधानसभा चुनाव होते ही भाजपा सरकार ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिय Read More...

5/2/2026 6:44:20 PM
मजदूर दिवस पर कर्मचारी एवम मजदूर विरोधी शोषणकारी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी

FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा बिजली निगम सर्कल फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्तिथ बिजली दफ्तर के प्राँगण में सर्कल सचिव लेखराज चौधरी के नेतृत्व में भारी संख्या में Read More...

5/2/2026 6:37:25 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में 5वें राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन का शुभारंभ 

FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : 5वें राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन का शुभारंभ आज जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में हुआ। दो दिवसीय Read More...

5/2/2026 6:34:07 PM
ग्रेटर फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग का 13वां नेशनल हाई परफॉरमेंस ट्रेनिंग कैंप 1 से 5 मई तक

FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM :  हरियाणा: भारत में किकबॉक्सिंग के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से आगामी 1 मई से 5 मई 2026 तक "13वें नेशनल  Read More...

5/2/2026 6:25:21 PM
हमारी सरकार में किसानों की मर्ज़ी के बगैर कोई नहीं लेगा उनकी एक इंच जमीन : कृष्ण पाल गुर्जर

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने वार्ड 44 में लगभग 28.50 लाख रुपये के विकास कार्यों की विधिवत शुरुआत की

FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM Read More...

5/2/2026 6:09:40 PM
गुरुग्राम की मेयर ने रोटरी ब्लड, थैलेसीमिया और डायलिसिस सेंटर का किया दौरा

GURUGRAM NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : MCG गुरुग्राम के ज़रूरतमंद और गरीब मरीज़ों को दी जाने वाली रोटरी की बेहतरीन सेवाओं में हमेशा उसका साथ देगी”: श्रीमती राज रानी Read More...

5/2/2026 5:58:13 PM
थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए 30 रक्तमित्रों ने किया रक्तदान 

FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : हर घर रक्तदाता अभियान के अन्तर्गत  बंसी विद्या निकेतन परिवार  और पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाब Read More...

5/2/2026 5:48:44 PM
कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय पर की विशाल आक्रोश सभा

FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : नगर निगम कर्मचारियों ने आज अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर की गई Read More...


Welcome