- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,02 May , 2026
केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने वार्ड 44 में लगभग 28.50 लाख रुपये के विकास कार्यों की विधिवत शुरुआत की
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद के वार्ड नंबर-44 में शनिवार को नगर निगम वार्ड 44 में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बतौर मुख्य अतिथि लगभग 28.50 लाख रुपये की लागत से होने वाले सड़क निर्माण कार्यों की नारियल तुड़वाकर विधिवत शुरुआत की। इन कार्यों में वार्ड नंबर 44 की तीन गलियों के निर्माण का कार्य शामिल है। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में बल्लभगढ़ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, होडल विधायक हरेंदर सिंह, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी विधायक सतीश फागना सहित विभिन्न निगम पार्षद एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि स्थानीय लोगों को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से फरीदाबाद में हो रहे चौतरफा विकास के कारण भविष्य में देश के मानचित्र पर फरीदाबाद की एक अलग पहचान होगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार के लिए किसानों के हित सर्वोपरि हैं और उनकी सहमति के बिना उनकी एक इंच जमीन भी किसी भी परिस्थिति में अधिग्रहित नहीं की जाएगी। यह निर्णय किसानों के अधिकारों की रक्षा और उनके विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का उद्देश्य विकास और किसानों के हितों के बीच संतुलन बनाए रखना है, ताकि किसी भी परियोजना के चलते किसानों को नुकसान न हो और उनकी आजीविका सुरक्षित रह सके। आसपास स्थित 24 गांवों के समग्र विकास के लिए लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई विकास परियोजनाओं की डीपीआर को मंजूरी मिल गई है। इन योजनाओं के अंतर्गत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने, सड़क, जलापूर्ति, सीवरेज, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक ढांचागत विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन विकास कार्यों को शीघ्र ही शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार हो सके।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए मेट्रो का विस्तार जेवर एयरपोर्ट तक करने के प्रयास जारी हैं, जबकि पलवल मेट्रो विस्तार का कार्य भी जल्द शुरू करने की योजना है। लगभग ₹30 हजार करोड़ की इन परियोजनाओं के पूरा होने से फरीदाबाद की दिल्ली, नोएडा और जेवर एयरपोर्ट तक सीधी पहुंच होगी।
उन्होंने आगे जानकारी दी कि पुराने रेलवे फाटकों को चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर उनकी जगह ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है, जिससे यातायात बाधाओं और जाम की समस्या से आमजन को राहत मिलेगी। आने वाले समय में फरीदाबाद में पारंपरिक रेलवे फाटक समाप्त हो जाएंगे और उनकी जगह अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही दिल्ली आश्रम से सराय ख्वाजा तक एलिवेटेड सड़क बनाने की परियोजना तैयार है जिसके पूरा होने के बाद दोनों स्थानों के बीच की दूरी को 10 मिनट में तय कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे और कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे सीधे उन्हें अवगत कराएं, ताकि उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता को पानी, सीवर और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि बंगाल-असम विधानसभा चुनाव होते ही भाजपा सरकार ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिय Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा बिजली निगम सर्कल फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्तिथ बिजली दफ्तर के प्राँगण में सर्कल सचिव लेखराज चौधरी के नेतृत्व में भारी संख्या में Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : 5वें राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन का शुभारंभ आज जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में हुआ। दो दिवसीय Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा: भारत में किकबॉक्सिंग के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से आगामी 1 मई से 5 मई 2026 तक "13वें नेशनल Read More...
केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने वार्ड 44 में लगभग 28.50 लाख रुपये के विकास कार्यों की विधिवत शुरुआत की
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM Read More...
GURUGRAM NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : MCG गुरुग्राम के ज़रूरतमंद और गरीब मरीज़ों को दी जाने वाली रोटरी की बेहतरीन सेवाओं में हमेशा उसका साथ देगी”: श्रीमती राज रानी Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : हर घर रक्तदाता अभियान के अन्तर्गत बंसी विद्या निकेतन परिवार और पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाब Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : नगर निगम कर्मचारियों ने आज अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर की गई Read More...