- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,02 May , 2026
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा बिजली निगम सर्कल फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्तिथ बिजली दफ्तर के प्राँगण में सर्कल सचिव लेखराज चौधरी के नेतृत्व में भारी संख्या में बिजली कर्मचारी हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) के बैनरतले एक मई "मजदूर दिवस" के उपलक्ष पर इकट्ठा होकर कर्मचारी एवम मजदूर विरोधी शोषणकारी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना रोष प्रकट किया । विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान राज्य कमेटी के नेता विनोद शर्मा स्टेट चीफ ऑर्गनाइज़र सहित उपप्रधान सुनील चौहान व सहसचिव परवीन शर्मा मौजूद रहे । इस मौके पर बिजली के मीटरों की रीडिंग लेने वाले सभी 196 कर्मचारी मीटर रीडरों व 23 कन्ट्रोल रूम ऑपरेटरों सहित रामपाल फोरमैन ने दूसरी यूनियन एसोसिएशन को छोड़ कार्यक्रम के दौरान खुले मंच से एचएसईबी वर्कर यूनियन परिवार से नाता जोड़ते हुए यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर भविष्य में यूनियन का डण्डा झण्डा थामने का 220 कर्मचारियों ने संकल्प लिया । जिसके बाद सभी मीटर रीडर व सभी साथियों का यूनियन नेताओं की तरफ से फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत सम्मान किया गया । इस दौरान सर्कल सचिव लेखराज चौधरी ने बताया कि हम मजदूर दिवस क्यों मनाते हैं और कहा कि मजदूर दिवस (1 मई) दुनिया भर के श्रमिकों के संघर्ष, मेहनत और उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है । यह दिन मुख्य रूप से 8 घंटे काम करने के अधिकार की जीत और सन 1886 में शिकागो के मजदूर आंदोलन (हेमार्केट कांड) की याद में समर्पित है, जिसने काम के घंटे निश्चित किए थे । ऐतिहासिक आंदोलन (1 मई 1886): अमेरिका में मजदूरों ने 14-18 घंटे काम करने के खिलाफ हड़ताल की और "8 घंटे काम, 8 घंटे आराम, 8 घंटे मनोरंजन" की मांग की, जिस पर पुलिस फायरिंग में कई मजदूर मारे गए थे ।अधिकारों की मान्यता: यह दिन दर्शाता है कि श्रमिकों को उचित वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल और निश्चित कार्य समय पाने का अधिकार है । एकजुटता और सम्मान: यह मजदूरों की एकजुटता का प्रतीक है और देश के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सलाम करता है । इस मौके पर मुकेश शर्मा, सत्यवान, सुरेन्दर, राजेन्द्र नेहरा, बीरसिंह चैयरमैन, मामचन्द, सोनू गोला, मुकेश धतीर, राजेश, दयाराम, धर्मेंदर, राजबीर, सन्दीप गिल, जगजीत, नरेश आदि सहित भारी संख्या में बिजली कर्मचारी मौजूद रहे ।
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि बंगाल-असम विधानसभा चुनाव होते ही भाजपा सरकार ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिय Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा बिजली निगम सर्कल फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्तिथ बिजली दफ्तर के प्राँगण में सर्कल सचिव लेखराज चौधरी के नेतृत्व में भारी संख्या में Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : 5वें राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन का शुभारंभ आज जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में हुआ। दो दिवसीय Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा: भारत में किकबॉक्सिंग के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से आगामी 1 मई से 5 मई 2026 तक "13वें नेशनल Read More...
केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने वार्ड 44 में लगभग 28.50 लाख रुपये के विकास कार्यों की विधिवत शुरुआत की
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM Read More...
GURUGRAM NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : MCG गुरुग्राम के ज़रूरतमंद और गरीब मरीज़ों को दी जाने वाली रोटरी की बेहतरीन सेवाओं में हमेशा उसका साथ देगी”: श्रीमती राज रानी Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : हर घर रक्तदाता अभियान के अन्तर्गत बंसी विद्या निकेतन परिवार और पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाब Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2026 : GAUTAM : नगर निगम कर्मचारियों ने आज अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर की गई Read More...