- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,21 April , 2026
98 लाख की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और 1 करोड़ की लागत से स्कूल का नया भवन का किया लोकार्पण
BALLABGARH NEWS 21 APRIL 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ से विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने वार्ड-1 के रन्हेड़ा खेड़ा गांव में लगभग 1 करोड़ 98 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय की नवनिर्मित इमारत को स्कूली बच्चों को समर्पित किया। करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस बहुमंजिला भवन में 18 कमरों का निर्माण किया गया है, जिससे गांव के बच्चों को बेहतर और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। इसके साथ ही विधायक ने करीब 98 लाख रुपये की लागत से होने वाले अन्य विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया।जिसमें 49 लाख गांव में लगने वाली लाईट के कार्य और 49 लाख से स्कूल में ग्रेनाइट पत्थर लगाने के कार्य का शिलान्यास किया।* स्कूल के भवन में अन्य सुविधाओं और अन्य विकास कार्य शामिल है।
इस अवसर पर विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज हुई है और भाजपा सरकार ने गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के समय गांवों की अनदेखी की जाती थी और यहां के लोगों को केवल रैलियों में भीड़ के रूप में इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन वर्तमान सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर ढांचा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी शहरों जैसी सुविधाएं मिल सकें।
विधायक ने इस मौके पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का बल्लभगढ़ क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से क्षेत्र में स्कूल, सामुदायिक भवन, पक्की सड़कें, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।
विद्यालय के मुख्य अध्यापक सुरेश कुमार ने सरकार और विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए भवन के बनने से बच्चों की संख्या में वृद्धि होगी और विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।
वहीं वार्ड-1 के पार्षद मुकेश डागर ने भी विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि गांव में शिक्षा और विकास को बढ़ावा देने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर वार्ड-1 के पार्षद मुकेश डागर, कयूम खान, तौफीक खान, हेडमास्टर सुरेश कुमार सहित गांव के बुजुर्ग, महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
98 लाख की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और 1 करोड़ की लागत से स्कूल का नया भवन का किया लोकार्पण
BALLABGARH NEWS 21 APRIL 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ से विधायक एवं हरि Read More...
FARIDABAD NEWS 21 APRIL 2026 : GAUTAM : शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के अधिकारों को लेकर एक बड़ा कानूनी विवाद सामने आया है। काउंसिल ऑफ भारतीय स्कूल एजुकेशन ने हरियाणा सरकार द Read More...
भगवान का उद्यान विहार करना बना आकर्षण का केंद्र
FARIDABAD NEWS 21 APRIL 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में
Read More...
सम्मेलन में पूरे देश से 80 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया
क्वांटम टेक्नोलॉजी पर शोध को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय गंभीर: कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार
FARIDABAD
Read More...
FARIDABAD NEWS 21 APRIL 2026 : GAUTAM : कोली समाज के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सलाहकार व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव Read More...
भाजपा युवा जिला महामंत्री बनने के बाद अवतार चंदीला ने मंत्री राजेश नागर से लिया आशीर्वाद
FARIDABAD NEWS 21 APRIL 2026 : GAUTAM : भाजपा युवा मोर्चा जिला फरीदाबाद
Read More...
FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2026: GAUTAM : फरीदाबाद स्थित जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाई एम सी ए के साहित्य एवं भाषा विभाग द्वारा शैक्षण Read More...
FARIDABAD NEWWS 20 APRIL 2026 : GAUTAM : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भाजपा को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा की लोकतंत्र से खिलवाड़ करन Read More...