FARIDABAD

HindustanVision Monday,20 April , 2026
महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा की लोकतंत्र से खिलवाड़ करने की साजिश बेनकाब : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWWS 20 APRIL 2026 : GAUTAM : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भाजपा को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा की लोकतंत्र से खिलवाड़ करने की साजिश बेनकाब हो गई है क्योंकि भाजपा का असली चेहरा अब देश के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है। कौशिक सोमवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन का ऐसा जाल बुन रही थी, जिससे राजनीतिक संतुलन बिगाडता और  लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपने पक्ष में मोड़ा जा सके। यह केवल महिलाओं के साथ छल नहीं, बल्कि संविधान की मूल भावना पर भी सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि संसद में जो बिल गिरा है, वह महिला आरक्षण विधेयक नहीं, बल्कि भाजपा की साजिशों का ढांचा गिरा है तथा यह देश की जागरूक जनता और मजबूत विपक्ष की जीत है, जिसने लोकतंत्र को बचाने का काम किया। विपक्ष की एकता ने मोदी सरकार की साजिश को विफल किया है। उन्होंने मांग की कि अगर सरकार सच में कुछ करना चाहती है, तो 2023 में सभी दलों के समर्थन से पास हुए महिला आरक्षण कानून को फिर से लागू करे। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस हमेशा समर्थन में है,  हमारी स्पष्ट मांग है कि 2023 के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अनुसार 2029 के लोकसभा चुनावों से ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। भाजपा ने बार-बार महिलाओं के सम्मान के नाम पर केवल राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया है, लेकिन जमीनी स्तर पर महिलाओं को सशक्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ही सही मायनों में महिला हितैसी है क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही सबसे पहले महिलाओं को पंचायती राज में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया था।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अशोक रावलजिला उपाध्यक्ष रेनू चौहान अनिल शर्मा जिला महासचिव सुनीता फागना जिला सचिव नरेश शर्मा  जिला सचिव बलजीत सिंह अरोड़ा सरला भामोत्रा नरेश गोयल  भी मौजूद थे अशोक रावल संगठन महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद

महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा की लोकतंत्र से खिलवाड़ करने की साजिश बेनकाब : बलजीत कौशिक

More News

4/20/2026 6:48:18 PM
शैक्षणिक सत्र 2026–27 से जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में बी.ए. अंग्रेज़ी पाठ्यक्रम का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2026: GAUTAM :  फरीदाबाद स्थित जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाई एम सी ए के साहित्य एवं भाषा  विभाग द्वारा शैक्षण Read More...

4/20/2026 6:45:14 PM
महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा की लोकतंत्र से खिलवाड़ करने की साजिश बेनकाब : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWWS 20 APRIL 2026 : GAUTAM : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भाजपा को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा की लोकतंत्र से खिलवाड़ करन Read More...

4/20/2026 6:40:16 PM
बच्चों के भविष्य के लिए जरूरी है बाल विवाह पर रोक : डीसी

ठाकुर वाड़ा, बाढ़ मोहल्ला और ओल्ड फरीदाबाद सहित कई क्षेत्रों में बाल विवाह जागरूकता और शपथ कार्यक्रम आयोजित
FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2026 : GAUTAM : भारत सरकार के बाल व Read More...

4/20/2026 6:36:19 PM
हरियाणा मिल्क फूड श्रमिक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन

200 से अधिक कर्मचारियों ने बीएमएस की सदस्यता ग्रहण की

BALLABGARH NEWS 20 APRIL 2026 : GAUTAM :  भारतीय मजदूर संघ से संबंधित हरियाणा मिल्क फूड श्रमिक संघ ने सं Read More...

4/20/2026 6:33:09 PM
महिलाओं के सम्मान पर राजनीति देश नहीं करेगा बर्दाश्त : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2026 : GAUTAM : नारी शक्ति के अधिकारों का विरोध विपक्ष की मातृशक्ति के अपमान वाली मानसिकता उजागर करता है।
नारी किसी भी समाज की आधारशिला होती ह Read More...

4/20/2026 6:26:42 PM
महिला आरक्षण पर कांगेस का दोहरा चरित्र उजागर, देश की आधी आबादी का छीना हक़ : सीमा त्रिखा

शक्ति को शक्ति विहीन करने के लिए बिल गिराना कांग्रेस और विपक्ष की सुनियोजित साजिश: सीमा त्रिखा
कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने किया 70 करोड़ महिलाओं से विश्वासघात : सीमा त्रिखा
परिवारवाद ब Read More...

4/20/2026 2:07:10 PM
ब्रह्मोत्सव की ऊर्जा, जीवन में आध्यात्मिक आनंद का संचार करती है : पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज

9वां ब्रह्मोत्सव:: सेवा, सुमिरन और समर्पण का संगम

FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2026 ; GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम- श्रीसिद्धदाता आश्रम में Read More...

4/20/2026 1:51:33 PM
रेसिडेंट्स वेलफेयर सैक्टर 29 के पार्क में लगाए सफई रखने के सन्देश :  बलराज गुप्ता

FARIDABAD NEWSW 20 APRIL 2026 : GAUTAM : समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि आज सैक्टर 29 हुड्डा के शास्त्री पार्क में रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बलराज गुप्ता न Read More...


Welcome