FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,21 April , 2026
भाजपा के माध्यम से राष्ट्र की सेवा से जुड़ें युवा : राजेश नागर

भाजपा युवा जिला महामंत्री बनने के बाद अवतार चंदीला ने मंत्री राजेश नागर से लिया आशीर्वाद
FARIDABAD  NEWS 21 APRIL 2026 : GAUTAM : भाजपा युवा मोर्चा जिला फरीदाबाद का महामंत्री नियुक्त होने के बाद अवतार चंदीला ने हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर से मिलकर अपनी खुशी साझा की और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। चंदीला पिछ्ले संगठन कार्यकाल में जिला उपाध्यक्ष थे।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने चंदीला से कहा कि संगठन को सर्वोच्च मानने वालों के लिए भाजपा में निरन्तर अवसर प्राप्त होते हैं। बस हमें राष्ट्र प्रथम की भावना को दिल में रखना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और हमारा देश भारत आज दुनिया का सबसे युवा जनसंख्या वाला देश है, ऐसे में युवाओं के पास समाज सेवा करने के लिए भाजपा के रूप में अच्छा माध्यम मौजूद है। भारतीय जनता पार्टी ही अपने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचा सकती है। ऐसा कार्य करने वाली कोई और पार्टी देश में मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं विचार को सम्मान मिलता है। भारतीय जनता पार्टी के पंच प्राण को अपने जीवन में लागू करने वाले कार्यकर्ता के लिए संगठन अथवा सत्ता का कोई अवसर दूर नहीं रहता है।  उन्होंने अवतार चंदीला को मन लगाकर सेवा करने का मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के करने के लिए अनेक कार्य हैं जिनमें शासन और जनता के बीच सेवाओं का सेतु बनना भी प्रमुख कार्य है। मेरी आपसे उम्मीद है कि आप सरकार की योजनाओं और संगठन की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा के साथ जोड़ेंगे।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला भाजपा युवा महामंत्री अवतार चंदीला ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व और मंत्री राजेश नागर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व मेरे लिए संगठन के प्रति और अधिक समर्पण का संकल्प है। मैं हृदय से सभी का आभार व्यक्त करता हूं।
इस अवसर पर उनके साथ कैलाश मास्टर, श्याम सिंह सरपंच, किशन पंडत, गोपाल चंदीला, सतबीर उर्फ़ सत्तू चंदीला, मस्तू चंदीला, राकेश चंदीला, बेदु चंदीला, वीरू चंदीला, कवरपाल बैसला, चरण सिंह नागर, तिलक चंदीला, तिलकराज़ चंदीला, संदीप उर्फ लाला चंदीला, अशोक चंदीला, जितेंद्र चंदीला, मुनीम पंडत, संदीप चंदीला, बाबू चंदीला, नंदू चंदीला, अजब चंदीला, सुधीर मेहता खेड़ी मंडल अध्यक्ष, बलवान चंदीला, फिरोज, चेतराम, हरिकिशन चंदीला, अंकित चंदीला, दिनेश चंदीला, लक्ष्य नागर, अक्षय नागर, मोहित पंडत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

भाजपा के माध्यम से राष्ट्र की सेवा से जुड़ें युवा : राजेश नागर

More News

4/21/2026 7:05:25 PM
मूलचंद शर्मा ने दी रन्हेड़ा खेड़ा गांव को लगभग 2 करोड़ की सौगात

98 लाख की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और 1 करोड़ की लागत से स्कूल का नया भवन का किया लोकार्पण

BALLABGARH NEWS 21 APRIL 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ से विधायक एवं हरि Read More...

4/21/2026 6:53:33 PM
काउंसिल ऑफ भारतीय स्कूल एजुकेशन ने हरियाणा सरकार को कोर्ट में घेरा, 29 अप्रैल को होगी अहम सुनवाई

FARIDABAD NEWS 21 APRIL 2026 : GAUTAM : शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के अधिकारों को लेकर एक बड़ा कानूनी विवाद सामने आया है। काउंसिल ऑफ भारतीय स्कूल एजुकेशन ने हरियाणा सरकार द Read More...

4/21/2026 6:45:31 PM
भगवान श्रीलक्ष्मीनारायण के विवाहोत्सव में जमकर झूमे श्रद्धालुगण

भगवान का उद्यान विहार करना बना आकर्षण का केंद्र
 FARIDABAD NEWS 21 APRIL 2026 : GAUTAM :
सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में Read More...

4/21/2026 6:40:40 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में 'एनर्जी ट्रांज़िशन पाथवेज़' पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

सम्मेलन में पूरे देश से 80 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया

क्वांटम टेक्नोलॉजी पर शोध को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय गंभीर: कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार
FARIDABAD Read More...

4/21/2026 6:36:11 PM
कोली समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिय़ा सलाहकार राजीव जेटली से की मुलाकात

FARIDABAD NEWS 21 APRIL 2026 : GAUTAM :  कोली समाज के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सलाहकार व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव Read More...

4/21/2026 6:00:08 PM
भाजपा के माध्यम से राष्ट्र की सेवा से जुड़ें युवा : राजेश नागर

भाजपा युवा जिला महामंत्री बनने के बाद अवतार चंदीला ने मंत्री राजेश नागर से लिया आशीर्वाद
FARIDABAD  NEWS 21 APRIL 2026 : GAUTAM : भाजपा युवा मोर्चा जिला फरीदाबाद Read More...

4/20/2026 6:48:18 PM
शैक्षणिक सत्र 2026–27 से जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में बी.ए. अंग्रेज़ी पाठ्यक्रम का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2026: GAUTAM :  फरीदाबाद स्थित जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाई एम सी ए के साहित्य एवं भाषा  विभाग द्वारा शैक्षण Read More...

4/20/2026 6:45:14 PM
महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा की लोकतंत्र से खिलवाड़ करने की साजिश बेनकाब : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWWS 20 APRIL 2026 : GAUTAM : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भाजपा को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा की लोकतंत्र से खिलवाड़ करन Read More...


Welcome