FARIDABAD

HindustanVision Friday,17 April , 2026
पं. मूलचंद शर्मा ने निर्माणाधीन नाले और सड़क के कार्य का अधिकारियों के साथ किया दौरा 

BALLABGARH NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने आज सेक्टर-3 स्थित पुलिस चौकी वाले रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया कि सेक्टर-3 का पुलिस चौकी वाला रोड जल्द ही डबल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुगम होगी और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने मौके पर निर्माणाधीन नाले के कार्य का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम से पहले-पहले नाले का निर्माण कार्य हर हाल में पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि नाले के निर्माण के साथ-साथ सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। सड़क के बीच में आ रहे बिजली के खंभों और पानी की लाइन को भी जल्द से जल्द शिफ्ट कराया जाएगा, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

विधायक ने बताया कि निर्माणाधीन नाले के दूसरी ओर, जहां से अवैध कब्जे हटाए गए हैं, वहां भी सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। यह डबल रोड एफएमडीए (फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण) द्वारा बनाया जाएगा, जिससे सेक्टर-3 सहित आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को काफी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी और क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तिगांव रोड से जाट धर्मशाला होते हुए सेक्टर 10 की तरफ जाने वाली सड़क का भी सौंदर्य करण का कार्य चल रहा है। जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। इस अवसर पर एफएमडीए के कार्यकारी अभियंता अंकित शर्मा, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय मंगला सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।

पं. मूलचंद शर्मा ने निर्माणाधीन नाले और सड़क के कार्य का अधिकारियों के साथ किया दौरा 

More News

4/17/2026 6:14:17 PM
श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए सात जून को दिल्ली में धर्मसंसद : रूप सिंह नागर

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में की कांफ्रेंस
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए अ Read More...

4/17/2026 6:09:46 PM
वार्ड 10 में अवैध रूप से संचालित दो मीट की दुकानों पर निगम की सीलिंग कार्रवाई

FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों के तहत नगर निगम की टीम द्वारा वार्ड नंबर 10 क्षेत्र में अवैध रूप स Read More...

4/17/2026 5:15:12 PM
पं. मूलचंद शर्मा ने निर्माणाधीन नाले और सड़क के कार्य का अधिकारियों के साथ किया दौरा 

BALLABGARH NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने आज सेक्टर-3 स्थित पुलिस चौकी वाले रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के Read More...

4/17/2026 5:10:28 PM
मानव एकता दिवस : सेवा और आध्यात्मिक समरसता का पावन अवसर

NEWS DELHI NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM :  जब मानव हृदय में प्रेम की मधुर धारा अविरल प्रवाहित होती है और आत्मा एकत्व के दिव्य स्पंदन से आलोकित होती है, तभी मानवता का वास Read More...

4/17/2026 5:03:11 PM
सहकार भारती के प्रयासों से समितियों को लंबित सब्सिडी होगी जारी : हनुमान सिंह

BHIWANI NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : भिवानी। हरियाणा में सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने की दिशा में सहकार भारती के प्रयास लगातार सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। सहकार भारती हर Read More...

4/17/2026 4:40:09 PM
सुवृंदा सूद ने रचा इतिहास: सीबीएसई 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक पाकर बनाया कीर्तिमान

FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : मॉडर्न विद्या निकेतन स्कूल, सेक्टर-17 की छात्रा सुवृंदा सूद ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर Read More...

4/17/2026 4:31:16 PM
वार्ड नं. 43 आरएमसी से निर्मित सीमेंटेड सड़क का विधिवत उद्घाटन

FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : वार्ड न. 43 स्थित राव कॉलोनी में आरएमसी से निर्मित सीमेंटेड सड़क का विधिवत उद्घाटन वार्ड नं. 43 की पार्षद श्रीमती रश्मि यादव द्वारा क Read More...

4/17/2026 4:26:18 PM
विपुल गोयल ने ओल्ड फरीदाबाद में किया ₹3.5 करोड़ से बनने वाले कन्या विद्यालय के नए भवन का भूमि पूजन

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बोले “यह निर्माण बेटियों के सपनों को नई उड़ान देगा और विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा”

FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2026 : GA Read More...


Welcome