FARIDABAD

HindustanVision Friday,17 April , 2026
सुवृंदा सूद ने रचा इतिहास: सीबीएसई 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक पाकर बनाया कीर्तिमान

FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : मॉडर्न विद्या निकेतन स्कूल, सेक्टर-17 की छात्रा सुवृंदा सूद ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल जिले में बल्कि पूरे क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सुवृंदा की इस अभूतपूर्व सफलता से उनके परिवार में उत्सव का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

सुवृंदा सूद ने विषयवार असाधारण प्रदर्शन करते हुए गणित, फ्रेंच, विज्ञान और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए ।

दादा डॉ. अरविंद सूद ने गर्व से कहा कि सुवृंदा बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की रही है। उसकी एकाग्रता और अनुशासन ने आज उसे इस मुकाम पर पहुँचाया है। उसने हमारे परिवार का नाम रोशन कर दिया है। जिसके लिए स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल और अध्यापक सभी बधाई के पात्र हैं।

भावुक होते हुए पिता अंकुर सूद ने बताया कि बेटी की मेहनत सफल हुई। हमने कभी उस पर दबाव नहीं बनाया, उसने स्वयं अपनी पढ़ाई का शेड्यूल तय किया। उसकी यह सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी। वहीं माता डॉ पारुल सूद ने कहा कि एक माँ के रूप में आज मेरा सीना गर्व से भर गया है। सुवृंदा ने साबित कर दिया कि निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

अपनी सफलता का श्रेय स्कूल और परिवार को देते हुए सुवृंदा सूद ने कहा कि मैंने कभी घंटों के हिसाब से पढ़ाई नहीं की, बल्कि जो भी पढ़ा उसे पूरी स्पष्टता के साथ समझा। मेरे शिक्षकों और माता-पिता ने हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन किया। मेरा लक्ष्य भविष्य में देश की सेवा करना है और यह तो बस एक शुरुआत है। मेरे दादाजी मुझे हमेशा अच्छा करने के लिए  प्रोत्साहित करते हैं मेरे सबसे बड़े शुभचिंतक एवं प्रेरणास्रोत हैं। स्कूल के प्रबंधक और प्रिंसिपल ने भी सुवृंदा सूद को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने फरीदाबाद के शैक्षणिक जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई।
 

सुवृंदा सूद ने रचा इतिहास: सीबीएसई 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक पाकर बनाया कीर्तिमान

More News

4/17/2026 6:14:17 PM
श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए सात जून को दिल्ली में धर्मसंसद : रूप सिंह नागर

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में की कांफ्रेंस
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए अ Read More...

4/17/2026 6:09:46 PM
वार्ड 10 में अवैध रूप से संचालित दो मीट की दुकानों पर निगम की सीलिंग कार्रवाई

FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों के तहत नगर निगम की टीम द्वारा वार्ड नंबर 10 क्षेत्र में अवैध रूप स Read More...

4/17/2026 5:15:12 PM
पं. मूलचंद शर्मा ने निर्माणाधीन नाले और सड़क के कार्य का अधिकारियों के साथ किया दौरा 

BALLABGARH NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने आज सेक्टर-3 स्थित पुलिस चौकी वाले रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के Read More...

4/17/2026 5:10:28 PM
मानव एकता दिवस : सेवा और आध्यात्मिक समरसता का पावन अवसर

NEWS DELHI NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM :  जब मानव हृदय में प्रेम की मधुर धारा अविरल प्रवाहित होती है और आत्मा एकत्व के दिव्य स्पंदन से आलोकित होती है, तभी मानवता का वास Read More...

4/17/2026 5:03:11 PM
सहकार भारती के प्रयासों से समितियों को लंबित सब्सिडी होगी जारी : हनुमान सिंह

BHIWANI NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : भिवानी। हरियाणा में सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने की दिशा में सहकार भारती के प्रयास लगातार सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। सहकार भारती हर Read More...

4/17/2026 4:40:09 PM
सुवृंदा सूद ने रचा इतिहास: सीबीएसई 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक पाकर बनाया कीर्तिमान

FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : मॉडर्न विद्या निकेतन स्कूल, सेक्टर-17 की छात्रा सुवृंदा सूद ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर Read More...

4/17/2026 4:31:16 PM
वार्ड नं. 43 आरएमसी से निर्मित सीमेंटेड सड़क का विधिवत उद्घाटन

FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : वार्ड न. 43 स्थित राव कॉलोनी में आरएमसी से निर्मित सीमेंटेड सड़क का विधिवत उद्घाटन वार्ड नं. 43 की पार्षद श्रीमती रश्मि यादव द्वारा क Read More...

4/17/2026 4:26:18 PM
विपुल गोयल ने ओल्ड फरीदाबाद में किया ₹3.5 करोड़ से बनने वाले कन्या विद्यालय के नए भवन का भूमि पूजन

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बोले “यह निर्माण बेटियों के सपनों को नई उड़ान देगा और विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा”

FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2026 : GA Read More...


Welcome