FARIDABAD

HindustanVision Friday,17 April , 2026
सहकार भारती के प्रयासों से समितियों को लंबित सब्सिडी होगी जारी : हनुमान सिंह

BHIWANI NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : भिवानी। हरियाणा में सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने की दिशा में सहकार भारती के प्रयास लगातार सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। सहकार भारती हरियाणा की पहल से हैफेड से संबंधित दो सहकारी समितियों द किसान भारती कोऑपरेटिव मल्टी पर्पस सोसाइटी लि.तथा द किसान फ्रूट्स एंड वेजटेबल प्रोडक्शन एंड मार्केटिंग सोसाइटी लि.को गेहूं बीज बिक्री का अधिकार पुनः प्राप्त हुआ है।

 साथ ही, इन समितियों की लंबे समय से लंबित लाखों रुपये की सब्सिडी राशि जारी करवाने की स्वीकृति भी मिल गई है। यह जानकारी 

प्रांत प्रमुख (पैक्स प्रकोष्ठ) हनुमान सिंह ने प्रदेश कार्यालय पर देते हुए बताया कि राज्य में लगभग 68 सहकारी विपणन समितियां एवं 500 से अधिक M-PACS समितियां किसानों को सब्सिडी पर गेहूं बीज उपलब्ध कराती हैं। हालांकि, सब्सिडी भुगतान में देरी के कारण समितियों को आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ता है।

प्रदेश महासचिव डॉ. सौरभ भीष्म ने कहा कि संबंधित समितियों को लंबे समय से न तो बीज बिक्री की अनुमति मिल रही थी और न ही सब्सिडी का भुगतान हो रहा था। सहकार भारती ने इस गंभीर विषय को मजबूती से उठाया, जिसके परिणामस्वरूप अब समितियों को उनका अधिकार प्राप्त हुआ है।

प्रांत अध्यक्ष राजवीर गोदारा के मार्गदर्शन में प्रतिनिधिमंडल ने कृषि विभाग के समक्ष यह मुद्दा भी रखा कि सब्सिडी भुगतान में 1 से 2 वर्ष की देरी से समितियों को ब्याज हानि उठानी पड़ती है। विभाग ने इस पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सहकार भारती ने सुझाव दिया है कि सब्सिडी राशि सीधे बीज उत्पादक कंपनियों को दी जाए, ताकि प्रणाली पारदर्शी, समयबद्ध और समितियों के लिए राहतकारी बन सके।

प्रांत मीडिया प्रमुख विष्णु चौहान ने इसे सहकार भारती की प्रभावी पहल बताते हुए कहा कि संगठन भविष्य में भी किसानों और सहकारी संस्थाओं के हितों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

सहकार भारती के प्रयासों से समितियों को लंबित सब्सिडी होगी जारी : हनुमान सिंह

More News

4/17/2026 6:14:17 PM
श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए सात जून को दिल्ली में धर्मसंसद : रूप सिंह नागर

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में की कांफ्रेंस
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए अ Read More...

4/17/2026 6:09:46 PM
वार्ड 10 में अवैध रूप से संचालित दो मीट की दुकानों पर निगम की सीलिंग कार्रवाई

FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों के तहत नगर निगम की टीम द्वारा वार्ड नंबर 10 क्षेत्र में अवैध रूप स Read More...

4/17/2026 5:15:12 PM
पं. मूलचंद शर्मा ने निर्माणाधीन नाले और सड़क के कार्य का अधिकारियों के साथ किया दौरा 

BALLABGARH NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने आज सेक्टर-3 स्थित पुलिस चौकी वाले रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के Read More...

4/17/2026 5:10:28 PM
मानव एकता दिवस : सेवा और आध्यात्मिक समरसता का पावन अवसर

NEWS DELHI NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM :  जब मानव हृदय में प्रेम की मधुर धारा अविरल प्रवाहित होती है और आत्मा एकत्व के दिव्य स्पंदन से आलोकित होती है, तभी मानवता का वास Read More...

4/17/2026 5:03:11 PM
सहकार भारती के प्रयासों से समितियों को लंबित सब्सिडी होगी जारी : हनुमान सिंह

BHIWANI NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : भिवानी। हरियाणा में सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने की दिशा में सहकार भारती के प्रयास लगातार सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। सहकार भारती हर Read More...

4/17/2026 4:40:09 PM
सुवृंदा सूद ने रचा इतिहास: सीबीएसई 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक पाकर बनाया कीर्तिमान

FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : मॉडर्न विद्या निकेतन स्कूल, सेक्टर-17 की छात्रा सुवृंदा सूद ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर Read More...

4/17/2026 4:31:16 PM
वार्ड नं. 43 आरएमसी से निर्मित सीमेंटेड सड़क का विधिवत उद्घाटन

FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : वार्ड न. 43 स्थित राव कॉलोनी में आरएमसी से निर्मित सीमेंटेड सड़क का विधिवत उद्घाटन वार्ड नं. 43 की पार्षद श्रीमती रश्मि यादव द्वारा क Read More...

4/17/2026 4:26:18 PM
विपुल गोयल ने ओल्ड फरीदाबाद में किया ₹3.5 करोड़ से बनने वाले कन्या विद्यालय के नए भवन का भूमि पूजन

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बोले “यह निर्माण बेटियों के सपनों को नई उड़ान देगा और विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा”

FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2026 : GA Read More...


Welcome