- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,17 April , 2026
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बोले “यह निर्माण बेटियों के सपनों को नई उड़ान देगा और विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा”
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओल्ड फरीदाबाद में ₹3.5 करोड़ की लागत से बनने वाले डबल स्टोरी भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए इस पहल को शिक्षा और नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक भवन के निर्माण की शुरुआत नहीं है बल्कि यह भविष्य के निर्माण का एक पावन और ऐतिहासिक क्षण है। यह भवन हमारी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सशक्त समाज की मजबूत नींव बनेगा। यहाँ से शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राएं आगे चलकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
श्री गोयल ने कहा कि मेरे हरियाणा सहित संपूर्ण भारत का भविष्य आज मेरे सामने बैठा है। विद्यार्थी ही वह शक्ति हैं जो आने वाले समय में देश की दिशा और दशा तय करेंगे। विकसित भारत का संकल्प केवल योजनाओं और नीतियों से पूरा नहीं होगा बल्कि यह विद्यार्थियों के परिश्रम समर्पण और दृढ़ निश्चय से ही साकार होगा।
उन्होंने कहा कि किसी भवन का निर्माण करना एक सामान्य प्रक्रिया हो सकती है लेकिन किसी विद्यालय का निर्माण एक दूरदर्शी सोच और राष्ट्रहित की भावना का प्रतीक होता है। यह वह सोच है जो आने वाली पीढ़ियों को ध्यान में रखकर निर्णय लेती है। इसी दृष्टिकोण के साथ फरीदाबाद को एक विकसित आधुनिक और ग्लोबल सिटी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में बेटियों की शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है जब हमारी बेटियाँ शिक्षित और सशक्त हों। “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” एक जनआंदोलन बन चुका है जिसने समाज की सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। आज बेटियाँ शिक्षा विज्ञान खेल प्रशासन और उद्योग सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं।
उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए कहा कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है। इससे महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी मिलेगी और राष्ट्र के विकास को एक नई दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि जब महिलाएँ नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ेंगी तब समाज का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
श्री गोयल ने यह भी कहा कि सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि हर बेटी को समान अवसर मिले उसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो और एक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो ताकि वह बिना किसी बाधा के अपने सपनों को साकार कर सके। यह नया विद्यालय भवन इसी सोच और संकल्प का साकार रूप है जो आने वाले समय में हजारों छात्राओं के जीवन को नई दिशा देगा।
फरीदाबाद के समग्र विकास पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि शहर को एक आधुनिक औद्योगिक केंद्र के साथ साथ ग्रीन सिटी के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जा रही है ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे केवल शिक्षा तक सीमित न रहें बल्कि अपने भीतर जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना भी विकसित करें। पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर ध्यान दें और अपने छोटे छोटे प्रयासों से समाज में बड़ा बदलाव लाने का प्रयास करें।
अंत में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आज का यह भूमि पूजन उन सपनों की नींव है जिन्हें हमारी बेटियाँ अपने भविष्य के लिए देखती हैं। यह एक ऐसे भारत की शुरुआत है जहाँ हर बेटी को समान अवसर सम्मान और आगे बढ़ने का अधिकार प्राप्त होगा। उन्होंने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा और नारी सशक्तिकरण के इस अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य मंजुला चौधरी और डीईओ आंशु सिंगला सहित पार्षद शैफाली सिंगला कर्ण सिंगला मुकेश शास्त्री पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी रिंकू सिलानी पार्षद मुकेश अग्रवाल पार्षद विनोद भाटी पार्षद सचिन शर्मा पार्षद कुलदीप साहनी पार्षद नरेश नंबरदार पार्षद प्रियंका बिष्ट भुदानी मनोनीत पार्षद परवीन चौधरी जिला महामंत्री भाजपा फरीदाबाद सोनू पाराशर वाइस चेयरमैन मार्केट कमेटी परवेश मेहता वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश जांगड़ा मंडल महामंत्री ओल्ड फरीदाबाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त शिक्षण स्टाफ भी मौजूद रहा और सभी ने इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना करते हुए इसे बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में की कांफ्रेंस
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए अ
Read More...
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों के तहत नगर निगम की टीम द्वारा वार्ड नंबर 10 क्षेत्र में अवैध रूप स Read More...
BALLABGARH NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने आज सेक्टर-3 स्थित पुलिस चौकी वाले रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के Read More...
NEWS DELHI NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : जब मानव हृदय में प्रेम की मधुर धारा अविरल प्रवाहित होती है और आत्मा एकत्व के दिव्य स्पंदन से आलोकित होती है, तभी मानवता का वास Read More...
BHIWANI NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : भिवानी। हरियाणा में सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने की दिशा में सहकार भारती के प्रयास लगातार सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। सहकार भारती हर Read More...
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : मॉडर्न विद्या निकेतन स्कूल, सेक्टर-17 की छात्रा सुवृंदा सूद ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर Read More...
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2026 : GAUTAM : वार्ड न. 43 स्थित राव कॉलोनी में आरएमसी से निर्मित सीमेंटेड सड़क का विधिवत उद्घाटन वार्ड नं. 43 की पार्षद श्रीमती रश्मि यादव द्वारा क Read More...
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बोले “यह निर्माण बेटियों के सपनों को नई उड़ान देगा और विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा”
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2026 : GA
Read More...