- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,25 February , 2026
ना डरेंगे, ना झुकेंगे, ना रुकेंगे — सुमित गौड़
प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए सुमित गौड़ को किया गया नजऱबंद
FARIDABAD NEWS 25 FEB 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ को मनरेगा बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत चंडीगढ़ में आयोजित विशाल हरियाणा विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने से एक दिन पूर्व ही पुलिस द्वारा नजऱबंद कर दिया गया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित। विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने से एक दिन पहले रात से ही उनके निवास स्थान पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अगले दिन सुबह लगभग 10 बजे तक फरीदाबाद पुलिस प्रशासन ने उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी। सुमित गौड़ ने अपने बयान में कहा कि वे हरियाणा कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम के लिए अपने सैकड़ों साथियों के साथ चंडीगढ़ प्रस्थान करने वाले थे, किंतु उससे पहले ही उनके घर पर पुलिस बल तैनात कर उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी की आवाज़ और उसके दुख-तकलीफ की लड़ाई लडऩे से रोका जा रहा है। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि भारत के संविधान के तहत प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है। इस प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और जनता की आवाज़ को दबाने का प्रयास प्रतीत होती है। सुमित गौड़ ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनहित के मुद्दों को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रोक-टोक और दबाव की राजनीति से उनका संकल्प कमजोर नहीं होगा, बल्कि वे और अधिक दृढ़ता के साथ जनता के मुद्दों को उठाते रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए तथा शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शनों में अनावश्यक बाधा न डाली जाए। कांग्रेस पार्टी ने भी इस कार्रवाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ को दबाना स्वस्थ परंपरा नहीं है और सरकार को संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए। सुमित गौड़ ने यह भी कहा कि आगे और अधिक बुलंद तरीके से जनता की आवाज़ उठाता रहूंगा। न डरेंगे, न झुकेंगे, न रुकेंगे।
FARIDABAD NEWS 25 FEB 2026 : GAUTAM ; नागरिकों हितों की रक्षा, सरकार का सशक्त संकल्प कैबिनेट मंत्री विपुल गोयलबल्लभगढ़ में 1640 आवासों के लंबित मामलों पर बड़ी राहत पूर्ण भुग Read More...
FARIDABAD NEWS 25 FEB 2026 ; GAUTAM : डी. ए. वी. शताब्दी कॉलेज एन एच. 3 फरीदाबाद में थैलेसीमिया जागरूकता विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फा Read More...
ना डरेंगे, ना झुकेंगे, ना रुकेंगे — सुमित गौड़
प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए सुमित गौड़ को किया गया नजऱबंद
FARIDABAD NEWS 25
Read More...
FARIDABAD NEWS 25 FEB 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) में आयोजित सांस्कृतिक संध्या “एक शाम - भारतीय Read More...
FARIDABAD NEWS 23 FEB 2026 : GAUTAM : समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि सैक्टर 29 हुडडा रेजि़डेन्टस वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव 22 फरवरी को सम्मपन हुए इन चुनावों में प Read More...
अंबाला में लगभग 250 करोड़ रुपये के विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और नियमानुसार अधिकरण पर सदन में विपुल गोयल का विस्तृत एवं तथ्याधारित वक्तव्य
FARIDABAD NEWS 24 FEB
Read More...
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास दायमा के संयोजन में हुआ कांग्रेस सांसद का जोरदार स्वागत
FARIDABAD NEWS 24 FEB 2026 : GAUTAM : रोहतक के सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने क
Read More...
संसद में सरकार ने बताया हरियाणा में 8 लाख से ज्यादा पंजीकृत मनरेगा मजदूरों में से केवल 2,191 को ही मिला 100 दिन का काम : दीपेन्द्र हुड्डा
590 करोड़ का बैंक घोटाला साबित Read More...