FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,25 February , 2026
एक शाम - भारतीय संस्कृति के नाम” : एनपीटीआई में विश्वदीप शर्मा ने कथक नृत्य से मंत्रमुग्ध किया

FARIDABAD NEWS 25 FEB 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) में आयोजित सांस्कृतिक संध्या “एक शाम - भारतीय संस्कृति के नाम” के अंतर्गत प्रख्यात कथक कलाकार विश्वदीप शर्मा ने अपनी अद्वितीय प्रस्तुति से सभागार में उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दूरदर्शन के ए-ग्रेडेड आर्टिस्ट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके कलाकार विश्वदीप शर्मा ने शास्त्रीय कथक की सौंदर्यपूर्ण अभिव्यक्ति से भारतीय सांस्कृतिक विरासत की गरिमा को सजीव कर दिया।
कार्यक्रम का आयोजन ग्रिड ऑपरेशन और डिस्ट्रीब्यूशन के सदस्य एवं एनपीटीआई के महानिदेशक हेमंत जैन के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें फाउंडेशन बैच के ट्रेनी, एमबीए तथा पीजीडीसी के विद्यार्थियों सहित संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान निदेशक (ट्रेनिंग) डॉ. इंदु महेश्वरी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर निदेशक (ट्रेनिंग) डॉ. वत्सला शर्मा, सहायक निदेशक अनुराग राय सहित संस्थान के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

भाव, ताल और परंपरा का अद्भुत संगम : विश्वदीप शर्मा की प्रस्तुति में कथक की पारंपरिक ताल, लय और भाव-भंगिमाओं का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। उन्होंने देवी स्तुति, माखन चोरी प्रसंग तथा घुंघरुओं की जटिल लयकारी के माध्यम से विविध नृत्य शैलियों का प्रदर्शन किया। हस्त मुद्राओं के माध्यम से देवी-देवताओं के स्वरूप, उनके अस्त्र-शस्त्र और अलंकरणों का सजीव चित्रण किया गया।
उन्होंने ब्रज क्षेत्र में मनाए जाने वाले दीर्घकालिक होली उत्सव को राधा-कृष्ण प्रेम की भावनाओं के साथ प्रस्तुत कर दर्शकों को भारतीय सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

यह सांस्कृतिक संध्या “शिक्षा के साथ संस्कृति” की भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है। संस्थान ने भविष्य में ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की योजना व्यक्त की, ताकि पारंपरिक कलाओं और आधुनिक तकनीकी शिक्षा के बीच संतुलित एवं रचनात्मक वातावरण विकसित हो सके।

विश्वदीप शर्मा : विश्वदीप शर्मा भारतीय शास्त्रीय कथक नर्तक हैं और जयपुर घराने की युवा पीढ़ी के प्रमुख प्रतिनिधियों में गिने जाते हैं। वे गुरु नारायण प्रसाद के वरिष्ठ शिष्य हैं तथा दूरदर्शन के ए-ग्रेडेड कलाकार हैं। उन्हें संस्कृति मंत्रालय, साहित्य कला परिषद एवं कथक केंद्र से विभिन्न छात्रवृत्तियाँ प्राप्त हुई हैं।
उन्होंने संगीत नाटक अकादमी के कथक केंद्र रिपर्टरी में ए-ग्रेड कलाकार के रूप में लगभग पाँच वर्षों तक कार्य किया। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अनेक प्रस्तुतियाँ देने के साथ-साथ उन्होंने भारत और विदेशों में कार्यशालाएँ आयोजित कीं तथा कई नृत्य नाट्य प्रस्तुतियों का निर्देशन एवं कोरियोग्राफी की।
वे मीराबाई, सूरदास, कबीर, सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ और मिर्ज़ा ग़ालिब जैसे कवियों की रचनाओं पर आधारित प्रस्तुति कार्य कर चुके हैं।

एक शाम - भारतीय संस्कृति के नाम” : एनपीटीआई में विश्वदीप शर्मा ने कथक नृत्य से मंत्रमुग्ध किया

More News

2/25/2026 6:01:24 PM
नागरिकों हितों की रक्षा, सरकार का सशक्त संकल्प कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 25 FEB 2026 : GAUTAM ; नागरिकों हितों की रक्षा, सरकार का सशक्त संकल्प कैबिनेट मंत्री विपुल गोयलबल्लभगढ़ में 1640 आवासों के लंबित मामलों पर बड़ी राहत पूर्ण भुग Read More...

2/25/2026 5:08:36 PM
डी.ए.वी.शताब्दी कॉलेज में थैलेसीमिया जागरूकता विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

FARIDABAD NEWS 25 FEB 2026 ; GAUTAM :  डी. ए. वी. शताब्दी कॉलेज एन एच. 3 फरीदाबाद में थैलेसीमिया जागरूकता विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फा Read More...

2/25/2026 5:04:08 PM
कांग्रेस से प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ को बीजेपी सरकार के दबाव में पुलिस द्वारा नजऱबंद किया गया...

 

ना डरेंगे, ना झुकेंगे, ना रुकेंगे — सुमित गौड़

प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए सुमित गौड़ को किया गया नजऱबंद

FARIDABAD NEWS 25 Read More...

2/25/2026 5:01:38 PM
एक शाम - भारतीय संस्कृति के नाम” : एनपीटीआई में विश्वदीप शर्मा ने कथक नृत्य से मंत्रमुग्ध किया

FARIDABAD NEWS 25 FEB 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) में आयोजित सांस्कृतिक संध्या “एक शाम - भारतीय Read More...

2/24/2026 8:47:34 PM
बलराज गुप्ता सैक्टर 29 हुडडा रेजि़डेन्टस वेलफेयर एसोसिएशन में भारी मतों से विजयी हुए

FARIDABAD NEWS 23 FEB 2026 : GAUTAM : समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि सैक्टर 29 हुडडा रेजि़डेन्टस वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव 22 फरवरी को सम्मपन हुए इन चुनावों में प Read More...

2/24/2026 8:42:33 PM
विकास परक निर्णयों के साथ सुनियोजित शहरी विकास सरकार की प्राथमिकता ; विपुल गोयल

अंबाला में लगभग 250 करोड़ रुपये के विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और नियमानुसार अधिकरण पर सदन में विपुल गोयल का विस्तृत एवं तथ्याधारित वक्तव्य
FARIDABAD NEWS 24 FEB Read More...

2/24/2026 8:34:57 PM
राजनीतिक बेईमानी मैनेजमेंट से बनी है भाजपा सरकार को जनहित से कोई लेना-देना नहीं : दीपेन्द्र हुड्डा

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास दायमा के संयोजन में हुआ कांग्रेस सांसद का जोरदार स्वागत
FARIDABAD NEWS 24 FEB 2026 : GAUTAM : रोहतक के सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने क Read More...

2/23/2026 7:19:31 PM
मनरेगा योजना खत्म करने की साजिश व 14 लाख बीपीएल कार्ड काटने के विरोध में 25 फरवरी को करेंगे हरियाणा विधान सभा का घेराव ; दीपेन्द्र हुड्डा

संसद में सरकार ने बताया हरियाणा में 8 लाख से ज्यादा पंजीकृत मनरेगा मजदूरों में से केवल 2,191 को ही मिला 100 दिन का काम : दीपेन्द्र हुड्डा

590 करोड़ का बैंक घोटाला साबित Read More...


Welcome