- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,24 February , 2026
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास दायमा के संयोजन में हुआ कांग्रेस सांसद का जोरदार स्वागत
FARIDABAD NEWS 24 FEB 2026 : GAUTAM : रोहतक के सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में राजनीतिक बेईमानी मैनेजमेंट से बनायी हुई सरकार है। जो सरकार काले धन के मैनेजमेंट से बनी हो, वो जनता की परवाह नहीं करती। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सघर्ष का आह्वान करते हुए कहा कि जनता के खिलाफ चलने वाली भाजपा सरकार के पास तंत्र, यंत्र, षड्यंत्र और धनबल का बल है, लेकिन हमारे पास जनता का दिया हौंसले का बल है। हमारी लडाई सच्चाई और अच्छाई की है। उन्होंने कहा कि भाजपा शातिर पार्टी है, इसलिए जहां रणनीति में बदलाव की जरुरत होगी बदलाव करेंगे और जहां मेहनत की जरुरत होगी मेहनत करेंगे। भाजपा के खिलाफ 2029 में लडार्ई के लिये हरियाणा की जनता भी तैयार है तो हम भी तैयार हैं न किसी से डरेंगे न झुकेंगे। सांसद हुड्डा बीती देर रात्री युवा कांग्रेस शहरी के जिलाध्यक्ष विकास दायमा द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता वेदपाल दायमा के संयोजन में 36 बिरादरी की ओर से उनका पगडी बांधकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन, अपराध, नशाखोरी हरियाणा में है। हरियाणा का नौजवान कहां जाए। इंटरनेशनल एयरपोर्ट, रेल कोच फैक्ट्री, रक्षा विश्वविद्यालय जैसे बडे-बडे प्रोजेक्ट हमने मंजूर कराए वो हरियाणा से बाहर के प्रदेशों में चले गये। एचपीएससी में जो भर्तियां आती हैं उसमें भी हरियाणा के बाहर के बच्चे लग रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब में जाकर पंजाब को अपराध मुक्त करने और पंजाब को विकास में नंबर 1 बनाने की बात कह रहे हैं। जबकि उनको हरियाणा की जनता ने वोट दिया है तो हरियाणा को नंबर 1 बनाना चाहिए हरियाणा को पहले अपराध मुक्त बनाना चाहिए। लेकिन आज गली चौराहे तक पर दनादन गोलियां चल रही हैं।
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में कमजोर और अमेरिका से डरी हुई सरकार है। अमेरिका का व्यापार समझौता देश के किसानो-मजदूरों को कंगाली की तरफ ले जायेगा। आज बुजुर्गों की पैंशन व गरीबों के राशन कार्ड काटे जा रहे हैं। गरीब मजदूरों के लिए चलाई गई मनरेगा को खत्म करने का प्रयास हो रहा है।
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने फरीदाबाद का जिक्र करते हुए कहा कि आज फरीदाबाद विकास से पिछड गया है। यहां जितनी भी विका परियोजनाएं दिखेंगी वह सब कांग्रेस सरकार की ही दैन है। चाहे बदरपुर पुल हो या फिर ईएसआई मैडिकल कॉलेज, हाईवे की बात हो या फिर बाईपास, पीने के पानी की रेनीवैल योजना की बात हो फिर सडकों के जाल की। सडकों के जाल बिछाने की बात हो या फिर फरीदाबाद से बल्लभगढ तक मैट्रो चलाने की सभी की सभी विकासात्मक योजनाएं हमारी सरकार की ही दैन है। भाजपा ने दिए हैं तो केवल झूठ और जुम्ले रूपी सब्जबाग। पिछले 12 साल के राज में भाजपाई एक इंच भी मैट्रो का पिलर नहीं बढा पाए। स्मार्ट सिटी आज बदहाल सिटी के रूप में मशहूर हो गई है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह एकजुट हो भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रचार व प्रसार में जुट जाए। आने वाल सरकार आपकी होगी क्योंकि अब जनता इनके जुम्लों को समझ चुकी है।
इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक युवा कांग्रेस शहरी के जिलाध्यक्ष विकास दायमा ने अपने संबोधन में विश्वास दिलाया कि वह जिले में पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडेेंग और हर स्तर पर जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। उन्होंने सांसद दीपेन्द्र हुड्डा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार भी व्यक्त किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक नीरज शर्मा, हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता तरूण तेवतिया, सुमित गौड, रोहित नागर, देवेश कुमार, वीरपाल चंदीला, लिखी चपराना, रेणु चौहान, अब्दुल गफ़्फ़़ार क़ुरैशी,राजेश गाबा, जगन डागर, उमेश कौशिक, रोहित सिंगला, जयवीर दायमा, मुनीराज नागर, रंजीत चंदीला, कुनाल दायमा, वेद चंदीलाल, अखिल भडाना, संजय सोलंकी, सागर कौशिक, दिनेश नागर विनोद धनखड, विधुर नागर, अंकित नागर, प्रवीण भडाना आदि मुख्यरूप से मौजूद थे।
FARIDABAD NEWS 23 FEB 2026 : GAUTAM : समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि सैक्टर 29 हुडडा रेजि़डेन्टस वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव 22 फरवरी को सम्मपन हुए इन चुनावों में प Read More...
अंबाला में लगभग 250 करोड़ रुपये के विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और नियमानुसार अधिकरण पर सदन में विपुल गोयल का विस्तृत एवं तथ्याधारित वक्तव्य
FARIDABAD NEWS 24 FEB
Read More...
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास दायमा के संयोजन में हुआ कांग्रेस सांसद का जोरदार स्वागत
FARIDABAD NEWS 24 FEB 2026 : GAUTAM : रोहतक के सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने क
Read More...
संसद में सरकार ने बताया हरियाणा में 8 लाख से ज्यादा पंजीकृत मनरेगा मजदूरों में से केवल 2,191 को ही मिला 100 दिन का काम : दीपेन्द्र हुड्डा
590 करोड़ का बैंक घोटाला साबित Read More...
FARIDABAD NEWS 23 FEB 2026 : GAUTAM : संजय एंक्लेव नंगला रोड स्थित शिक्षा मन्दिर पब्लिक स्कूल के सामने अवैध रूप से स्थापित किए जा रहे मोबाइल टावर को हटाने की मांग को लेकर आज Read More...
जनहित, पारदर्शिता और सुशासन हमारी सरकार की सर्वोच्च प्रतिबद्धता विपुल गोयल
FARIDABAD NEWS 23 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 के दौरान आज शहरी
Read More...
सैनिक कॉलोनी में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
FARIDABAD NEWS 23 FEB 2026 : GAUTAM : सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-49, मार्केट परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन का Read More...
FARIDABAD NEWS 23 FEB 2026 : GAUTAM : स्टडी ग्लोबल सर्विसेज एन एच 3 फरीदाबाद की ओर से थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए एक विशाल रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया ग Read More...