- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,23 February , 2026
सैनिक कॉलोनी में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
FARIDABAD NEWS 23 FEB 2026 : GAUTAM : सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-49, मार्केट परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य एवं सफल आयोजन सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत हवन के साथ किया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर समाज एवं राष्ट्र की उन्नति की कामना की।
हवन के उपरांत बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें अनेक बाल प्रतिभाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने राष्ट्रभक्ति, संस्कृति एवं सामाजिक विषयों पर अपनी सृजनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। इसके साथ ही मंच पर बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।
मुख्य अतिथि श्रद्धेय डॉ.ओमप्रकाश योगाचार्य रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने देशभक्ति, जीवन के उद्देश्य तथा समाज और राष्ट्र के प्रति प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। फरीदाबाद विभाग प्रचारक वीरभान ने कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण तथा पंच परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने समाज को संगठित, जागरूक एवं संस्कारित बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए उपस्थित जनसमूह को सकारात्मक दिशा प्रदान की।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। सम्पूर्ण आयोजन अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
सैनिक कॉलोनी में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
FARIDABAD NEWS 23 FEB 2026 : GAUTAM : सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-49, मार्केट परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन का Read More...
FARIDABAD NEWS 23 FEB 2026 : GAUTAM : स्टडी ग्लोबल सर्विसेज एन एच 3 फरीदाबाद की ओर से थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए एक विशाल रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया ग Read More...
निरंकारी मिशन का सेवा और समर्पण से सशक्त जल संरक्षण का प्रेरक संकल्प
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM ; जल प्रकृति का अमूल्य उपहार है, जीवन की आधारशिला और Read More...
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : दिल्ली पुलिस सप्ताह 2026 के उपलक्ष्य में टेंडिशिया एसोसिएशन एवं दिल्ली पुलिस (केंद्रीय जिला) के संयुक्त तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 (रव Read More...
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : वार्ड नं. 43 की पार्षद रश्मि यादव द्वारा भाटिया कॉलोनी, ब्लॉक–C में लगभग 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाली RMC रोड का विधिवत Read More...
त्यौहारों से आपसी प्रेम व सौहार्द को मिलता है बढावा : राजेश गर्ग
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : जाट समाज द्वारा ‘होली के रंग- अपनों के संग&rsq
Read More...
मंत्री राजेश नागर के खुले दरबार में टीटू कॉलोनी को नियमित करने की मांग
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर के निवास पर आ Read More...
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : आवश्यकता ही आविष्कार की जननी कहलाती है। जब-जब मनुष्य को किसी चीज की आवश्यकता पड़ी उन्होंने इसका आविष्कार किया और जीवन को सुगम बनाने का Read More...