- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,22 February , 2026
मंत्री राजेश नागर के खुले दरबार में टीटू कॉलोनी को नियमित करने की मांग
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर के निवास पर आयोजित खुले दरबार में टीटू कॉलोनी के नियमितीकरण की मांग पहुंची। मंत्री ने जल्द से जल्द कॉलोनी को नियमित करने की कार्रवाई बढ़ाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पहुंचे लोगों ने कहा कि उनकी कॉलोनी नियमित होने से रह गई है जिसके कारण उनके यहां विकास एवं अन्य सरकारी कार्य होने में दिक्कत आती है। उन्होंने कॉलोनी में सड़क नाली पानी के काम करवाने की मांग भी रखी। इसके अलावा बुढ़िया नाले पर बने पुराने पुल के ढह जाने से होने वाली परेशानियों से भी परिचित करवाया। उन्होंने मंत्री राजेश नागर को बताया कि अपने काम धंधे के लिए सभी को काफी लंबा चक्कर काट कर जाना पड़ता है। वहीं बच्चों को भी स्कूल जाने के लिए परेशानी होती है या नाले पर पड़े बिजली के पुराने खंबे के सहारे रिस्क लेकर जाना पड़ता है। मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों को फोन मिलाकर इस मामले को संज्ञान में लेने के निर्देश दिए।
इसके अलावा स्प्रिंगफील्ड कॉलोनी में टाइलिंग का काम समाप्त होने ने बावजूद मार्केट के सामने दो स्थानों पर काम नहीं होने से अभी तक दिक्कत होने की बात पता चली तो मंत्री ने उसे तुरंत समाधान की बात कही। इसके अलावा बल्ली नगर में ट्यूबवेल की समस्या का मौके पर ही निदान कर दिया।
मंत्री राजेश नागर ने बताया कि वह जन सेवा के लिए राजनीति में आए थे। पार्टी ने अवसर दिया और जनता ने साथ दिया तो सेवा का कार्य मिल गया है। मेरे यहां किसी को आने में हिचक ना हो इसके लिए हर रविवार खुले दरबार का आयोजन रखा है। इसमें हर आम और खास आदमी अपनी मांग, समस्या और सुझाव लेकर आता है। मैं सबके बीच खुले में बैठकर सबकी सेवा करने का प्रयास करता हूं।
इस अवसर पर भूपेंद्र पांडेय, हरीश चंद्र, राकेश, रंजीत, देवेंद्र, अमित, अनुज, राधा बल्लभ, एम डी अख्तर, काके सिंह, कविता देवी, सीता देवी, सुशीला देवी, प्रवीन बैंसला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
निरंकारी मिशन का सेवा और समर्पण से सशक्त जल संरक्षण का प्रेरक संकल्प
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM ; जल प्रकृति का अमूल्य उपहार है, जीवन की आधारशिला और Read More...
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : दिल्ली पुलिस सप्ताह 2026 के उपलक्ष्य में टेंडिशिया एसोसिएशन एवं दिल्ली पुलिस (केंद्रीय जिला) के संयुक्त तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 (रव Read More...
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : वार्ड नं. 43 की पार्षद रश्मि यादव द्वारा भाटिया कॉलोनी, ब्लॉक–C में लगभग 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाली RMC रोड का विधिवत Read More...
त्यौहारों से आपसी प्रेम व सौहार्द को मिलता है बढावा : राजेश गर्ग
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : जाट समाज द्वारा ‘होली के रंग- अपनों के संग&rsq
Read More...
मंत्री राजेश नागर के खुले दरबार में टीटू कॉलोनी को नियमित करने की मांग
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर के निवास पर आ Read More...
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : आवश्यकता ही आविष्कार की जननी कहलाती है। जब-जब मनुष्य को किसी चीज की आवश्यकता पड़ी उन्होंने इसका आविष्कार किया और जीवन को सुगम बनाने का Read More...
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : साई धाम द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 25 जोड़ों को परिणय-सूत्र में बांधा गया। इन सभी विवाहों में वीरेन्द्र गुप् Read More...
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के बड़े भाई व फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक के निधन पर आज हरियाणा के पूर्व मुख्यम Read More...