0

HindustanVision Sunday,22 February , 2026
दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए सामूहिक विवाह आवश्यक हैं : डॉ. मोतीलाल गुप्ता

FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : साई धाम द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 25 जोड़ों को परिणय-सूत्र में बांधा गया। इन सभी विवाहों में वीरेन्द्र गुप्ता एवं मधुश्री गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मोतीलाल गुप्ता, अतुल गुप्ता, राजेश रेलान, डॉ. अश्विनी अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉ. बीनू शर्मा तथा शिरडी साई बाबा टेम्पल सोसायटी के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात शिरडी साई बाबा स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि एवं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मोतीलाल गुप्ता ने अपने संदेश में नवविवाहित दम्पतियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि समाज से दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के उन्मूलन हेतु सामूहिक विवाहों को प्रोत्साहन देना अत्यंत आवश्यक है। संस्था की ओर से विवाह बंधन में बंधे 25 जोड़ों को गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक सामग्री, जैसे सिलाई मशीन, गैस चूल्हा, बर्तन, वस्त्र, बिस्तर तथा फोल्डिंग बेड आदि भेंट किए गए। सभी वर-वधुओं के परिजनों ने साई धाम के इस सराहनीय आयोजन की हृदय से प्रशंसा की।

डॉ. अश्विनी अग्रवाल, राजेश रेलान एवं अतुल गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए साई धाम तथा डॉ. मोतीलाल गुप्ता द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. गुप्ता का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके द्वारा संपादित कार्यों से न केवल फरीदाबाद, अपितु समूचा राष्ट्र लाभान्वित हो रहा है।

कार्यक्रम का संचालन आज़ाद शिवम दीक्षित ने अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से किया। प्रधानाचार्या डॉ. बीनू शर्मा एवं संदीप सिंघल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नवविवाहित दम्पतियों को मंगलमय जीवन की शुभकामनाएँ प्रदान कीं। समारोह में नीरा गोयल, ईशा गुप्ता, मनोहर पुनयानी, रोहित रूंगटा, यू.एस. अग्रवाल, नरेन्द्र जैन, सुनील खंडूजा, महेश अग्रवाल, सुधीर रेलान, साधना रेलान, शशि अरोड़ा, ओ.पी. गर्ग, के.ए. पिल्लै, विकास मल्होत्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए सामूहिक विवाह आवश्यक हैं : डॉ. मोतीलाल गुप्ता

More News

2/22/2026 7:52:10 PM
भक्ति केवल शब्दों से नही कर्मों में प्रकट हो : सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

निरंकारी मिशन का सेवा और समर्पण से सशक्त जल संरक्षण का प्रेरक संकल्प

FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM ;  जल प्रकृति का अमूल्य उपहार है, जीवन की आधारशिला और Read More...

2/22/2026 7:48:26 PM
टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा दिल्ली पुलिस के सहयोग से महिलाओं हेतु निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : दिल्ली पुलिस सप्ताह 2026 के उपलक्ष्य में टेंडिशिया एसोसिएशन एवं दिल्ली पुलिस (केंद्रीय जिला) के संयुक्त तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 (रव Read More...

2/22/2026 7:44:25 PM
पार्षद रश्मि यादव द्वारा भाटिया कॉलोनी, ब्लॉक–C में लगभग 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाली RMC रोड का उद्घाटन

FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : वार्ड नं. 43 की पार्षद रश्मि यादव द्वारा भाटिया कॉलोनी, ब्लॉक–C में लगभग 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाली RMC रोड का विधिवत Read More...

2/22/2026 7:39:35 PM
जाट समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

त्यौहारों से आपसी प्रेम व सौहार्द को मिलता है बढावा : राजेश गर्ग
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM :  जाट समाज द्वारा ‘होली के रंग- अपनों के संग&rsq Read More...

2/22/2026 7:37:08 PM
मंत्री ने सबको दिया जल्द नियमितीकरण की फाइल बनवाने का आश्वासन 

मंत्री राजेश नागर के खुले दरबार में टीटू कॉलोनी को नियमित करने की मांग 

FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर के निवास पर आ Read More...

2/22/2026 7:34:49 PM
आवश्यकता ही आविष्कार की जननी : सतीश फागना 

FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : आवश्यकता ही आविष्कार की जननी कहलाती है। जब-जब मनुष्य को किसी चीज की आवश्यकता पड़ी उन्होंने इसका आविष्कार किया और जीवन को सुगम बनाने का Read More...

2/22/2026 7:29:58 PM
दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए सामूहिक विवाह आवश्यक हैं : डॉ. मोतीलाल गुप्ता

FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : साई धाम द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 25 जोड़ों को परिणय-सूत्र में बांधा गया। इन सभी विवाहों में वीरेन्द्र गुप् Read More...

2/22/2026 7:26:27 PM
पूर्व विधायक आनंद कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का लगा तांता हुड्डा, सैलजा व राव नरेंद्र ने अर्पित की श्रद्धांजलि

FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के बड़े भाई व फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक के निधन पर आज हरियाणा के पूर्व मुख्यम Read More...


Welcome