- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,22 February , 2026
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के बड़े भाई व फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक के निधन पर आज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद कुमारी सैलजा व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सेक्टर-9 स्थित उनके निवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया और आनंद कौशिक के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की व शोक स्तप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह अटल सत्य है कि एक दिन हम सभी को इस संसार को छोडकर जाना है, लेकिन व्यक्ति के अच्छे कर्मों की चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि आनंद कौशिक कांग्रेस के सही मायने में सच्चे सिपाही थे। उन्होंने अपने राजनीतिक कार्यकाल के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए लोगों की सच्चे दिल से सेवा की और एक कर्मठ कांग्रेस नेता के रूप में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को भारी क्षति पहुंची है जिस की भरपाई नहीं की जा सकती।
वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि आनंद कौशिक एक मेहनती कर्मठ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वह सरल स्वभाव वह वाहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने दलगत राजनीति से हटकर हमेशा सामाजिक हितों के लिए काम किया। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पूर्व विधायक आनन्द कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कौशिक जैसे नेता की कमी हमेशा पार्टी को खलती रहेगी। उन्होंने निष्ठापूर्वक ईमानदारी और वफादारी के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि श्री कौशिक ने जमीन स्तर पर कार्य करके अपनी एक अलग पहचान बनाई और अपने सरल स्वभाव से लोगों को जोडऩे का काम किया उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को बहुत क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष चौधरी उदयभान, रावदान सिंह, आफताब अहमद, रघुवीर सिंह तेवतिया, एमएस चोपड़ा, नीरज शर्मा, शिवशंकर भारद्वाज, सुधा भारद्वाज, सतीश फागना, धनेश अदलखा, टिप्परचंद शर्मा, नारायण दत्त शर्मा, लखन कुमार सिंगला, रोहित नागर, सुमित गौड़, सोनपाल छोकर, गोपाल शर्मा, डॉ. एसएल शर्मा, योगेश ढींगड़ा, रेनू चौहान, डॉ सौरभ शर्मा, अशोक रावल, बाबूलाल रवि, वेद प्रकाश यादव, अनिल शर्मा, राजेंद्र चपराना, रोहताश बेदी, सतवीर डागर, मोहम्मद बिलाल, मनोज अग्रवाल, राकेश तंवर, गौरव ढींगड़ा, मुकेश अग्रवाल, अजय बैसला, बिल्लू यादव, एच एस.मलिक, वेदपाल दायमा, नेत्रपाल अधाना, एसएस दलाल, गुलशन बग्गा, जगन डागर, अनिल कुमार नेता, मुकेश डागर, सुनीता फागना, सविता चौधरी, मोनू ढिल्लो, चुन्नू राजपूत, नरेश शर्मा, वेदराम शर्मा, प्रेम यादव, शालिनी चोपड़ा, गजना लाम्बा, सुरेंद्र बबली, रोहित सिंगला, अनुज शर्मा, सुरेश बेनीवाल, ललित बंसल, दिनेश शर्मा, राहुल नागर, नरेश गोयल, सचिन शर्मा, इकबाल कुरैशी, सरदार बलजीत अरोड़ा, मोसिन खान, तिलक, जयभगवान शर्मा, पीयूष,जवाहर ठाकुर, हरीश तंवर, शशांक जैन, पम्मी मान, योगेश तंवर, रमेश सहगल, डॉ शशी कान्त, सीएल भारद्वाज, रवि छपरोला, ईश्वर कौशिक, देवेंद्र दीक्षित, हुकम सिंह भाटी व रमेश कौशिक आदि मौजूद थे।
निरंकारी मिशन का सेवा और समर्पण से सशक्त जल संरक्षण का प्रेरक संकल्प
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM ; जल प्रकृति का अमूल्य उपहार है, जीवन की आधारशिला और Read More...
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : दिल्ली पुलिस सप्ताह 2026 के उपलक्ष्य में टेंडिशिया एसोसिएशन एवं दिल्ली पुलिस (केंद्रीय जिला) के संयुक्त तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 (रव Read More...
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : वार्ड नं. 43 की पार्षद रश्मि यादव द्वारा भाटिया कॉलोनी, ब्लॉक–C में लगभग 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाली RMC रोड का विधिवत Read More...
त्यौहारों से आपसी प्रेम व सौहार्द को मिलता है बढावा : राजेश गर्ग
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : जाट समाज द्वारा ‘होली के रंग- अपनों के संग&rsq
Read More...
मंत्री राजेश नागर के खुले दरबार में टीटू कॉलोनी को नियमित करने की मांग
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर के निवास पर आ Read More...
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : आवश्यकता ही आविष्कार की जननी कहलाती है। जब-जब मनुष्य को किसी चीज की आवश्यकता पड़ी उन्होंने इसका आविष्कार किया और जीवन को सुगम बनाने का Read More...
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : साई धाम द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 25 जोड़ों को परिणय-सूत्र में बांधा गया। इन सभी विवाहों में वीरेन्द्र गुप् Read More...
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के बड़े भाई व फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक के निधन पर आज हरियाणा के पूर्व मुख्यम Read More...