- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,23 February , 2026
FARIDABAD NEWS 23 FEB 2026 : GAUTAM : स्टडी ग्लोबल सर्विसेज एन एच 3 फरीदाबाद की ओर से थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए एक विशाल रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना था, ताकि उन्हें समय पर जीवनरक्षक उपचार मिल सके।
शिविर के आयोजन में प्रतीक एवं उनकी पूरी टीम के अथक प्रयासों का विशेष योगदान रहा। उनके समर्पण, मेहनत और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के कारण यह रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब, फरीदाबाद सेंट्रल के इंदरपाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही हरियाणा सरकार की पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा, जे. के. भाटिया, रविंद्र डुडेजा, ग्रोन, सन्नी, सुखविंदर सिंह,अत्तीन्द्र सिंह, गुरमीत सिंह, आनंद, जतिन, पार्थ भाटिया तथा सिद्धार्थ कुकरेजा की भी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विशेष रूप से सोनीपत से रक्तदाता सत्यबीर अपनी टीम के साथ शिविर में रक्तदान करने पहुंचे। उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में कई रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। उन्होंने निकट भविष्य में सोनीपत में भी एक रक्तदान शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया, जिससे अधिक से अधिक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को लाभ मिल सके।
स्टडी ग्लोबल सर्विसेज द्वारा प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिससे थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को निरंतर सहायता मिलती रहे। संस्था का यह सराहनीय प्रयास समाज के अन्य संगठनों और नागरिकों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
सैनिक कॉलोनी में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
FARIDABAD NEWS 23 FEB 2026 : GAUTAM : सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-49, मार्केट परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन का Read More...
FARIDABAD NEWS 23 FEB 2026 : GAUTAM : स्टडी ग्लोबल सर्विसेज एन एच 3 फरीदाबाद की ओर से थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए एक विशाल रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया ग Read More...
निरंकारी मिशन का सेवा और समर्पण से सशक्त जल संरक्षण का प्रेरक संकल्प
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM ; जल प्रकृति का अमूल्य उपहार है, जीवन की आधारशिला और Read More...
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : दिल्ली पुलिस सप्ताह 2026 के उपलक्ष्य में टेंडिशिया एसोसिएशन एवं दिल्ली पुलिस (केंद्रीय जिला) के संयुक्त तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 (रव Read More...
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : वार्ड नं. 43 की पार्षद रश्मि यादव द्वारा भाटिया कॉलोनी, ब्लॉक–C में लगभग 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाली RMC रोड का विधिवत Read More...
त्यौहारों से आपसी प्रेम व सौहार्द को मिलता है बढावा : राजेश गर्ग
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : जाट समाज द्वारा ‘होली के रंग- अपनों के संग&rsq
Read More...
मंत्री राजेश नागर के खुले दरबार में टीटू कॉलोनी को नियमित करने की मांग
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर के निवास पर आ Read More...
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : आवश्यकता ही आविष्कार की जननी कहलाती है। जब-जब मनुष्य को किसी चीज की आवश्यकता पड़ी उन्होंने इसका आविष्कार किया और जीवन को सुगम बनाने का Read More...