- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,23 February , 2026
FARIDABAD NEWS 23 FEB 2026 : GAUTAM : संजय एंक्लेव नंगला रोड स्थित शिक्षा मन्दिर पब्लिक स्कूल के सामने अवैध रूप से स्थापित किए जा रहे मोबाइल टावर को हटाने की मांग को लेकर आज स्कूल प्रबंधन, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और यूनाइटेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला उपायुक्त (डीसी) के नाम तहसीलदार सुमेर सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व स्कूल के निदेशक नंदराम पाहिल ने किया।
शिक्षा मन्दिर पब्लिक स्कूल के निदेशक श्री नंदराम पाहिल ने कहा कि स्कूल के ठीक सामने लगाया जा रहा यह टावर विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए संभावित खतरा उत्पन्न कर सकता है। प्रतिनिधियों ने आशंका जताई कि टावर से निकलने वाले रेडिएशन का दुष्प्रभाव बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर पड़ सकता है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि टावर की स्थापना संबंधित नियमों और आवश्यक अनुमतियों का पालन किए बिना की गई है।
स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि अनियमितताएं पाई जाएं तो टावर को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। श्री नंदराम पाहिल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार का जोखिम स्वीकार नहीं किया जा सकता। यूनाइटेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने भी प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की।
प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर समाजसेवी संतोष यादव, समाजसेवी भुवनेश्वर शर्मा, शिक्षाविद मानव शर्मा, एसएस कान्वेंट स्कूल की निदेशक सोनिया अरोड़ा, शिक्षाविद संदीप राय समेत कॉलोनी के निवासी और स्कूल के छात्र-छात्राएं वहां पर मौजूद रहे।
संसद में सरकार ने बताया हरियाणा में 8 लाख से ज्यादा पंजीकृत मनरेगा मजदूरों में से केवल 2,191 को ही मिला 100 दिन का काम : दीपेन्द्र हुड्डा
590 करोड़ का बैंक घोटाला साबित Read More...
FARIDABAD NEWS 23 FEB 2026 : GAUTAM : संजय एंक्लेव नंगला रोड स्थित शिक्षा मन्दिर पब्लिक स्कूल के सामने अवैध रूप से स्थापित किए जा रहे मोबाइल टावर को हटाने की मांग को लेकर आज Read More...
जनहित, पारदर्शिता और सुशासन हमारी सरकार की सर्वोच्च प्रतिबद्धता विपुल गोयल
FARIDABAD NEWS 23 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 के दौरान आज शहरी
Read More...
सैनिक कॉलोनी में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
FARIDABAD NEWS 23 FEB 2026 : GAUTAM : सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-49, मार्केट परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन का Read More...
FARIDABAD NEWS 23 FEB 2026 : GAUTAM : स्टडी ग्लोबल सर्विसेज एन एच 3 फरीदाबाद की ओर से थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए एक विशाल रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया ग Read More...
निरंकारी मिशन का सेवा और समर्पण से सशक्त जल संरक्षण का प्रेरक संकल्प
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM ; जल प्रकृति का अमूल्य उपहार है, जीवन की आधारशिला और Read More...
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : दिल्ली पुलिस सप्ताह 2026 के उपलक्ष्य में टेंडिशिया एसोसिएशन एवं दिल्ली पुलिस (केंद्रीय जिला) के संयुक्त तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 (रव Read More...
FARIDABAD NEWS 22 FEB 2026 : GAUTAM : वार्ड नं. 43 की पार्षद रश्मि यादव द्वारा भाटिया कॉलोनी, ब्लॉक–C में लगभग 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाली RMC रोड का विधिवत Read More...