FARIDABAD

HindustanVision Monday,16 February , 2026
नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत भव्य चित्र प्रदर्शनी स्टॉल लगाई

FARIDABAD NEWS 16 FEB  2026 : GAUTAM : 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में Prajapita Brahma Kumaris Ishwariya Vishwa Vidyalaya सेक्टर 21-डी फरीदाबाद की ओर से ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एक भव्य चित्र प्रदर्शनी स्टॉल लगाई गई है।

स्टॉल पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक चित्रों के माध्यम से यह समझाया जा रहा है कि व्यक्ति किन कारणों एवं कर्मों से व्यसनों का शिकार बनता है तथा उनसे मुक्त होकर श्रेष्ठ और सुखी जीवन कैसे जिया जा सकता है। प्रदर्शनी में व्यसन के दुष्परिणामों और राजयोग के सकारात्मक प्रभावों को सरल भाषा और प्रभावशाली चित्रों द्वारा समझाया जा रहा है।

इस सेवा कार्य के अंतर्गत व्यसन मुक्ति एवं स्वस्थ जीवन के लिए निशुल्क होम्योपैथिक दवाइयों का वितरण भी किया जा रहा है। दवाइयों का वितरण विशेष रूप से डॉक्टर रामकुमार जी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से किया गया, जिन्होंने सैकड़ों लोगों को व्यक्तिगत परामर्श देकर दवाइयाँ प्रदान कीं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उनके द्वारा दी गई सेवाओं की मेले में आए लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

साथ ही, स्टॉल पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शकों को राजयोग मेडिटेशन भी सिखाया जा रहा है। अब तक लगभग 1200 लोगों ने व्यसन मुक्ति दवाइयों का लाभ लिया, जबकि लगभग 10,000 लोगों ने चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से राजयोग मेडिटेशन को समझा और उसे अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

गौरतलब है कि इस अंतरराष्ट्रीय मेले में पिछले लगभग 15 वर्षों से ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा निरंतर निःशुल्क सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं। इस मेले की विशेषता यह भी है कि लगभग 80 देशों के कलाकार एवं प्रतिनिधि यहाँ आकर अपनी-अपनी सांस्कृतिक कला, हस्तशिल्प एवं पारंपरिक प्रस्तुतियाँ प्रदर्शित करते हैं, जिससे यह मेला वास्तव में अंतरराष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता और वैश्विक भाईचारे का प्रतीक बन जाता है।

मेले के दौरान हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा को ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी जी ने ईश्वरीय सौगात एवं प्रसाद भेंट कर Mount Abu स्थित मुख्यालय आने का निमंत्रण दिया।

इसके अतिरिक्त, Municipal Corporation Faridabad के कमिश्नर गौरव अंटिल (आईएएस) ने भी ब्रह्माकुमारी स्टॉल का अवलोकन कर संस्था के आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की।

फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी ने भी स्टॉल का भ्रमण कर राजयोग मेडिटेशन का अनुभव किया और कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्टॉल पर शिवरात्रि महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के लिए विशेष अतिथि एडवोकेट रविंद्र गुप्ता (चीफ लीगल अथॉरिटी) एवं सीनियर एडवोकेट शांति भड़ाना की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके करकमलों द्वारा शिव ध्वजारोहण कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने परमात्मा को पत्र लिखकर अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं, शिवलिंग की आराधना की तथा शिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व को समझा। कई अतिथियों ने माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारी मुख्यालय आने का वायदा भी किया।

इस सेवा कार्य में बी.के. प्रीति दीदी जी, बी.के. रंजना दीदी जी एवं सभी भाई-बहनों का सराहनीय सहयोग रहा। यह प्रदर्शनी न केवल व्यसन मुक्ति का संदेश दे रही है, बल्कि आत्म-जागृति, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उत्थान की दिशा में समाज को एक नई प्रेरणा भी प्रदान कर रही है।

नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत भव्य चित्र प्रदर्शनी स्टॉल लगाई

More News

4/15/2026 7:19:59 PM
सीबीएसई 10वीं परिणाम : डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद के छात्रों ने लहराया परचम

FARIDABAD NEWS 15 APRIL 2026 ; GAUTAM ; केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने शा Read More...

4/15/2026 6:14:40 PM
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर -2 का 10वीं कक्षा का परिणाम शानदार

BALLABGARH  NEWS 15 APRIL 2026 : GAUTAM : वल्लभगढ़ स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 ने इस वर्ष 10वीं कक्षा के बोर्ड परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक Read More...

4/15/2026 5:56:20 PM
Student Dhiren Singh Wins Award at Delhi University 'Media Fest-2026'

FARIDABAD NEWS 15 APRIL 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, has once again hoisted the flag of success. Dhiren Singh, a talented Read More...

4/15/2026 5:52:34 PM
आधी आबादी” को वास्तव में “पूरा हक” देने की दिशा में उठाए जा रहे हैं कदम : प्रवीण बत्रा जोशी

FARIDABAD NEWS 15 APRIL 2026 : GAUTAM : भारत में महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नेतृत्व क्षमता का सशक्त परिचय दिया है, किंतु लंबे समय तक उन्हें Read More...

4/15/2026 5:43:52 PM
J.C. Bose University announces Admission Schedule for Academic Year 2026-27

FARIDABAD NEWS 15 APRIL 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad has officially announced the admission schedule for various Certifica Read More...

4/14/2026 7:23:01 PM
1 किलो 206 ग्राम गांजा व 186 ग्राम चरस के मामले में नशा तस्कर गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 14 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद य Read More...

4/14/2026 7:19:29 PM
15 अप्रैल को दो सत्रों में आयोजित होगा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

FARIDABAD NEWS 14 APRIL 2026 : GAUTAM : नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने आज कार् Read More...

4/14/2026 7:11:35 PM
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया बाबा भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस

FARIDABAD NEWS 14 APRIL 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भारत के संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओ Read More...


Welcome