FARIDABAD

HindustanVision Thursday,12 February , 2026
श्री श्री रवि शंकर के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में भजन संगम (भजन क्लबिंग) कार्यक्रम

FARIDABAD NEWS 12 FEB 2026 : GAUTAM : दी आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में भजन संगम (भजन क्लबिंग) कार्यक्रम विशेष रूप से युवा पीढ़ी के बीच एक नए आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक प्रवाह के रूप में उभर रहा है।
दी आर्ट ऑफ लिविंग की शीर्ष टीम से जुड़े कार्यक्रम के प्रायोजक राजेन्द्र भाटी ने यह विचार 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले फरीदाबाद की द्वितीय चौपाल पर आयोजित भजन संगम कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आध्यात्मिक मेले के दर्शकों एवं श्रोताओं के समक्ष व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर से तथा दी आर्ट ऑफ लिविंग एवं भजन संगम से उनके व्यक्तिगत जुड़ाव के अनुभव यह प्रमाणित करते हैं कि गुरुदेव आज विश्व के 180 से अधिक देशों में लोगों को दी आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से भौतिक जीवन की जिम्मेदारियों के साथ-साथ आध्यात्मिक पथ पर भी सहजता से अग्रसर होने की प्रेरणा दे रहे हैं। इस दिशा में भजन संगम जैसे कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इन विषयों से लंबे समय से जुड़े रहने के कारण यह उनका व्यक्तिगत अनुभव है कि ऐसे कार्यक्रम न केवल मनोरंजन प्रदान करते हैंए बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में भी प्रेरित करते हैं। यही कारण है कि वे स्वयं और उनका पूरा परिवार दी आर्ट ऑफ लिविंग एवं भजन संगम से सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है तथा ऐसे आयोजनों में सहभागिता कर समाज, देश और विश्व के अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे का प्रयास कर रहा है।
इस अवसर पर उन्होंने  दी आर्ट ऑफ लिविंग की एरिया टीचर कॉर्डिंटर हेमा शर्मा, हरियाणा पर्यटन विभाग एवं सूरजकुंड मेला प्राधिकरण द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और  युवाओं सहित संबंधित  लोगो से दि आर्ट ऑफ़ लिविंग एवं भजन संगम से जुडऩे का आह्वान किया।
जनसंपर्क एवं मीडिया क्षेत्र में दीर्घ अनुभव रखने वाले कार्यक्रम संयोजक एवं बीरबल कम्युनिकेशन के संस्थापक मुकेश धामा ने बताया कि अरावली की प्राकृतिक की वादियों में स्थित मेला प्रांगण में 39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला फरीदाबाद में 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। यह मेला विश्व के सबसे बड़े शिल्प मेलों में से एक है, जो पर्यटन, हस्तशिल्प, कला एवं संस्कृति का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करता है। यहां इन क्षेत्रों से जुड़े कलाकार एवं विद्वान, मीडिया एवं जनसंपर्क के माध्यम से अपने विचारों और सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। हरियाणा पर्यटन विभाग एवं सूरजकुण्ड मेला प्राधिकरण द्वारा ऐसे आयोजनों को प्रभावी मंच प्रदान किया जाता है, जिसके लिए दोनों संस्थाएं प्रशंसा की पात्र हैं।
इसी क्रम में भूषण सिंगल, सुश्री ख्याति अदलखा, अक्षय वर्मा, भारत भूषण, ओंकार शर्मा, बाल संगीतकार हमसिनी कौशिक एवं स्मही कौशिक द्वारा प्रस्तुत मंत्रमुग्ध करने वाले आध्यात्मिक संगीत ने उपस्थित श्रोताओं एवं दर्शकों की मानसिक और आध्यात्मिक चेतना को जाग्रत करते हुए उन्हें प्रकृति और उसकी परम शक्ति से जोडऩे का प्रभावी प्रयास किया।

श्री श्री रवि शंकर के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में भजन संगम (भजन क्लबिंग) कार्यक्रम

More News

2/12/2026 7:08:55 PM
कर्मचारी, मजदूर, किसान व जनविरोधी नीतियों और तानाशाह पोलिसी ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव की खिलाफत

 FARIDABAD NEWS 12 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) केंद्रीय परिषद के दिशा नि Read More...

2/12/2026 7:04:19 PM
राष्ट्रीय हड़ताल का फरीदाबाद में व्यापक असर, सरकारी विभागों में कामकाज बुरी तरह प्रभावित 

हजारों की संख्या में कर्मचारी व मजदूरों ने बीके से अजरौंदा चौक तक निकाला जुलूस, सरकार को दी चेतावनी 

सभी कच्चे कर्मियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण पर रोक लगाने और लेब Read More...

2/12/2026 7:00:56 PM
श्री श्री रवि शंकर के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में भजन संगम (भजन क्लबिंग) कार्यक्रम

FARIDABAD NEWS 12 FEB 2026 : GAUTAM : दी आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में भजन संगम (भजन क्लबिंग) कार्यक्रम विशेष रूप से युवा पीढ़ी Read More...

2/12/2026 6:16:26 PM
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सूरजकुण्ड महोत्सव में विकास और संस्कृति का संदेश

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल सहित वरिष्ठ नेताओं की गरिमामय उपस्थिति, संस्कृति संरक्षण और आत्मनिर्भरता के संकल्प पर बल

FARIDABAD NEWS 12 FEB 2026 : GAUTAM :  Read More...

2/11/2026 7:49:17 PM
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने इस्कॉन द्वारा आयोजित ‘इवॉल्व  उज्ज्वल भविष्य’ प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान

राज्य मंत्री राजेश नागर ने बच्चों को किया सम्मानित

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM ;  विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-2 के लिए गर्व का क्षण तब आया Read More...

2/11/2026 7:19:01 PM
अंत्योदय के मूलमंत्र से जन-जन का सशक्तिकरण कर रहे हैं पीएम मोदी : मनीष ग्रोवर

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM ; पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को “समर्पण दिवस” के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद द्वारा भाजपा ज़िल Read More...

2/11/2026 7:15:49 PM
गुरूवार को सूरजकुंड से शुरू होगा भाजपा का महाप्रशिक्षण अभियान : मोहन लाल बड़ौली

पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान की पहली कार्यशाला में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक बड़े नेता भी होंगे शामिल

सबसे पहले 7 मार्च से 14 अ Read More...

2/11/2026 7:12:17 PM
बलजीत कौशिक का सभी पदाधिकारियों ने कांग्रेस संगठन में पदाधिकारी बनाने पर किया धन्यवाद

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के नवनियुक्त पदाधिकारियों की एक परिचय बैठक एवं स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया जिला कांग्रेस कमेटी के क Read More...


Welcome