FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,11 February , 2026
बलजीत कौशिक का सभी पदाधिकारियों ने कांग्रेस संगठन में पदाधिकारी बनाने पर किया धन्यवाद

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के नवनियुक्त पदाधिकारियों की एक परिचय बैठक एवं स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय सैक्टर-9 में किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक का सभी पदाधिकारियों ने कांग्रेस संगठन में पदाधिकारी बनाने पर धन्यवाद किया। वहीं जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय करवाया और उनका शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर स्वागत भी किया।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के हाईकमान राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र, हरियाणा विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद, सहप्रभारी जितेन्द्र बघेल, राष्ट्रीय महासचिव कु.शैलजा,   रणदीप सिंह सुरजेवाला, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, चौ. वीरेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक नीरज शर्मा का आभार जताया और जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक को विश्वास दिलवाया कि पार्टी संगठन की मजबूती व विपक्ष की भूमिका निभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगें।
उल्लेखनीय है कि 12 वर्ष के लम्बे अंतराल के बाद जिला कांग्रेस कमेटी का गठन हुआ है। सभी पदाधिकारियों ने इस लम्बे समय की दूरी को खत्म करने के लिए कांग्रेस संगठन मजबूती देते हुए स्व. जिला कांग्रेस अध्यक्ष बी.आर.ओझा को श्रद्धांजलि देते हुए संकल्प लिया और उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेगें।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस बलजीत कौशिक ने नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है, लम्बे समय के अंतराल के बाद कांग्रेस का संगठन बना है इसलिए सभी नवनियुक्त 30 के 30 पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करें और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने के लिए मिलकर काम करें।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एस.एल.शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा,  गौरव ढींगड़ा, विनोद कौशिक, रेनू चौहान, अशोक रावल, डा. सौरभ शर्मा, अनिल शर्मा, तिलकराज, बाबू लाल रवि, विरेन्द्र चंदीला, सरदार बलजीत अरोड़ा, राहुल नागर, दिनेश शर्मा, ललित बंसल, मोहसिन खान, सुनीता फागना, सरला भमोत्रा, श्रीमती पम्मी मान, एन.के. शर्मा, विकास फागना, मास्टर विरेन्द्र बैंसला, अनुज शर्मा, अर्जुन सैनी, सुगम चंद जैन, बलजीत हुड्डा, यूनिस मोहम्मद, प्रेम यादव सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे। 

बलजीत कौशिक का सभी पदाधिकारियों ने कांग्रेस संगठन में पदाधिकारी बनाने पर किया धन्यवाद

More News

2/11/2026 7:49:17 PM
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने इस्कॉन द्वारा आयोजित ‘इवॉल्व  उज्ज्वल भविष्य’ प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान

राज्य मंत्री राजेश नागर ने बच्चों को किया सम्मानित

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM ;  विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-2 के लिए गर्व का क्षण तब आया Read More...

2/11/2026 7:19:01 PM
अंत्योदय के मूलमंत्र से जन-जन का सशक्तिकरण कर रहे हैं पीएम मोदी : मनीष ग्रोवर

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM ; पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को “समर्पण दिवस” के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद द्वारा भाजपा ज़िल Read More...

2/11/2026 7:15:49 PM
गुरूवार को सूरजकुंड से शुरू होगा भाजपा का महाप्रशिक्षण अभियान : मोहन लाल बड़ौली

पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान की पहली कार्यशाला में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक बड़े नेता भी होंगे शामिल

सबसे पहले 7 मार्च से 14 अ Read More...

2/11/2026 7:12:17 PM
बलजीत कौशिक का सभी पदाधिकारियों ने कांग्रेस संगठन में पदाधिकारी बनाने पर किया धन्यवाद

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के नवनियुक्त पदाधिकारियों की एक परिचय बैठक एवं स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया जिला कांग्रेस कमेटी के क Read More...

2/11/2026 7:08:50 PM
दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण देने हेतु जांच माप शिविर का आयोजन

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM : आयुष सिन्हा, आई ए एस उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के निर्देशानुसार एवं बिजेंद्र सोरौत सचिव, जिला रेडक्रॉस सोसाइट Read More...

2/11/2026 6:58:42 PM
वीरेंद्र चंदीला बने जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव 

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM :  वीरेंद्र चंदीला को जिला कांग्रेस कमेटी में महासचिव बनाए जाने पर बडकल विधानसभा सहित कांग्रेस जनों में भारी उत्साह है ।उल्लेखनीय की Read More...

2/11/2026 6:55:00 PM
हड़ताल में हजारों मजदूर कर्मचारी लेंगे भाग काम काज होगा प्रभावित : नरेश शास्त्री

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM ;  हड़ताल की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सर्व कर्मचारी संघ ने दर्जनों विभागों व शहर के मुख्य बाजोरो में निकाला मोटरसाइकिल जलूस , कर्म Read More...

2/11/2026 6:52:09 PM
पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी कार्यसंस्कृति का आधार : विपुल गोयल

वार्ड 36 में विकास को मिली नई गति, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर ऐतिहासिक कदम
FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM ; फरीदाबाद वार्ड 36 में लगभग 4 करोड़ 13 लाख रुपये की ल Read More...


Welcome