FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,11 February , 2026
हड़ताल में हजारों मजदूर कर्मचारी लेंगे भाग काम काज होगा प्रभावित : नरेश शास्त्री

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM ;  हड़ताल की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सर्व कर्मचारी संघ ने दर्जनों विभागों व शहर के मुख्य बाजोरो में निकाला मोटरसाइकिल जलूस , कर्मचारियों, मजदूरों सहित दुकानदारो, रेहड़ी,पटरी व आम जनता से राष्ट्रीय व्यापी आम हड़ताल में शामिल होने की अपील। मोटरसाइकिल जुलूस का नेतृत्व कर रहे नेताओं का विभाग के कर्मचारी कार्यकर्ता और नेताओं में कुल मलाई पहनकर गर्म जोशी से स्वागत किया और होने वाली हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी भरोसा दिलाया। कर्मचारियों में हड़ताल को लेकर गर्म जोशी और तैयारी को देखकर लगता है की हड़ताल में हजारों कर्मचारी मजदूर हिस्सा लेंगे और कामकाज बंद करेंगे। मोटरसाइकिल रैली का शुभारंभ एन. आई. टी. स्थित  दशहरा ग्राउंड से सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने झंडा दिखाकर किया इसके बाद जब था बादशाह खान अस्पताल नगर निगम मुख्यालय बड़खल तहसील nh1 मार्केट से होते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर 22 , 23 सेक्टर व  बिजली वितरण निगम कार्यालय से सेक्टर 55 चौक पर आम जनता मजदूरो में पर्चे बांट कर हड़ताल का प्रचार किया। इसके बाद मोटरसाइकिल जब था देवीलाल पार्क होते हुए रोडवेज परिषद बल्लमगढ़ नगर निगम कार्यालय एवं मार्केट होते हुए सेक्टर में 7, 8, 9, 11 व 12 सेक्टर से होकर जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचा और जमकर नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की उसके बाद हुडा कार्यालय एवं सिंचाई विभाग कार्यालय में मीटिंग की सभी विभागों ने मोटरसाइकिल जुलूस का फूल माला पहनाकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। जत्थे का नेतृत्व  सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री के इलाहाबाद जिला प्रधान करतार सिंह जागलान जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर वरिष्ठ प्रधान जगदीश जिला कोषाध्यक्ष जयपाल राठी नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा कि राज्य उपाध्यक्ष कमला राज्य सचिव अनूप चंडालिया जिला प्रधान दलित बहुत जिला सचिव अनिल चंडालिया नपा कर्मचारी संघ के जिला कोषाध्यक्ष चौटाला सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव महेंद्र कुड़िया वाटर सप्लाई यूनियन के नेता देवी चरण शर्मा बेलदार यूनियन के नेता हेमवती नंदन इलेक्ट्रीशियन यूनियन के प्रधान मनोज शर्मा सहित दर्जनों विभागों के सैकड़ो नेता शामिल रहे।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि ट्रेड यूनियन काउंसिल के फैसले अनुसार सभी विभागों एवं उद्योगों के मजदूर नगर निगम कार्यालय के समीप बी के चौक पर सभा करेंगे और एक विशाल जुलूस निकालेगे।

ये हैं मांगे:-

निजीकरण पर रोक नियमित रोजगार। राज्य की बढ़ती जनसंख्या एवं कार्य के अनुपात में सभी विभागों में सफाई/सीवर कर्म0 व तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी तथा शिक्षकों की नई स्थायी पोस्ट स्वीकृत की जाएं, नियमित भर्तियां के लिए आवश्यक बजट का प्रबंध किया जाए।

सभी सरकारी अर्ध सरकारी निगम बोर्ड कॉरपोरेशन यूनिवर्सिटीज अथॉरिटीज में लगे दैनिक वेतन भोगी पार्ट टाइम हरियाणा कौशल रोजगार व विभिन्न प्रकार के ठेकों में लगे सभी कच्चे सफाई/सीवर कर्म0 व तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तथा शिक्षकों  को बिना सर 2 साल की नियति कारण पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाए। व सेवा-सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु बजट आवंटित किया जाए।

 ब्लैकलॉग को पूरा करने के लिए विशेष भर्ती अभियान (स्पेशल ड्राइव) चलाई जाए। आवश्यक बजट का प्रबंध किया जाए।

 हरियाणा का अलग आठवां वेतन आयोग गठित किया जाए। साथ ही HRA को बढ़ाकर क्रमशः 10%, 20% एवं 30% किया जाए तथा कर्मचारियों को 5 हजार रुपए प्रति माह अंतरिम राहत देने के लिए बजट सुनिश्चित किया जाए।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन में वृद्धि। 65, 70 एवं 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पेंशन वृद्धि में वृद्धि की जाए तथा पेंशन काॅम्यूटेशन पर ब्याज दर कम की जाए तथा कटौती 15 वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष में की जाए उक्त मांग को पूरा करने के लिए बजट में स्पेशल प्रावधान किया जाए ।

आश्रितों की मेडिकल सुविधाओं में आय-सीमा की शर्त समाप्त की जाए।अभिभावकों की 42 हजार रुपए वार्षिक आय की शर्त हटाई जाए । तथा इसके लिए आवश्यक बजट आवंटित किया जाए।

एलटीसी (LTC) का बकाया बजट जारी किया जाए। वर्ष 2020–2023 एवं वर्तमान ब्लॉक ईयर का एलटीसी बजट तीन वर्ष होने के कारण 75% सभी कर्मचारियों को जरूरत अनुसार बजट में. प्रबंध किया जाए।

   वेतन- लंबे समय से पार्ट 2 अनुबंध एवं अन्य कच्चे कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी पर लगी रोक हटाकर वेतन में बढ़ोतरी की जाए। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सफाई कर्मचारी व सीवर कर्मचारियों को ₹2100 देने की घोषणा को सभी सरकारी और सरकारी निगम बोर्ड कॉरपोरेशन यूनिवर्सिटीज पालिका, परिषद नगर निगम एवं ग्रामीण सफाई व सीवर कर्मचारियों पर घोषणा की तिथि से लागू करने के लिए  बजट का प्रावधान करो।

वेतन विसंक्तियां दूर करो। सरकार में कर्मचारियों के साथ  हुए फैसले को लागू करने के लिए बजट में आवंटित करो। कर्मचारियोअधिकारी शिक्षकों को विभाग द्वारा दिए जाने वाले ऋणों की राशि बढ़ाओ ब्याज दर कम करो तथा बजट आवर्तित करो। आयकर की सीमा 4 लाख से बढ़कर 5 लाख की जाए भत्तों को आय में  शामिल न किया जाए।

हड़ताल में हजारों मजदूर कर्मचारी लेंगे भाग काम काज होगा प्रभावित : नरेश शास्त्री

More News

2/11/2026 7:49:17 PM
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने इस्कॉन द्वारा आयोजित ‘इवॉल्व  उज्ज्वल भविष्य’ प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान

राज्य मंत्री राजेश नागर ने बच्चों को किया सम्मानित

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM ;  विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-2 के लिए गर्व का क्षण तब आया Read More...

2/11/2026 7:19:01 PM
अंत्योदय के मूलमंत्र से जन-जन का सशक्तिकरण कर रहे हैं पीएम मोदी : मनीष ग्रोवर

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM ; पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को “समर्पण दिवस” के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद द्वारा भाजपा ज़िल Read More...

2/11/2026 7:15:49 PM
गुरूवार को सूरजकुंड से शुरू होगा भाजपा का महाप्रशिक्षण अभियान : मोहन लाल बड़ौली

पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान की पहली कार्यशाला में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक बड़े नेता भी होंगे शामिल

सबसे पहले 7 मार्च से 14 अ Read More...

2/11/2026 7:12:17 PM
बलजीत कौशिक का सभी पदाधिकारियों ने कांग्रेस संगठन में पदाधिकारी बनाने पर किया धन्यवाद

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के नवनियुक्त पदाधिकारियों की एक परिचय बैठक एवं स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया जिला कांग्रेस कमेटी के क Read More...

2/11/2026 7:08:50 PM
दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण देने हेतु जांच माप शिविर का आयोजन

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM : आयुष सिन्हा, आई ए एस उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के निर्देशानुसार एवं बिजेंद्र सोरौत सचिव, जिला रेडक्रॉस सोसाइट Read More...

2/11/2026 6:58:42 PM
वीरेंद्र चंदीला बने जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव 

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM :  वीरेंद्र चंदीला को जिला कांग्रेस कमेटी में महासचिव बनाए जाने पर बडकल विधानसभा सहित कांग्रेस जनों में भारी उत्साह है ।उल्लेखनीय की Read More...

2/11/2026 6:55:00 PM
हड़ताल में हजारों मजदूर कर्मचारी लेंगे भाग काम काज होगा प्रभावित : नरेश शास्त्री

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM ;  हड़ताल की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सर्व कर्मचारी संघ ने दर्जनों विभागों व शहर के मुख्य बाजोरो में निकाला मोटरसाइकिल जलूस , कर्म Read More...

2/11/2026 6:52:09 PM
पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी कार्यसंस्कृति का आधार : विपुल गोयल

वार्ड 36 में विकास को मिली नई गति, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर ऐतिहासिक कदम
FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM ; फरीदाबाद वार्ड 36 में लगभग 4 करोड़ 13 लाख रुपये की ल Read More...


Welcome