- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,11 February , 2026
राज्य मंत्री राजेश नागर ने बच्चों को किया सम्मानित
FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM ; विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-2 के लिए गर्व का क्षण तब आया जब विद्यालय ने ‘इवॉल्व – उज्ज्वल भविष्य’ मूल्य शिक्षा प्रतियोगिता 2025 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन इस्कॉन फरीदाबाद द्वारा किया गया था,जिसमें मुख्यातिथि राज्य मंत्री राजेश नागर जी ने साइकिल देकर किया सम्मानित। लगभग 50,000 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र देवेश सिंह ने कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग की श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के बीच यह उपलब्धि देवेश की मेहनत, लगन और मूल्य आधारित शिक्षा के प्रति उसकी समझ को दर्शाती है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने देवेश की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इसके अतिरिक्त विद्यालय के दो अन्य छात्रों नायरा और ख्याति को स्कूल स्तर पर श्रेणी टॉपर के रूप में चयनित किया गया है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि विद्यालय में शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
विद्यालय की डायरेक्टर सुनीता यादव ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, नैतिकता और जीवन मूल्यों को सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने इस्कॉन फरीदाबाद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को प्रेरणा और दिशा प्रदान करते हैं।
विद्यालय परिवार इस उपलब्धि से अत्यंत उत्साहित है और आगामी कार्यक्रम में छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। यह सफलता पूरे विद्यालय के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।
राज्य मंत्री राजेश नागर ने बच्चों को किया सम्मानित
FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM ; विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-2 के लिए गर्व का क्षण तब आया Read More...
FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM ; पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को “समर्पण दिवस” के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद द्वारा भाजपा ज़िल Read More...
पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान की पहली कार्यशाला में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक बड़े नेता भी होंगे शामिल
सबसे पहले 7 मार्च से 14 अ
Read More...
FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के नवनियुक्त पदाधिकारियों की एक परिचय बैठक एवं स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया जिला कांग्रेस कमेटी के क Read More...
FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM : आयुष सिन्हा, आई ए एस उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के निर्देशानुसार एवं बिजेंद्र सोरौत सचिव, जिला रेडक्रॉस सोसाइट Read More...
FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM : वीरेंद्र चंदीला को जिला कांग्रेस कमेटी में महासचिव बनाए जाने पर बडकल विधानसभा सहित कांग्रेस जनों में भारी उत्साह है ।उल्लेखनीय की Read More...
FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM ; हड़ताल की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सर्व कर्मचारी संघ ने दर्जनों विभागों व शहर के मुख्य बाजोरो में निकाला मोटरसाइकिल जलूस , कर्म Read More...
वार्ड 36 में विकास को मिली नई गति, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर ऐतिहासिक कदम
FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM ; फरीदाबाद वार्ड 36 में लगभग 4 करोड़ 13 लाख रुपये की ल
Read More...