FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,11 February , 2026
अंत्योदय के मूलमंत्र से जन-जन का सशक्तिकरण कर रहे हैं पीएम मोदी : मनीष ग्रोवर

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM ; पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को “समर्पण दिवस” के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद द्वारा भाजपा ज़िला कार्यालय पर एक वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। फ़रीदाबाद ज़िले के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा समर्पण दिवस मनाया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई और गोष्ठियों का आयोजन किया गया ।

अपने संबोधन में श्री मनीष ग्रोवर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन, एकात्म मानववाद, सामाजिक समरसता तथा संगठनात्मक सोच पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय केवल एक विचारक ही नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने स्वदेशी, आर्थिक स्वावलंबन और सामाजिक समरसता को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। उनकी विचारधारा अंत्योदय पर आधारित थी, जिसमें समाज के हर वर्ग के कल्याण की भावना निहित है।

श्री ग्रोवर ने कहा कि स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के दर्शन में निहित था। आज देश में मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में अंत्योदय को मूल मंत्र मानकर सरकार चलाई और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला, युवा, किसान और गरीब वर्ग को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है, जो एकात्म मानववाद की सोच का जीवंत उदाहरण है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित होकर ही वर्तमान में 'दीनदयाल अंत्योदय योजना' जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं।

अवसर पर खाद्य मंत्री राजेश नागर, जिला महापौर प्रवीण जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल, जिला प्रभारी नरेन्द्र वत्स, भाजपा ज़िला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, कार्यक्रम के जिला संयोजक विक्रम सिंह अरुआ एडवोकेट, सह संयोजक मनीष छोंकर, पूर्व महामंत्री मूलचन्द मित्तल, वजीर सिंह डागर, जिला उपाध्यक्ष भारती भाकुनी,हरेन्द्र भड़ाना, मुकेश शर्मा, सीमा भारद्वाज, जिला सचिव तरनजीत भाटिया,गिर्राज त्यागी,अनुराधा डीगवाल व अन्य पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |  

अंत्योदय के मूलमंत्र से जन-जन का सशक्तिकरण कर रहे हैं पीएम मोदी : मनीष ग्रोवर

More News

2/11/2026 7:49:17 PM
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने इस्कॉन द्वारा आयोजित ‘इवॉल्व  उज्ज्वल भविष्य’ प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान

राज्य मंत्री राजेश नागर ने बच्चों को किया सम्मानित

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM ;  विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-2 के लिए गर्व का क्षण तब आया Read More...

2/11/2026 7:19:01 PM
अंत्योदय के मूलमंत्र से जन-जन का सशक्तिकरण कर रहे हैं पीएम मोदी : मनीष ग्रोवर

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM ; पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को “समर्पण दिवस” के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद द्वारा भाजपा ज़िल Read More...

2/11/2026 7:15:49 PM
गुरूवार को सूरजकुंड से शुरू होगा भाजपा का महाप्रशिक्षण अभियान : मोहन लाल बड़ौली

पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान की पहली कार्यशाला में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक बड़े नेता भी होंगे शामिल

सबसे पहले 7 मार्च से 14 अ Read More...

2/11/2026 7:12:17 PM
बलजीत कौशिक का सभी पदाधिकारियों ने कांग्रेस संगठन में पदाधिकारी बनाने पर किया धन्यवाद

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के नवनियुक्त पदाधिकारियों की एक परिचय बैठक एवं स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया जिला कांग्रेस कमेटी के क Read More...

2/11/2026 7:08:50 PM
दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण देने हेतु जांच माप शिविर का आयोजन

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM : आयुष सिन्हा, आई ए एस उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के निर्देशानुसार एवं बिजेंद्र सोरौत सचिव, जिला रेडक्रॉस सोसाइट Read More...

2/11/2026 6:58:42 PM
वीरेंद्र चंदीला बने जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव 

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM :  वीरेंद्र चंदीला को जिला कांग्रेस कमेटी में महासचिव बनाए जाने पर बडकल विधानसभा सहित कांग्रेस जनों में भारी उत्साह है ।उल्लेखनीय की Read More...

2/11/2026 6:55:00 PM
हड़ताल में हजारों मजदूर कर्मचारी लेंगे भाग काम काज होगा प्रभावित : नरेश शास्त्री

FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM ;  हड़ताल की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सर्व कर्मचारी संघ ने दर्जनों विभागों व शहर के मुख्य बाजोरो में निकाला मोटरसाइकिल जलूस , कर्म Read More...

2/11/2026 6:52:09 PM
पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी कार्यसंस्कृति का आधार : विपुल गोयल

वार्ड 36 में विकास को मिली नई गति, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर ऐतिहासिक कदम
FARIDABAD NEWS 11 FEB 2026 : GAUTAM ; फरीदाबाद वार्ड 36 में लगभग 4 करोड़ 13 लाख रुपये की ल Read More...


Welcome