- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,09 February , 2026
*एक दिवसीय नशा मुक्ति सेमिनार का आयोजन
FARIDABAD NEWS 09 FEB 2026 : GAUTAM : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव डॉ. सुनील कुमार के निर्देशानुसार तथा आयुष सिन्हा उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन में एवं सचिव बिजेंद्र सोरोत के नेतृत्व में "एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता सेमिनार" का आयोजन अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ में किया गया।
डॉ मान सिंह, उप सिविल सर्जन, फरीदाबाद ने बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने युवाओं को जागरूक करते हुए अपील की कि यदि कोई नशा करे तो अपने माता पिता से भाई बहन से प्यार करने का नशा करे, समाज की तरक्की की सोच का नशा करे, देश प्रेम का नशा करे न कि बोतल, बीड़ी, सिगरेट आदि का नशा करे।
सचिव बिजेंद्र सोरोत ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद समय समय पर नशे के विरुद्ध जागरूकता सेमिनारों का आयोजन करता है। देश से नशा समाप्त करने का उद्देश्य लोगों को नशे की बुरी आदत से छुटकारा दिलाना तथा उन्हें नशे से होने वाले दुष्प्रभाव से बचाना है। उन्होंने युवाओं को नशे से शरीर में होने वाले विकारों बारे पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज नशा युवाओं को खोखला कर रहा है जिससे हमारे युवाओं का भविष्य सुरक्षित नही है। हम सभी को चाहिए कि नशे की लत लगने से पहले ही हम सतर्क हो जाए अन्यथा ऐसा न हो कही देर हो जाये।
पुरुषोत्तम सैनी, उपाधीक्षक रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद द्वारा उपस्थित युवाओ को नशा ना करने कि शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि नशा रूपी दलदल से बचने के लिए हमें अपने आसपास के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देनी चाहिए ताकि कोई भी नशे की चंगुल में न फंसे। मादक पदार्थों का सेवन किसी भी नशे की लत वाले इंसान की शारीरिक, सामाजिक, आर्थिक ख्याति के साथ साथ सांसारिक जीवन को समाप्त कर देता है जिस कारण परिवार में लड़ाई झगड़े एवं कलह होता है।
धर्मेंद्र कसाना, परियोजना निदेशक, रेडक्रॉस नशा मुक्ति केंद्र सेक्टर 14, फरीदाबाद ने नशे के प्रकार एवं बचाव के तरीके बताए तथा उन्होंने बताया कि यदि किसी के आस पास कोई नशा छोड़ना चाहता है तो उसको नशे के आदी व्यक्ति को उसके आधार कार्ड के साथ लेकर रैडक्रॉस नशामुक्ति केंद्र सेक्टर 14 फरीदाबाद में लेकर आए, जहां उसको नशा छोड़ने में पूरी सहायता की जाएगी।
कर्मवीर, समाजसेवी ने उपस्थित युवाओ को जागरूक करते हुए कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा का उपयोग देश हित में करना चाहिए। नशा विनाश का कारण है। नशा करने वाले व्यक्ति कभी भी अपनी एवं अपने परिवार की उन्नति नहीं कर सकता है। उसका मानसिक, शारीरिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान भी होता है। नशे की लत एक आम इंसान के सभी सपनों को समाप्त कर देती है।
इस अवसर पर संजीव कुमार गुप्ता प्रधानाचार्य अग्रवाल कॉलेज, बल्लबगढ़ ने सभी विद्यार्थियों एवम अध्यापकों का नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए आभार व्यक्त करते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद का इस सेमिनार का आयोजन हेतु धन्यवाद किया एवं सभी से नशा समाप्त करने के लिए सहयोग करने की अपील की।इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया।
इस सेमिनार के सफल आयोजन में पूजा वाई आर सी कॉर्डिनेटर,सुभाष, प्रियंका सहरावत, रामबरन यादव, महादेव एवं अन्य कॉलेज स्टाफ ने पूर्ण सहयोग दिया।
*एक दिवसीय नशा मुक्ति सेमिनार का आयोजन
FARIDABAD NEWS 09 FEB 2026 : GAUTAM : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव Read More...
फरीदाबाद विभाग में 8 से 22 फरवरी तक होंगे 200 से अधिक कार्यक्रम
सर्व हिन्दू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता पर जोर
FARIDABAD NEWS 09 FEB 2026 : GAUT
Read More...
FARIDABAD NEWS 09 FEB 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित संगीत एवं कला प्रतियोगिता “उभरते आर्टिस्ट” का भव्य आयोजन अत्यंत उत Read More...
FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM ; फरीदाबाद के प्रसिद्ध सूरजकुंड में लोकल फॉर ग्लोबल-आत्मनिर्भर भारत की पहचान थीम के साथ आयोजित किया जा रहा 39वां मेला एक बार फिर कला Read More...
FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM ; भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल में आयोजित प्रेसवार्ता में मोदी Read More...
इस्कॉन मंदिर फरीदाबाद में वैल्यू एजुकेशन कॉन्टेस्ट 2025 का आयोजन
FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM : बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान भी बहुत जरूरी Read More...
FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM : टेंडिशिया एसोसिएशन कुछ समर्पित मित्रों का एक सामाजिक समूह है। यद्यपि इसके सदस्य स्वास्थ्य क्षेत्र से पेशेवर रूप से जुड़े नहीं हैं, फिर Read More...
FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर-7ए के तीन दिवसीय 43वें वार्षिक उत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस महोत्सव के दौरान परिवारोद्धार, युवा सम्मेलन, राष्ट्र Read More...