FARIDABAD

HindustanVision Sunday,08 February , 2026
मोदी सरकार का बजट रिफार्म एक्सप्रेस है और अवसरों का हाईवे : नलिन कोहली

FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM ; भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल में आयोजित प्रेसवार्ता में मोदी सरकार के 2026-27 के बजट को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में दूरदर्शी, निर्णायक और ऐतिहासिक बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट वैभवशाली, गौरवशाली और शक्तिशाली भारत के निर्माण की दिशा में सशक्त कदम है जो किसानों, गरीबों, मध्यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं की आकांक्षाओं को केंद्र में रखता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, नवाचार, स्टार्टअप, निवेश, कृषि और ग्राम अर्थव्यवस्था जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों को समग्र रूप से सशक्त कर यह बजट स्पष्ट करता है कि सरकार की नीतियाँ भारत के लोगों के जन-कल्याण को सर्वोपरि मानती हैं। प्रेसवार्ता के दौरान श्री कोहली ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए और फरीदाबाद शिल्प मेले में हुए हादसे पर गहरा दुःख जताया।
श्री कोहली ने कहा कि युवाओं के लिए हाई-स्किल्ड रोजगार के अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण की योजनाएँ और किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष फोकस इस बात का प्रमाण है कि यह बजट विकास के साथ समावेशी प्रगति को नई गति देगा। यह सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी बजट ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प को साकार करते हुए भारत को विकसित राष्ट्र और विश्वगुरु बनाने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम है। यह बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के साथ-साथ विश्व गुरु की दिशा में आगे बढ़ाने वाला है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने नलिन कोहली ने भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 “विकसित भारत /2047” के लक्ष्य को साकार करने वाला ठोस और दूरदर्शी रोडमैप है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत, तेज़ आर्थिक वृद्धि, रोजगार सृजन और जन-कल्याण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।
इस अवसर पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, पूर्व ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल, ज़िला महामंत्री शोभित अरोड़ा, ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कार्यालय सचिव राज मदान तथा युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष सचिन ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नलिन कोहली ने कहा कि मोदी सरकार ने बीते 12 वर्षों में भारत को ‘फ्रेजाइल फाइव’ की श्रेणी से निकालकर दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाया है। भारत की जीडीपी में 7 प्रतिशत हर वर्ष ग्रोथ हो रही है। अर्थव्यवस्था विश्व में चौथे स्थान पर है।  आने वाले कुछ सालों में तीसरे स्थान पर होगी ।  उन्होंने कहा कि यह बजट आर्थिक स्थिरता के साथ सामाजिक ज़िम्मेदारी को भी संतुलित करता है। मध्यम वर्ग, युवाओं और एमएसएमई को सीधे लाभ मिल रहे हैं। 12 लाख तक आय पर शून्य कर, सरल आईटीआर, टीसीएल घटाकर 2 प्रतिशित, 17 जीवन-रक्षक दवाओं पर कस्टम छूट का प्रावधान किया गया है।
श्री कोहली ने कहा कि एमएसएमई के लिए 10,000 करोड़ रुपये एसएमई ग्रोथ फंड और स्वावलंबी भारत कोष में ₹2,000 करोड़ की अतिरिक्त पूंजी। युवाओं के लिए 5 विश्वविद्यालय नगर-समूह, 1 लाख हेल्थ प्रोफेशनल और टियर-2/3 शहरों में कौशल केंद्र विकसित किए जाएंगे। “ग्लोबल सर्विस इंडस्ट्री में भारत की हिस्सेदारी को 10 प्रतिशत तक पहुँचाने का लक्ष्य रखते हुए यह बजट उसी दिशा में एक निर्णायक कदम है। आने वाले समय में विश्व अर्थव्यवस्था सेवा-केंद्रित स्वरूप लेगी, जहाँ ज्ञान, तकनीक और कौशल विकास मुख्य आधार होंगे। इस परिवर्तन में भारत न केवल सक्रिय भागीदार बने, बल्कि एक महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी भूमिका निभाएं, यही इस बजट की मूल भावना और दूरदृष्टि है।
श्री कोहली ने कहा कि बजट का फोकस युवाओं की कौशल को विकसित करके देश में ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा हों उसका प्रतिबिम्ब है । कृषि और ग्रामीण विकास के लिए कुल लगभग 4.36 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है ताकि ग्रामीण अर्थव्यस्था सुदृढ़ हो और देश का किसान खुशहाल हो । शिक्षा के विस्तार के लिए 1.40 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है ।
विनिर्माण और निर्यात को वैश्विक स्तर पर लाने के लिए बायोफार्मा शक्ति योजना, सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के लिए 40000 हजार करोड़, कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग, 200 औद्योगिक क्लस्टरों का पुनरुद्धार, एक्सपोर्ट प्रोमेशन मिश्ज्ञन और भारत ट्रेड नेट जैसी योजनाएँ तथा डानकुनी-सूरत फ्रेट कॉरिडोर, 20 राष्ट्रीय जलमार्ग और 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट शामिल हैं। 7.85 लाख करोड़ डिफेन्स बजट रखा गया है ।  
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी, शी-मार्ट और कन्या छात्रावास, किसानों के लिए तिलहन, नारियल, काजू-कोको में आत्मनिर्भरता, एआई आधारित ‘भारत-विस्तार’ एग्री प्लेटफॉर्म और मत्स्य-पशुपालन को प्रोत्साहन दिया गया है। पूर्वोदय मिशन के तहत बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में औद्योगिक और पर्यटन विकास को बल मिला है।
इस अवसर पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि हर वर्ग के सपनों का प्रतिबिंब है और भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

मोदी सरकार का बजट रिफार्म एक्सप्रेस है और अवसरों का हाईवे : नलिन कोहली

More News

2/8/2026 6:53:49 PM
मोदी सरकार का बजट रिफार्म एक्सप्रेस है और अवसरों का हाईवे : नलिन कोहली

FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM ; भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल में आयोजित प्रेसवार्ता में मोदी Read More...

2/8/2026 5:20:25 PM
शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान जरूरी : राजेश नगर 

इस्कॉन मंदिर फरीदाबाद में वैल्यू एजुकेशन कॉन्टेस्ट 2025 का आयोजन

FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM : बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान भी बहुत जरूरी Read More...

2/8/2026 5:16:53 PM
संत श्री गुरु रविदास जी की 649वीं जन्मशताब्दी पर निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजित

FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM : टेंडिशिया एसोसिएशन कुछ समर्पित मित्रों का एक सामाजिक समूह है। यद्यपि इसके सदस्य स्वास्थ्य क्षेत्र से पेशेवर रूप से जुड़े नहीं हैं, फिर Read More...

2/8/2026 5:09:04 PM
आर्य समाज सेक्टर-7ए के तीन दिवसीय 43वें वार्षिक उत्सव का समापन

FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर-7ए के तीन दिवसीय 43वें वार्षिक उत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस महोत्सव के दौरान परिवारोद्धार, युवा सम्मेलन, राष्ट्र Read More...

2/8/2026 4:57:09 PM
उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बीके अस्पताल पहुंचकर मृतक पुलिसकर्मी जगदीश प्रसाद के परिजनों से मुलाकात की

FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 ; GAUTAM ; उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बीके अस्पताल पहुंचकर मृतक पुलिसकर्मी जगदीश प्रसाद के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को आश्वा Read More...

2/7/2026 6:49:05 PM
ओल्ड फरीदाबाद की विरासत को नई ऊर्जा देगी मार्केट कमेटी : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 07 FEB 2026 : GAUTAM: सेक्टर-16, ओल्ड फरीदाबाद स्थित राज्य कृषि विपणन बोर्ड कार्यालय में शनिवार को सेक्टर-16 मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन श्री सुभा Read More...

2/6/2026 6:19:50 PM
नारी शक्ति के उत्थान से ही विकसित भारत का संकल्प साकार होगा : विपुल गोयल

महिला सम्मेलन में केंद्रीय बजट 2026-27 पर संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया राष्ट्र निर्माण की आधारशिला

FARIDABAD NEWS 06 FEB 2026 : GAUTAM: जिला भारतीय Read More...

2/6/2026 6:15:44 PM
मंत्री राजेश नागर के जन्मदिन पर हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा 

मंत्री राजेश नागर के भतोला निवास पर हर्षोल्लास से मना जन्मदिन 
FARIDABAD NEWS 06 FEB 2026 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार के लोकप्रिय मंत्री एवं वरिष्ठ जननेता  Read More...


Welcome