सेक्टर-16 मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न

FARIDABAD NEWS 07 FEB 2026 : GAUTAM: सेक्टर-16, ओल्ड फरीदाबाद स्थित राज्य कृषि विपणन बोर्ड कार्यालय में शनिवार को सेक्टर-16 मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन श्री सुभाष आहूजा जी एवं वाइस चेयरमैन श्री सोनू शर्मा जी का विधिवत पदभार ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ माननीय कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल जी, हरियाणा सरकार ने अपने कर कमलों द्वारा दोनों पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने उपस्थित व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि चेयरमैन और वाइस चेयरमैन केवल पदाधिकारी नहीं होते, बल्कि वे ओल्ड फरीदाबाद के व्यापारियों के सच्चे प्रतिनिधि उनकी आवाज़ और उनकी जरूरतों को समझने वाले नेतृत्व होते हैं। उनकी जिम्मेदारी है कि हर छोटे-बड़े व्यापारी की भावना उसकी उम्मीद और उसकी समस्याओं को सामने लाकर समाधान तक पहुंचाया जाए, क्योंकि जब नेतृत्व जमीन से जुड़ा होता है तब विकास केवल बातें नहीं रह जाता बल्कि हकीकत बनता है। विपुल गोयल ने कहा कि ओल्ड फरीदाबाद का जो स्टेटस करिश्मा और विश्वास वर्षों में बना है उसे हम सभी को मिलकर स्थायी बनाए रखना है। ओल्ड मार्केट केवल व्यापार का केंद्र नहीं बल्कि एक पहचान है, जहां व्यापार सिर्फ लेन-देन नहीं बल्कि विश्वास का रिश्ता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई मार्केट कमेटी के समर्पण और परिश्रम से ओल्ड फरीदाबाद का नाम और भी ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह मार्केट कमेटी उनकी भी कमेटी है और इसके सभी पदाधिकारी उनके भी पदाधिकारी हैं। सभी मिलकर एक टीम के रूप में काम करेंगे और व्यापारियों के लिए उनका दरवाज़ा हमेशा खुला रहेगा उन्होंने कहा कि जब व्यापारी मजबूत होगा तभी शहर मजबूत होगा और विकास की गति तेज होगी सरकार का लक्ष्य केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि उन्हें प्राथमिकता के साथ समाधान तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के लिए Ease of Doing Business को ज़मीनी स्तर पर लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है लाइसेंसिंग प्रक्रियाओं को सरल बनाना, अनावश्यक नियमों को कम करना, डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा देना और व्यापार के माहौल को पारदर्शी बनाना सरकार की दिशा है ताकि व्यापारी अपना समय कागज़ी कार्यों में नहीं, बल्कि अपने व्यवसाय के विस्तार में लगा सकें। GST को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इसके लागू होने से व्यापार व्यवस्था में पारदर्शिता आई है और लगातार सुधारों के माध्यम से इसे और सरल बनाया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि छोटे व्यापारियों पर बोझ कम हो और कर प्रणाली ऐसी बने जो व्यापारियों को सहयोगी लगे, बोझ नहीं। व्यापारियों के सुझाव और अनुभव इन सुधारों को और मजबूत बनाएंगे। कार्यक्रम के अंत में विपुल गोयल ने कहा कि ओल्ड फरीदाबाद की विरासत को संभालते हुए नई सोच के साथ आगे बढ़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, साफ सफाई और सुविधाओं को मजबूत कर ओल्ड फरीदाबाद को भविष्य का मॉडल बाजार बनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई मार्केट कमेटी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएगी और ओल्ड फरीदाबाद को नई पहचान देगी।

" />

FARIDABAD

HindustanVision Saturday,07 February , 2026
ओल्ड फरीदाबाद की विरासत को नई ऊर्जा देगी मार्केट कमेटी : विपुल गोयल

More News

2/7/2026 6:49:05 PM
ओल्ड फरीदाबाद की विरासत को नई ऊर्जा देगी मार्केट कमेटी : विपुल गोयल

सेक्टर-16 मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न

FARIDABAD NEWS 07 FEB 2026 : GAUTAM: Read More...

2/6/2026 6:19:50 PM
नारी शक्ति के उत्थान से ही विकसित भारत का संकल्प साकार होगा : विपुल गोयल

महिला सम्मेलन में केंद्रीय बजट 2026-27 पर संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया राष्ट्र निर्माण की आधारशिला

FARIDABAD NEWS 06 FEB 2026 : GAUTAM: जिला भारतीय Read More...

2/6/2026 6:15:44 PM
मंत्री राजेश नागर के जन्मदिन पर हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा 

मंत्री राजेश नागर के भतोला निवास पर हर्षोल्लास से मना जन्मदिन 
FARIDABAD NEWS 06 FEB 2026 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार के लोकप्रिय मंत्री एवं वरिष्ठ जननेता  Read More...

2/5/2026 8:16:22 PM
नगर निगम अधिकारी के कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी

FARIDABAD NEWS 05 FEB 2026 : GAUTAM : नगर निगम फरीदाबाद के स्पेशल सैनिटेशन ऑफिसर के खिलाफ लामबंद हुआ सैनिटेशन स्टाफ  यूनियन का कर्मचारी लगाए भेदभाव गलत आचरण का आरोप। आज Read More...

2/5/2026 8:07:38 PM
मनरेगा केवल योजना नहीं, गांवों की रोजी-रोटी की रीढ़ है : बलजीत कौशिक

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि काम, सम्मान और आत्मनिर्भरता का अधिकार है मनरेगा
: इसे कमजोर नहीं और मजबूत करना होगा, ताकि हर हाथ को काम, हर घर को सम्मान मिले
Read More...

2/4/2026 6:43:01 PM
दुनिया के सभी विकासशील देशों के विकास में हमारी आरक्षण नितियों का अहम योगदान है : हरीश चन्द्र आज़ाद

FARIDABAD NEWS 04 FEB 2026 : GAUTAM :  समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि यूजीसी कानून से जातिगत भेदभाव बढ़ेगा शिक्षा क्षेत्रों को इस तरह के नियमों से दूर रखा जाना Read More...

2/4/2026 6:38:41 PM
नेहरू ग्राउंड में मां भगवती की चौकी का आयोजन

FARIDABAD NEWS 04 FEB 2026 : GAUTAM : मंदिर सेवा समिति दल एवं नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा नेहरू ग्राउंड में मां भगवती की चौकी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के Read More...

2/4/2026 6:36:24 PM
केंद्रीय बजट 2026-27 Reforms over Rhetoric का जीवंत उदाहरण ; विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 04 FEB 2026 ; GAUTAM : हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं फरीदाबाद विधायक विपुल गोयल ने आज सेक्टर-16 स्थित सागर सिनेमा कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026-27 को ल Read More...

Welcome