- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,05 February , 2026
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि काम, सम्मान और आत्मनिर्भरता का अधिकार है मनरेगा
: इसे कमजोर नहीं और मजबूत करना होगा, ताकि हर हाथ को काम, हर घर को सम्मान मिले
FARIDABAD NEWS 05 FEB 2026 : GAUTAM : मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक की अध्यक्षता में सभी कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप सेक्टर-12 से पैदल मार्च निकालकर जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे जहां उपायुक्त की अनुपस्थिति में महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन फरीदाबाद के एसडीएम अमित कुमार को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा कि जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस सरकार की ऐतिहासिक रोजगार गारंटी योजना थी, जिसने गांव के मजदूर, किसान और गरीब परिवारों को सम्मान के साथ काम करने का अधिकार दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आज इस अधिकार को समाप्त कर ग्रामीण भारत की कमर तोडऩे की साजिश कर रही है। श्री कौशिक ने कहा कि ग्रामीणों के हक की इस लड़ाई को सडक़ से संसद तक पूरी ताकत से लड़ा जाएगा। मनरेगा बचेगा, तभी गांव बचेगा, संघर्ष जारी रहेगा।
जिलाध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीबों, किसानों, मजदूरों के हकों के लिए संघर्ष करती आई है लेकिन भाजपा की सरकार उन नीतियों को खत्म करने का काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि सवाल नाम बदलने का नहीं है, सवाल यह है कि भाजपा की सरकार उन मनरेगा के अधिनियम को बदल रही है जिसके तहत गांवों के मजदूरों को मजदूरी मिलती थी, लेकिन अब नए नियम के अनुसार अब रोजगार की कोई गारंटी नहीं है। पूर्व की यूपीए की सरकार में पहले 90 प्रतिशत पैसा केंद्र सरकार से दिया जाता था लेकिन आज यह रेसो कम करके 60-40 का कर दिया है। इस अधिनियम से उन राज्यों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा जहां की अर्थव्यवस्था पहले से ही कमजोर है।
जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार नए नियमों को नहीं बदलेगी तब तक कांग्रेस पार्टी का संघर्ष सडक़ से लेकर संसद तक जारी रहेगा।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के अध्यक्ष विनोद कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, पूर्व पार्षद राजेंद्र चपराना, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक रावल, पूर्व जिला महासचिव संजय सोलंकी, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रेनू चौहान, वेद प्रकाश यादव, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोऑर्डिनेटर गौरव ढींगड़ा, पूर्व प्रदेश महासचिव चुन्नू राजपूत, डॉ सौरभ शर्मा, सुनीता फागना, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के संयोजक सुरेश बेनीवाल, विकास फागना, नरेश शर्मा, देवेंद्र दीक्षित, प्रवीण शर्मा, वेदराम शर्मा, मंगतराम शर्मा, राजकुमार यादव, मनोज भाटी, अजीत भाटी, हातिम अधाना, राहुल नागर, मोसिन खान, उस्मान, नदीम सलमानी, शैलेंद्र हब्बन खान, शैलेंद्र यूनिस मौहम्मद, मनीष बौद्ध, जुबेर खान, साहिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 05 FEB 2026 : GAUTAM : नगर निगम फरीदाबाद के स्पेशल सैनिटेशन ऑफिसर के खिलाफ लामबंद हुआ सैनिटेशन स्टाफ यूनियन का कर्मचारी लगाए भेदभाव गलत आचरण का आरोप। आज Read More...
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि काम, सम्मान और आत्मनिर्भरता का अधिकार है मनरेगा
: इसे कमजोर नहीं और मजबूत करना होगा, ताकि हर हाथ को काम, हर घर को सम्मान मिले
Read More...
FARIDABAD NEWS 04 FEB 2026 : GAUTAM : समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि यूजीसी कानून से जातिगत भेदभाव बढ़ेगा शिक्षा क्षेत्रों को इस तरह के नियमों से दूर रखा जाना Read More...
FARIDABAD NEWS 04 FEB 2026 : GAUTAM : मंदिर सेवा समिति दल एवं नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा नेहरू ग्राउंड में मां भगवती की चौकी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के Read More...
FARIDABAD NEWS 04 FEB 2026 ; GAUTAM : हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं फरीदाबाद विधायक विपुल गोयल ने आज सेक्टर-16 स्थित सागर सिनेमा कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026-27 को ल Read More...
FARIDABAD NEWS 04 FEB 2026 : GAUTAM : डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, फरीदाबाद के बीबीए (कंप्यूटर एडेड मैनेजमेंट) विभाग द्वारा बुधवार, 4 फरवरी 2026 को “केंद्रीय बजट 20 Read More...
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग राज्यमंत्री राजेश नागर ने 21 लाख रुपए देने की करी घोषणा
-समाज के लोगों को अपील करते हुए बोले, मरणोपरांत शोक 13 दिन की बजाय 7 दिन में करें
Read More...
FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा रैडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव डॉ. सुनील कुमार तथा आयुष सिन्हा उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड Read More...