FARIDABAD

HindustanVision Sunday,08 February , 2026
आर्य समाज सेक्टर-7ए के तीन दिवसीय 43वें वार्षिक उत्सव का समापन

FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर-7ए के तीन दिवसीय 43वें वार्षिक उत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस महोत्सव के दौरान परिवारोद्धार, युवा सम्मेलन, राष्ट्र रक्षा सम्मेलन और महिला सम्मेलन जैसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया‌ जिसमें  आनन्द महता, कृपाल सिंह, दिनेश जिन्दल, प्रेम प्रकाश पसरीचा, जितेन्द्र भाटिया, ऋषिपाल चौहान,  प्रकाश देवी, महेन्द्र महतानी, सहित अन्य विशेष आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह का मुख्य आकर्षण नवनिर्मित यज्ञशाला का उद्घाटन रहा। यज्ञ ब्रह्मा आचार्य डॉ वागीश द्वारा विधिवत यज्ञ संपन्न कराया गया तथा माता शकुंतला आर्य के कर-कमलों द्वारा इस भव्य और सुंदरतम यज्ञशाला का उद्घाटन किया। 

भजनोपदेशक आचार्य सतीश 'सत्यम्' ने अपने मधुर भजनों के माध्यम से स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्शों पर चलने और एक चरित्रवान समाज के निर्माण का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुंबई से आए मुख्य वक्ता, आचार्य डॉक्टर वागीश जी की गरिमामय उपस्थिति ने भी उत्सव की शोभा बढ़ाई। उन्होंने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालाते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में यज्ञ केवल एक धार्मिक कर्मकांड नहीं, बल्कि एक पूर्ण विज्ञान है जो मनुष्य की भौतिक और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। यज्ञ करने का मुख्य कारण दिव्य शक्तियों का विकास करना है। मंत्रों की शक्ति और अग्नि के माध्यम से हम ब्रह्मांडीय ऊर्जा को आकर्षित करते हैं, जिससे जीवन में सकारात्मकता और दैवीय कृपा का संचार होता है। आचार्य ने कहा कि यज्ञ हमें 'इदं न मम' (यह मेरा नहीं है) का संदेश देता है। आहुति के माध्यम से हम अपने अहंकार और विकारों को त्यागते हैं, जिससे चित्त की शुद्धि होती है और साधक आत्मिक शांति का अनुभव करता है।

समारोह में मुख्य अतिथि श्री कर्मचन्द शास्त्री, विशिष्ट अतिथि  पुनीत बत्रा, , देशबंधु आर्य तथा समर्पित कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधान निष्ठाकर आर्य ने इस निर्माण में सहयोग देने वाले दानदाताओं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त कार्यकारिणी एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

प्रधान निष्ठाकर आर्य ने बताया कि यह यज्ञशाला अपनी स्थापत्य कला और नक्काशी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसकी बनावट और शांत वातावरण श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। आर्य समाज के प्रधान निष्ठाकर आर्य ने बताया कि यह यज्ञशाला पुरातन राजस्थानी और आधुनिक स्थापत्य कला का एक बेजोड़ मिश्रण है। इसके निर्माण के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से विशिष्ट कारीगरों और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री को जुटाया गया है। यह संरचना पूर्णतः पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ है।

कार्यक्रम में, सतीश कौशिक आचार्य राजेन्द्र आर्य, वसु मित्र सत्यार्थी, योगेन्द्र फोर, अविकल आर्य, जिले सिंह, साकेत कौशिक, नन्द किशोर मेहता, विनोद मोदी, अजीत आर्य, प्रेम बहल, प्रकाश देवी, ऊषा सेठी, शकुंतला आर्या, संघमित्रा कौशिक, और भारी संख्या में विभिन्न आर्य समाजों और गुरुकुल से आचार्य, श्रद्धालु, ब्रह्मचारी उपस्थित रहे।

आर्य समाज सेक्टर-7ए के तीन दिवसीय 43वें वार्षिक उत्सव का समापन

More News

2/8/2026 6:53:49 PM
मोदी सरकार का बजट रिफार्म एक्सप्रेस है और अवसरों का हाईवे : नलिन कोहली

FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM ; भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल में आयोजित प्रेसवार्ता में मोदी Read More...

2/8/2026 5:20:25 PM
शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान जरूरी : राजेश नगर 

इस्कॉन मंदिर फरीदाबाद में वैल्यू एजुकेशन कॉन्टेस्ट 2025 का आयोजन

FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM : बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान भी बहुत जरूरी Read More...

2/8/2026 5:16:53 PM
संत श्री गुरु रविदास जी की 649वीं जन्मशताब्दी पर निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजित

FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM : टेंडिशिया एसोसिएशन कुछ समर्पित मित्रों का एक सामाजिक समूह है। यद्यपि इसके सदस्य स्वास्थ्य क्षेत्र से पेशेवर रूप से जुड़े नहीं हैं, फिर Read More...

2/8/2026 5:09:04 PM
आर्य समाज सेक्टर-7ए के तीन दिवसीय 43वें वार्षिक उत्सव का समापन

FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर-7ए के तीन दिवसीय 43वें वार्षिक उत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस महोत्सव के दौरान परिवारोद्धार, युवा सम्मेलन, राष्ट्र Read More...

2/8/2026 4:57:09 PM
उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बीके अस्पताल पहुंचकर मृतक पुलिसकर्मी जगदीश प्रसाद के परिजनों से मुलाकात की

FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 ; GAUTAM ; उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बीके अस्पताल पहुंचकर मृतक पुलिसकर्मी जगदीश प्रसाद के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को आश्वा Read More...

2/7/2026 6:49:05 PM
ओल्ड फरीदाबाद की विरासत को नई ऊर्जा देगी मार्केट कमेटी : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 07 FEB 2026 : GAUTAM: सेक्टर-16, ओल्ड फरीदाबाद स्थित राज्य कृषि विपणन बोर्ड कार्यालय में शनिवार को सेक्टर-16 मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन श्री सुभा Read More...

2/6/2026 6:19:50 PM
नारी शक्ति के उत्थान से ही विकसित भारत का संकल्प साकार होगा : विपुल गोयल

महिला सम्मेलन में केंद्रीय बजट 2026-27 पर संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया राष्ट्र निर्माण की आधारशिला

FARIDABAD NEWS 06 FEB 2026 : GAUTAM: जिला भारतीय Read More...

2/6/2026 6:15:44 PM
मंत्री राजेश नागर के जन्मदिन पर हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा 

मंत्री राजेश नागर के भतोला निवास पर हर्षोल्लास से मना जन्मदिन 
FARIDABAD NEWS 06 FEB 2026 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार के लोकप्रिय मंत्री एवं वरिष्ठ जननेता  Read More...


Welcome