- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,08 February , 2026
FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM : टेंडिशिया एसोसिएशन कुछ समर्पित मित्रों का एक सामाजिक समूह है। यद्यपि इसके सदस्य स्वास्थ्य क्षेत्र से पेशेवर रूप से जुड़े नहीं हैं, फिर भी मानव सेवा की भावना से प्रेरित होकर यह समूह नियमित रूप से समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए कार्य कर रहा है। एसोसिएशन द्वारा प्रत्येक माह के दूसरे सप्ताह स्लम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें नेत्र जाँच के साथ-साथ सभी की ब्लड शुगर की भी जाँच की जाती है। आज से एसोसिएशन द्वारा महिलाओं की Hb (हीमोग्लोबिन) जाँच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि जरूरतमंद लोगों के समग्र स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जा सके।
संत शिरोमणि परमपूजनीय श्री गुरु रविदास जी की 649वीं जन्मशताब्दी के पावन अवसर पर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर, वेलकम, दिल्ली में आयोजित हालिया निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जाँच शिविर इसी सेवा श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।
शिविर में कुल 479 लोगों ने भाग लिया, जिनमें 296 महिलाएँ एवं 183 पुरुष शामिल रहे। नेत्र परीक्षण के साथ-साथ महिलाओं की Hb जाँच और अनेक लोगों की ब्लड शुगर जाँच भी की गई। जाँच के उपरांत 406 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने इस बहुआयामी स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया।
टेंडिशिया एसोसिएशन के इस कैंप को सफल बनाने में श्री करण जग्गी, संजीव बब्बर, प्रभात मनोचा, अमित माथुर, नरेंद्र शर्मा, रवि सिक्का, राज मल्होत्रा, सुभाष सैनी, राजीव शर्मा, अनूप राणा, कंजम मनोचा, तन्वी मनोचा, राजेश नेगी, अखिलेश वर्मा, केवल किशन, निमिश माथुर, डॉ रणधीर कुमार, वसुधा, शिवाली सेठी और ललित कुमार का विशेष योगदान रहा।
टेंडिशिया एसोसिएशन के सदस्य संजीव बब्बर ने बताया कि परमपूज्य संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी की शिक्षाओं से प्रेरित होकर संस्था भविष्य में भी ऐसे ही स्लम क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर कार्यक्रम निरंतर जारी रखेगी।
FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM ; भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल में आयोजित प्रेसवार्ता में मोदी Read More...
इस्कॉन मंदिर फरीदाबाद में वैल्यू एजुकेशन कॉन्टेस्ट 2025 का आयोजन
FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM : बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान भी बहुत जरूरी Read More...
FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM : टेंडिशिया एसोसिएशन कुछ समर्पित मित्रों का एक सामाजिक समूह है। यद्यपि इसके सदस्य स्वास्थ्य क्षेत्र से पेशेवर रूप से जुड़े नहीं हैं, फिर Read More...
FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर-7ए के तीन दिवसीय 43वें वार्षिक उत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस महोत्सव के दौरान परिवारोद्धार, युवा सम्मेलन, राष्ट्र Read More...
FARIDABAD NEWS 08 FEB 2026 ; GAUTAM ; उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बीके अस्पताल पहुंचकर मृतक पुलिसकर्मी जगदीश प्रसाद के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को आश्वा Read More...
FARIDABAD NEWS 07 FEB 2026 : GAUTAM: सेक्टर-16, ओल्ड फरीदाबाद स्थित राज्य कृषि विपणन बोर्ड कार्यालय में शनिवार को सेक्टर-16 मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन श्री सुभा Read More...
महिला सम्मेलन में केंद्रीय बजट 2026-27 पर संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया राष्ट्र निर्माण की आधारशिला
FARIDABAD NEWS 06 FEB 2026 : GAUTAM: जिला भारतीय
Read More...
मंत्री राजेश नागर के भतोला निवास पर हर्षोल्लास से मना जन्मदिन
FARIDABAD NEWS 06 FEB 2026 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार के लोकप्रिय मंत्री एवं वरिष्ठ जननेता 
Read More...