FARIDABAD

HindustanVision Friday,30 January , 2026
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्य तिथि जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई

FARIDABAD NEWS 30 JAN 2026 : GAUTAM :  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि 78वीं आज जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में सैक्टर-9 में पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष श्री कौशिक ने राष्ट्रपिता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए व सभी कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाने के साथ-साथ समाज में समानता और भाईचारे का संदेश दिया। आज भी गांधी जी के विचार देश और समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी का संघर्ष और बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणा है और कांग्रेस पार्टी हमेशा उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा करती रहेगी।
श्री कौशिक ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी के नाम को मिटाने का प्रयास करते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम बदलकर वीबी जी राम जी कर दिया। साथ ही कई और बदलाव करते हुए इतिहास को भी खत्म करने का प्रयास भाजपा कर रही है, लेकिन कांग्रेस इस औछी हरकत पर चुप नहीं बैठेगी और गांव से लेकर शहर, सडक़ से लेकर संसद तक वह इस लड़ाई को लड़ेगी।
श्री कौशिक ने कहा कि राष्ट्रपिता के दिखाए मार्ग व उनकी नीतियों का सभी को लोगों को अनुसरण करना चाहिए वहीं उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के अध्यक्ष विनोद कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगरा, डा. एस एल शर्मा, पूर्व पार्षद राजेंद्र चपराना, मास्टर ऋषिपाल, अशोक रावल, वेद प्रकाश यादव, गौरव ढींगड़ा, रेनू चौहान, चुन्नू राजपूत, बाबूलाल रवि, संजय सोलंकी, मुकेश डागर, हेम डागर, सुरेश बेनीवाल, देवेंद्र दीक्षित, अनुज शर्मा, ललित बंसल, राजा सैनी, एन के शर्मा, विकास फागना, प्रेम यादव, नसीमा शेख, राजकुमार यादव, सीमा, मोहसिन खान, जय भगवान शर्मा, वेदराम शर्मा, रमेश सरपंच, हातिम अधाना, हब्बन खान, आजाद कुरैशी, प्रीतम प्रधान, महेश बंैसला, पंकज, रविदत्त शर्मा, शैलेंद्र, मंगत शर्मा सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्य तिथि जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई

More News

1/30/2026 7:12:37 PM
सूरजकुंड में रंग-बिरंगी संस्कृतियों का महासंगम, 39वें अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले का होगा भव्य शुभारंभ : पर्यटन मंत्री अरविन्द शर्मा

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेला–2026 की तैयारियों को लेकर पर्यटन मंत्री अरविन्द शर्मा ने की समीक्षा बैठक

FARIDABAD NEWS 30 JAN 2026 ; GAUTAM ; हरियाणा के Read More...

1/30/2026 6:36:03 PM
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्य तिथि जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई

FARIDABAD NEWS 30 JAN 2026 : GAUTAM :  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि 78वीं आज जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में सैक्टर-9 में पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस Read More...

1/30/2026 5:33:43 PM
2 साले के बेटे का मर्डर करने वाला सौतेला बाप गिरफ़्तार

FARIDABAD NEWS 30 JAN 2026 : GAUTAM ; पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी सीकरी में एक मामला सामने आया कि 25 जनवरी को सौतेले बाप ने 2 वर्षीय बेटे की जमीन पर पटक पटक कर हत् Read More...

1/30/2026 5:25:08 PM
गांवों, गरीबों और किसानों का समग्र कल्याण मोदी सरकार की है प्राथमिकता : कृष्णपाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 30 JAN 2026 : GAUTAM ;  केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सांसद जन संवाद कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक Read More...

1/28/2026 6:10:58 PM
भाजपा सरकार गरीबों के अधिकार छीनने पर आमादा : नेत्रपाल अधाना , रोहित नागर

तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर ने क्षेत्र में चलाया मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान
FARIDABAD NEWS 28 JAN 2026 : GAUTAM :  तिगांव विधानस Read More...

1/28/2026 5:37:39 PM
कन्हैयालाल महता तथा डॉ. विमल महता की पुण्यतिथि पर प्रेरणा दिवस का आयोजन

FARIDABAD NEWS 28 JAN 2026 : GAUTAM : के. एल. महता दयानन्द महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद में 28 जनवरी 2026 को संस्थापक प्रधान महान विभूति महात्मा कन्हैयालाल महता तथा डॉ. Read More...

1/28/2026 5:07:22 PM
31 जनवरी को अखिल भारतीय किन्नर समाज निकालेगा कलश यात्रा

समाज का अभिन्न अंग होते है किन्नर : डॉ राजेश भाटिया
FARIDABAD NEWS 28 JAN 2026 : GAUTAM ; अखिल भारतीय किन्नर समाज द्वारा आगामी 31 जनवरी को एक विशाल कलश यात्रा का Read More...

1/28/2026 4:44:03 PM
हरियाणा का जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में इटली के सहयोग से स्थापित होगी एआई-आधारित वर्चुअल लेबोरेटरी

इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलाब्रिया से किया समझौता,  एआई-आधारित रोबोटिक्स टेक्नोलॉजीज के क्षेत्र में मिलकर करेंगे काम
FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 :  उभरती हुई Read More...


Welcome