- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,28 January , 2026
तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर ने क्षेत्र में चलाया मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान
FARIDABAD NEWS 28 JAN 2026 : GAUTAM : तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर करना गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के दावों के बीच ज़मीनी सच्चाई यह है कि लोगों के हाथों से काम छीना जा रहा है, और रोजगार की गारंटी को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है। मनरेगा के माध्यम से कांग्रेस ने गरीबों को न्यूनतम मजदूरी की कानूनी गारंटी दी थी, लेकिन भाजपा सरकार नियमों और प्रक्रियाओं में बदलाव कर इस गारंटी को खत्म करने का ताना-बाना बुन रही है। यह पूरी तरह गरीब-विरोधी सोच का परिणाम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मनरेगा कमजोर हुई तो इसका सीधा असर ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और महिलाओं पर पड़ेगा, जिसे कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करेगी। रोहित नागर बुधवार को तिगांव क्षेत्र में मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान के तहत लोगों को जागरूक कर रहे थे। इस मौके पर उनका ग्रामवासियों द्वारा फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर ने कहा कि राष्टपिता महात्मा गांधी का सपना गांवों को आत्मनिर्भर बनाने का था और मनरेगा उसी सोच का सशक्त माध्यम था लेकिन आज भाजपा सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के चलते मनरेगा जैसे काम के अधिकार पर हमला किया जा रहा है तथा महात्मा गांधी के नाम को हटाने की सोच भी उसी मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस गरीबों, मजदूरों और ग्रामीणों के अधिकारों की इस लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और मनरेगा को खत्म करने या कमजोर करने की किसी भी कोशिश को लोकतांत्रिक तरीके से रोका जाएगा। क्योंकि इस नए नियम में भाजपा मजदूरों के काम करने के संवैधानिक अधिकार को छीन रही है। जबकि कांग्रेस हर परिवार को न्यूनतम 100 दिनों के काम की कानूनी गारंटी मिलती थी। हर गांव में काम की कानूनी गारंटी दी जाती थी। भाजपा के नए प्रावधान में अब पंचायत के पास कोई कानूनी गारंटी नहीं रहेगी। काम केवल मोदी सरकार द्वारा चुने गए गांवों में ही मिलेगा। हम मनरेगा को कमजोर करने या खत्म करने के हर प्रयास का डटकर विरोध करते रहेंगे और गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर उनके साथ तिगरंव विधानसभा अध्यक्ष पंकज सिंह, विजय ठेकेदार, विजय बिदूढी, रोहताश चौधरी, हामिद खान आदि अनेकों मुख्यरूप से मौजूद थे।
तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर ने क्षेत्र में चलाया मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान
FARIDABAD NEWS 28 JAN 2026 : GAUTAM : तिगांव विधानस
Read More...
FARIDABAD NEWS 28 JAN 2026 : GAUTAM : के. एल. महता दयानन्द महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद में 28 जनवरी 2026 को संस्थापक प्रधान महान विभूति महात्मा कन्हैयालाल महता तथा डॉ. Read More...
समाज का अभिन्न अंग होते है किन्नर : डॉ राजेश भाटिया
FARIDABAD NEWS 28 JAN 2026 : GAUTAM ; अखिल भारतीय किन्नर समाज द्वारा आगामी 31 जनवरी को एक विशाल कलश यात्रा का
Read More...
इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलाब्रिया से किया समझौता, एआई-आधारित रोबोटिक्स टेक्नोलॉजीज के क्षेत्र में मिलकर करेंगे काम
FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 : उभरती हुई
Read More...
FARIDABAD NEWS 28 JAN 2026 ; GAUTAM : भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने व कांग्रेस द्वारा बनाई गई मनरेगा को खत्म किए जाने के विरोध आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब Read More...
राष्ट्रीय सम्मेलन में सुभाष लांबा को राष्ट्रीय अध्यक्ष व नरेश कुमार शास्त्री को उपाध्यक्ष चुना गया
हड़ताल सफलता के लिए 30 जनवरी से चंडीगढ़ पंचकूला से शुरू होंगे जत्थे : नरेश कुमार श Read More...
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन हरियाणा का जिला इकाई फरीदाबाद द्वारा सफल आयोजन
- समाज द्वारा पारित सभी प्रस्ताव को पूरा करने का प्रयास रहेगा : विपुल गोयल
- अग्रवाल समाज का गौरवशाली इतिहास
Read More...
बच्चों के भविष्य को संवारना हमारी जिम्मेदारी : शोभित अरोड़ा
FARIDABAD NEWS 27 JAN 2026 : GAUTAM : आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है।जब- जब व्यक्ति को अपने जीवन को सु Read More...