- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,27 January , 2026
बच्चों के भविष्य को संवारना हमारी जिम्मेदारी : शोभित अरोड़ा
FARIDABAD NEWS 27 JAN 2026 : GAUTAM : आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है।जब- जब व्यक्ति को अपने जीवन को सुगम बनाने के लिए आवश्यकता महसूस हुई उसने आविष्कारों को जन्म दिया। यह बात बल्लभगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी सतीश चौधरी ने बाढ़ मोहल्ला स्थित नवोदय सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बच्चों ने जिस प्रकार विज्ञान के उभरते आविष्कारों के मॉडलों का प्रदर्शन किया है वह अत्यंत ही सराहनीय हैं। भाजपा के जिला मंत्री शोभित अरोड़ा ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है। उनको आविष्कारों के क्षेत्र में और नए-नए कार्य करने की आवश्यकता है ताकि हम इस वर्तमान युग को और सुगम और उपयोगी बना सकें। बच्चे हमारे देश का भविष्य इनका भविष्य संवारना हमारी जिम्मेदारी है। इससे पूर्व पार्षद शेफाली सिंगला ने दीप प्रज्वलित कर विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।स्कूल की प्रबंधक शशि शर्मा ने कहा कि स्कूल का मकसद बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नई तकनीक और नैतिक संस्कारों के साथ जोड़ना है। एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्रेय पराशर ने बताया कि इस विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने विवेक और शिक्षकों के सहयोग के साथ नए-नए मॉडलों को बनाने का प्रयास किया है ताकि वे आगे चलकर नए आविष्कारों को जन्म दे सके। इस अवसर पर पार्षद विनोद भाटी, समाज सेवी अशोक जिंदल, कर्ण सिंगला, टोनी पहलवान, टीटू मल्होत्रा, सुरेंद्र शर्मा बबली डा. ऋतिक विज, मोनिका ढींगरा, राजीव बत्रा, तेजेंद्र आर्य, समाज के अन्य गणमान्य लोगों सहित अभिभावकों ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया । स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर गौरव पाराशर एडवोकेट सभी अतिथियों का अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा बताया कि उनका मकसद केवल बच्चों को पुस्तक ज्ञान नहीं बल्कि व्यावहारिक ज्ञान और भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का भी है।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन हरियाणा का जिला इकाई फरीदाबाद द्वारा सफल आयोजन
- समाज द्वारा पारित सभी प्रस्ताव को पूरा करने का प्रयास रहेगा : विपुल गोयल
- अग्रवाल समाज का गौरवशाली इतिहास
Read More...
बच्चों के भविष्य को संवारना हमारी जिम्मेदारी : शोभित अरोड़ा
FARIDABAD NEWS 27 JAN 2026 : GAUTAM : आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है।जब- जब व्यक्ति को अपने जीवन को सु Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के अधीन नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NPTI) परिसर में 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्ला Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 : GAUTAM ; गणतंत्र दिवस व मानव सेवा समिति की 27वीं वर्षगांठ पर मानव परिवार के सदस्यों ने मानव भवन सेक्टर-10 पर ध्वजारोहण करके तिरंगा झंडा फहराया। Read More...
प्रधान पद के लिए पहले से बी.आर. भाटिया का नाम था प्रस्तावित, मगर उन्होंने अपनी व्यस्तताओं और समय की अनुपलब्धता का हवाला देते हुए जिम्मेदारी लेने में असमर्थता जताई
: गणतंत्र दिवस के अवसर प Read More...
कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर में फहराया तिरंगा
FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 ; GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईए
Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद, सेक्टर 86 स्थित साईं धाम मे देश का 77वॉ गणतंत्र दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम Read More...
सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण करेंगे तो जल्द बनेंगे विश्व गुरु : स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य
FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 : GAUTAM ; सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्
Read More...