- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,26 January , 2026
FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के अधीन नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NPTI) परिसर में 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर राष्ट्रभक्ति के रंगों में रंगा नजर आया। एनपीटीआई के महानिदेशक श्री हेमंत जैन के दिशा निर्देशन में एनपीटीआई के प्रधान निदेशक डॉ एस सेलवम ने ध्वजारोहण कर उद्घाटन उद्बोधन दिया। इस शुभ अवसर पर समस्त प्रधान निदेशक, निर्देशकगण, उप निदेशकगण एवं सह निदेशकगण सहित कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
इस वर्ष का गणतंत्र दिवस समारोह विशेष रूप से ऐतिहासिक रहा, क्योंकि इसके साथ ही राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने का भी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। ध्वजारोहण के बाद संस्थान परिसर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी गणमान्य अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस देशभक्ति समारोह में एनपीटीआई के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।
गणतंत्र दिवस का यह आयोजन उपस्थित सभी लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा और देश के प्रति समर्पण एवं जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।
FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के अधीन नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NPTI) परिसर में 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्ला Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 : GAUTAM ; गणतंत्र दिवस व मानव सेवा समिति की 27वीं वर्षगांठ पर मानव परिवार के सदस्यों ने मानव भवन सेक्टर-10 पर ध्वजारोहण करके तिरंगा झंडा फहराया। Read More...
प्रधान पद के लिए पहले से बी.आर. भाटिया का नाम था प्रस्तावित, मगर उन्होंने अपनी व्यस्तताओं और समय की अनुपलब्धता का हवाला देते हुए जिम्मेदारी लेने में असमर्थता जताई
: गणतंत्र दिवस के अवसर प Read More...
कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर में फहराया तिरंगा
FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 ; GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईए
Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद, सेक्टर 86 स्थित साईं धाम मे देश का 77वॉ गणतंत्र दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम Read More...
सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण करेंगे तो जल्द बनेंगे विश्व गुरु : स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य
FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 : GAUTAM ; सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्
Read More...
भारत की एकात्मता, समरसता और संप्रभुता का जीवंत उत्सव है गणतंत्र दिवस विपुल गोयल
SIRSRA NEWS 26 JAN 2026 : GAUTAM : 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज सिरसा में आयो
Read More...
: वासुदेव अरोड़ा ने सेक्टर 10 में फहराया तिरंगा
FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 : GAUTAM : सेक्टर 10 की आरडबलूए ने पार्क में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्ष उल्लास क Read More...