FARIDABAD

HindustanVision Monday,26 January , 2026
सरदार प्रीतम सिंह भाटिया बने भाटिया सेवक समाज के प्रधान, सुधीर भाटिया महासचिव नियुक्त

प्रधान पद के लिए पहले से बी.आर. भाटिया का नाम था प्रस्तावित, मगर उन्होंने अपनी व्यस्तताओं और समय की अनुपलब्धता का हवाला देते हुए जिम्मेदारी लेने में असमर्थता जताई

: गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जनरल बॉडी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय 

FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026: GAUTAM : एनआईटी दो स्थित भाटिया सेवक समाज की जनरल बॉडी की महत्वपूर्ण बैठक गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित की गई, जिसमें समाज के नए पदाधिकारियों के चयन को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में सरदार प्रीतम सिंह भाटिया को एक साल के लिए भाटिया सेवक समाज का प्रधान चुना गया, जबकि सुधीर भाटिया को महासचिव व अस्पताल प्रभारी नियुक्त किया गया है, वही कंवल भाटिया को अस्पताल की गतिविधियों में प्रभारी का सहयोग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक की अध्यक्षता समाज के सरपरस्त व धार्मिक गुरु पीर जगन्नाथ ने की। बैठक से पूर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण भी किया गया।  

बता दें कि करीब तीन माह पहले स्वास्थ्य कारणों के चलते भाटिया सेवक समाज के प्रधान मोहन सिंह भाटिया ने इस्तीफा दे दिया था और प्रधान पद के लिए सी. दास ग्रुप के चेयरमैन बी.आर. भाटिया का नाम प्रस्तावित किया था। सोमवार को बैठक शुरू होते ही संस्था के सदस्यों ने बी.आर. भाटिया से प्रधान पद ग्रहण करने का अनुरोध किया, मगर उन्होंने अपनी व्यस्तताओं और समय की अनुपलब्धता का हवाला देते हुए हाथ जोड़कर सदन से माफी मांगी और इस पद की जिम्मेदारी लेने में असमर्थता जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही वे औपचारिक पद पर न हों, लेकिन संस्था के साथ उनका जुड़ाव और सहयोग पहले की तरह निरंतर जारी रहेगा।
नवनिर्वाचित प्रधान सरदार प्रीतम सिंह भाटिया ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उनकी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। वहीं महासचिव सुधीर भाटिया ने संगठन को व्यवस्थित और सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने की बात कही। पूर्व कार्यवाहक प्रधान मोहन सिंह भाटिया व बी.आर. भाटिया ने नवनियुक्त प्रधान प्रीतम सिंह भाटिया को बधाई दी और उनको पदभार ग्रहण करवाया। सभी सदस्यों ने पूर्व प्रधान मोहन सिंह भाटिया के कार्यों की सराहना की और उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। 

सरदार प्रीतम सिंह भाटिया बने भाटिया सेवक समाज के प्रधान, सुधीर भाटिया महासचिव नियुक्त

More News

1/26/2026 7:53:18 PM
एनपीटीआई में 77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर तिरंगा यात्रा निकाली

FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के अधीन नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NPTI) परिसर में 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्ला Read More...

1/26/2026 7:51:13 PM
गणतंत्र दिवस व मानव सेवा समिति की 27वीं वर्षगांठ पर मानव भवन पर किया ध्वजारोहण

FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 : GAUTAM ; गणतंत्र दिवस व मानव सेवा समिति की 27वीं वर्षगांठ पर मानव परिवार के सदस्यों ने मानव भवन सेक्टर-10 पर ध्वजारोहण करके तिरंगा झंडा फहराया। Read More...

1/26/2026 6:58:41 PM
सरदार प्रीतम सिंह भाटिया बने भाटिया सेवक समाज के प्रधान, सुधीर भाटिया महासचिव नियुक्त

प्रधान पद के लिए पहले से बी.आर. भाटिया का नाम था प्रस्तावित, मगर उन्होंने अपनी व्यस्तताओं और समय की अनुपलब्धता का हवाला देते हुए जिम्मेदारी लेने में असमर्थता जताई

: गणतंत्र दिवस के अवसर प Read More...

1/26/2026 6:47:09 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर में फहराया तिरंगा
FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 ; GAUTAM :  जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईए Read More...

1/26/2026 6:43:06 PM
साईं धाम मे धूम धाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद, सेक्टर 86 स्थित साईं धाम मे देश का 77वॉ गणतंत्र दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम Read More...

1/26/2026 6:38:55 PM
गणतंत्र दिवस पर स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद-वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में भव्य समारोह

सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण करेंगे तो जल्द बनेंगे विश्व गुरु  : स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य
FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 : GAUTAM ; सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश् Read More...

1/26/2026 6:35:20 PM
गणतंत्र दिवस राष्ट्र की एकता, संविधान की शक्ति और लोकतंत्र की गौरवगाथा है : विपुल गोयल

भारत की एकात्मता, समरसता और संप्रभुता का जीवंत उत्सव है गणतंत्र दिवस विपुल गोयल
SIRSRA NEWS 26 JAN 2026 : GAUTAM : 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज सिरसा में आयो Read More...

1/26/2026 5:36:12 PM
गणतंत्र दिवस पर संकल्प लें : वासुदेवअरोड़ा 

 : वासुदेव अरोड़ा ने सेक्टर 10 में फहराया तिरंगा

FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 : GAUTAM : सेक्टर 10 की आरडबलूए ने पार्क में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्ष उल्लास क Read More...


Welcome