FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,28 January , 2026
12 फरवरी की हड़ताल होगी ऐतिहासिक,50 लाख से ज्यादा कर्मी होंगे शामिल : सुभाष लांबा 

राष्ट्रीय सम्मेलन में सुभाष लांबा को राष्ट्रीय अध्यक्ष व नरेश कुमार शास्त्री को उपाध्यक्ष चुना गया 

हड़ताल सफलता के लिए 30 जनवरी से चंडीगढ़ पंचकूला से शुरू होंगे जत्थे : नरेश कुमार शास्त्री 

FARIDABAD NEWS 28 JAN 2026 : GAUTAM ; अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ का 18वां राष्ट्रीय सम्मेलन 23 से 26 फरवरी को शिरडी महाराष्ट्र में संपन्न हुआ। सम्मेलन में सर्व सम्मति से 90 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की गठन किया गया। जिसमें सुभाष लांबा (हरियाणा) को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष, ए.श्री कुमार (केरल) को लगातार चौथी बार महासचिव, विश्वजीत गुप्ता चौधरी (पश्चिम बंगाल) व एमए अजीत कुमार (केरल) को साहयक महासचिव, शशिकांत राय (बिहार) को कोषाध्यक्ष व एचएस जयकुमार को साहयक कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा नरेश कुमार शास्त्री (हरियाणा), ए.विद्यासागर (आंध्र प्रदेश), सुबेश सिंह (बिहार),टी.के.ए. सैफी (केरल), तीर्थ सिंह बस्सी (पंजाब), महावीर शर्मा (राजस्थान),एम.जगदीश्वर (तेलंगाना),सुथापा हाजरा (पश्चिम बंगाल) व शर्मिला ठाकुर (झारखंड) को उप प्रधान और लिखाटेक (अरुणाचल प्रदेश), अब्दुल रसीद नजार (जम्मू-कश्मीर), शोभा लोकनागना (कर्नाटक),एम.वी.शशिधरन (केरल) ईश्वर जीत (मणिपुर), जुबेंबो टेसनगलो (नागालैंड), एनडी तिवारी (पंजाब), जयंत दत्त मजुमदार (त्रिपुरा) व संदीप राय (पश्चिम बंगाल) के सचिव चुना गया है। कृष्ण कुमार नैन (हरियाणा),दिपेन जोसंगपी (मिजोरम) व सोमा सुंदरम (तमिलनाडु) को सचिव मंडल सदस्य निर्वाचित किया गया है। सम्मेलन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जरनैल सिंह,उप महासचिव संदीप सांगवान और आडिटर मुकेश खर्ब को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य निर्वाचित किया गया है।

12 फरवरी की हड़ताल होगी ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व,50 लाख से ज्यादा कर्मचारी होंगे शामिल

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा व उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने दावा किया है सरकार के जनविरोधी एवं मजदूर, कर्मचारी व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय आम हड़ताल ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगी और 50 लाख से ज्यादा कर्मचारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा हड़ताल को सफल बनाने के लिए चल रही तैयारियों को गति तेज करने के लिए जत्था अभियान की शुरुआत 30 जनवरी को चंडीगढ़ और पंचकूला से करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले को लागू करते हुए ठेका कर्मचारियों को पक्का करने, पीएफआरडीए एक्ट रद्द कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, सभी कर्मचारियों को बेसिक पे का दस प्रतिशत और कम से कम पांच हजार रुपए अंतरिम राहत देने,जन सेवाओं के निजीकरण पर रोक लगाने,18 महीने के बकाया डीए डीआर का भुगतान करने, रिक्त पदों को स्थाई भर्ती से भरने, सभी नियमित व ठेका कर्मियों और उनके आश्रितों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने की बेहतर पालिसी बनाने आदि मांगों को हड़ताल के अभियान में जोरदार तरीके से उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जबतक इन मांगों का समाधान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।

12 फरवरी की हड़ताल होगी ऐतिहासिक,50 लाख से ज्यादा कर्मी होंगे शामिल : सुभाष लांबा 

More News

1/28/2026 5:07:22 PM
31 जनवरी को अखिल भारतीय किन्नर समाज निकालेगा कलश यात्रा

समाज का अभिन्न अंग होते है किन्नर : डॉ राजेश भाटिया
FARIDABAD NEWS 28 JAN 2026 : GAUTAM ; अखिल भारतीय किन्नर समाज द्वारा आगामी 31 जनवरी को एक विशाल कलश यात्रा का Read More...

1/28/2026 4:44:03 PM
हरियाणा का जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में इटली के सहयोग से स्थापित होगी एआई-आधारित वर्चुअल लेबोरेटरी

इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलाब्रिया से किया समझौता,  एआई-आधारित रोबोटिक्स टेक्नोलॉजीज के क्षेत्र में मिलकर करेंगे काम
FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 :  उभरती हुई Read More...

1/28/2026 4:41:15 PM
प्रशासनिक बदलाव नहीं बल्कि रोजगार और आजीविका की गारंटी को कमजोर करने की कोशिश है : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 ; GAUTAM : भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने व कांग्रेस द्वारा बनाई गई मनरेगा को खत्म किए जाने के विरोध आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब Read More...

1/28/2026 3:36:21 PM
12 फरवरी की हड़ताल होगी ऐतिहासिक,50 लाख से ज्यादा कर्मी होंगे शामिल : सुभाष लांबा 

राष्ट्रीय सम्मेलन में सुभाष लांबा को राष्ट्रीय अध्यक्ष व नरेश कुमार शास्त्री को उपाध्यक्ष चुना गया 

हड़ताल सफलता के लिए 30 जनवरी से चंडीगढ़ पंचकूला से शुरू होंगे जत्थे : नरेश कुमार श Read More...

1/27/2026 5:22:22 PM
रात्रि विवाह, प्री-वेडिंग शूट पर रोक के साथ पाठ्यक्रम में भगवान अग्रसेन के इतिहास को शामिल करने की मांग

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन हरियाणा का जिला इकाई फरीदाबाद द्वारा सफल आयोजन
- समाज द्वारा पारित सभी प्रस्ताव को पूरा करने का प्रयास रहेगा : विपुल गोयल
- अग्रवाल समाज का गौरवशाली इतिहास Read More...

1/27/2026 5:15:25 PM
आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है : सतीश चौधरी

बच्चों के भविष्य को संवारना हमारी जिम्मेदारी : शोभित अरोड़ा

FARIDABAD NEWS 27 JAN 2026 : GAUTAM : आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है।जब- जब व्यक्ति को अपने जीवन को सु Read More...

1/26/2026 7:53:18 PM
एनपीटीआई में 77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर तिरंगा यात्रा निकाली

FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के अधीन नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NPTI) परिसर में 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्ला Read More...

1/26/2026 7:51:13 PM
गणतंत्र दिवस व मानव सेवा समिति की 27वीं वर्षगांठ पर मानव भवन पर किया ध्वजारोहण

FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 : GAUTAM ; गणतंत्र दिवस व मानव सेवा समिति की 27वीं वर्षगांठ पर मानव परिवार के सदस्यों ने मानव भवन सेक्टर-10 पर ध्वजारोहण करके तिरंगा झंडा फहराया। Read More...


Welcome