FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,28 January , 2026
कन्हैयालाल महता तथा डॉ. विमल महता की पुण्यतिथि पर प्रेरणा दिवस का आयोजन

FARIDABAD NEWS 28 JAN 2026 : GAUTAM : के. एल. महता दयानन्द महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद में 28 जनवरी 2026 को संस्थापक प्रधान महान विभूति महात्मा कन्हैयालाल महता तथा डॉ. विमल महता की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रेरणा दिवस का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। इस पावन अवसर पर महर्षि दयानन्द शिक्षण संस्थान एवं आर्य समाज, नेहरू ग्राउंड, फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें संस्थान के अध्यक्ष डॉ आनंद मेहता, डॉ अनीता कांत (उपाध्यक्ष) श्रीमती शुभ मेहता( सेल्फ फाइनेंस डायरेक्टर) महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मीनू दुआ व सम्मानित श्रीमती रेनू भाटिया( हरियाणा राज्य महिला आयोग  अध्यक्ष)आचार्य नरेंद्र मैत्रेय, यादवेंद्र शास्त्री, आचार्य देवव्रत ,आचार्य ऋषिपाल ,डॉ. ओम प्रकाश योगाचार्य,जितेंद्र नायल उपस्थित रहे .

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ हुआ ।  इसके पश्चात सरस्वती वंदना , भजन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें श्रीमती प्रतिभा सिंह, अभिलाषा मिश्रा एवं छात्राओं द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। डॉ. ओम प्रकाश योगाचार्य एवं फरीदाबाद के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्री ओम प्रकाश योगाचार्य ने संस्थापक कन्हैया लाल मेहता व विमल मेहता के महान कार्यों का गुणगान किया और शारीरिक, मानसिक, आत्मिक शांति के लिए योग व ध्यान पर बल दिया.

मुख्य वक्ता के रूप में  आर्य जगत के प्रसिद्ध भजनोपदेशक पं. दिनेश पथिक जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से सभी को आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं सेवा भाव का संदेश दिया। उनके ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचन ने श्रोताओं को गहन रूप से प्रभावित किया। दिनेश व उनके पुत्र विवेक पथिक भजन के  द्वारा दिव्य आत्माओं को नमन किया.

 श्रीमती रेनू भाटिया ने अपने भाषण में छात्राओं की शिक्षा पर जोर देते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

इस पुण्यतिथि के अवसर पर पुस्तकालय के नाम को विदुषी डॉ विमल मेहता जी के नाम समर्पित किया गया. पुस्तकालय को नया नाम डॉ विमल ज्ञान सरोवर दिया गया.  डॉआनंद मेहता जी ने अपने भाषण में विद्यालयो,महाविद्यालय के विकास में समस्त  लोगों की एकजुटता को इसका कारण बताया.

कार्यक्रम का समापन स्नेहिल वातावरण में अल्पाहार (लंगर) व्यवस्था के साथ हुआ। संपूर्ण आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं सफल रहा। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आगंतुकों ने संस्थापक महान विभूतियों के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कन्हैयालाल महता तथा डॉ. विमल महता की पुण्यतिथि पर प्रेरणा दिवस का आयोजन

More News

1/28/2026 6:10:58 PM
भाजपा सरकार गरीबों के अधिकार छीनने पर आमादा : नेत्रपाल अधाना , रोहित नागर

तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर ने क्षेत्र में चलाया मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान
FARIDABAD NEWS 28 JAN 2026 : GAUTAM :  तिगांव विधानस Read More...

1/28/2026 5:37:39 PM
कन्हैयालाल महता तथा डॉ. विमल महता की पुण्यतिथि पर प्रेरणा दिवस का आयोजन

FARIDABAD NEWS 28 JAN 2026 : GAUTAM : के. एल. महता दयानन्द महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद में 28 जनवरी 2026 को संस्थापक प्रधान महान विभूति महात्मा कन्हैयालाल महता तथा डॉ. Read More...

1/28/2026 5:07:22 PM
31 जनवरी को अखिल भारतीय किन्नर समाज निकालेगा कलश यात्रा

समाज का अभिन्न अंग होते है किन्नर : डॉ राजेश भाटिया
FARIDABAD NEWS 28 JAN 2026 : GAUTAM ; अखिल भारतीय किन्नर समाज द्वारा आगामी 31 जनवरी को एक विशाल कलश यात्रा का Read More...

1/28/2026 4:44:03 PM
हरियाणा का जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में इटली के सहयोग से स्थापित होगी एआई-आधारित वर्चुअल लेबोरेटरी

इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलाब्रिया से किया समझौता,  एआई-आधारित रोबोटिक्स टेक्नोलॉजीज के क्षेत्र में मिलकर करेंगे काम
FARIDABAD NEWS 26 JAN 2026 :  उभरती हुई Read More...

1/28/2026 4:41:15 PM
प्रशासनिक बदलाव नहीं बल्कि रोजगार और आजीविका की गारंटी को कमजोर करने की कोशिश है : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 28 JAN 2026 ; GAUTAM : भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने व कांग्रेस द्वारा बनाई गई मनरेगा को खत्म किए जाने के विरोध आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब Read More...

1/28/2026 3:36:21 PM
12 फरवरी की हड़ताल होगी ऐतिहासिक,50 लाख से ज्यादा कर्मी होंगे शामिल : सुभाष लांबा 

राष्ट्रीय सम्मेलन में सुभाष लांबा को राष्ट्रीय अध्यक्ष व नरेश कुमार शास्त्री को उपाध्यक्ष चुना गया 

हड़ताल सफलता के लिए 30 जनवरी से चंडीगढ़ पंचकूला से शुरू होंगे जत्थे : नरेश कुमार श Read More...

1/27/2026 5:22:22 PM
रात्रि विवाह, प्री-वेडिंग शूट पर रोक के साथ पाठ्यक्रम में भगवान अग्रसेन के इतिहास को शामिल करने की मांग

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन हरियाणा का जिला इकाई फरीदाबाद द्वारा सफल आयोजन
- समाज द्वारा पारित सभी प्रस्ताव को पूरा करने का प्रयास रहेगा : विपुल गोयल
- अग्रवाल समाज का गौरवशाली इतिहास Read More...

1/27/2026 5:15:25 PM
आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है : सतीश चौधरी

बच्चों के भविष्य को संवारना हमारी जिम्मेदारी : शोभित अरोड़ा

FARIDABAD NEWS 27 JAN 2026 : GAUTAM : आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है।जब- जब व्यक्ति को अपने जीवन को सु Read More...


Welcome