FARIDABAD

HindustanVision Thursday,08 January , 2026
विकास कार्यों में ढिलाई बरतने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट :  राजेश नागर 

FARIDABAD NEWS 08 JAN 2026 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज अपने निवास पर नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर अपने विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। 

उन्होंने सभी विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की लिखित जानकारी मांगी वहीं नीमका में हाल ही में शुरू हुए 8 करोड रुपए के विकास कार्यों में ढिलाई बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई करने का आदेश दे दिया। मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों से कहा कि दरिया दिल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश से सैकड़ो करोड़ के विकास कार्य तिगांव विधानसभा क्षेत्र में चल रहे हैं, लेकिन अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही के कारण समय पर काम पूरे नहीं हो रहे हैं और विकास का लाभ जनता को समय पर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सभी विकास कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। 

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने नीमका गांव में 8 करोड रुपए से अधिक के विकास कार्य के नारियल फूटने के बाद भी काम शुरू न होने को बड़ी गंभीरता से लिया। नागर ने कहा कि अधिकारी और ठेकेदार एक दूसरे पर बात को डालकर जनता के साथ धोखा नहीं कर सकते हैं। जब अधिकारियों ने नीमका में नारियल फूटने के बाद भी विकास कार्य शुरू करने को लेकर सही जानकारी नहीं दी तो मंत्री ने अभी तक काम नहीं शुरू करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दे दिए।

गौरतलब है कि अभी एक हफ्ता पहले ही मंत्री राजेश नागर ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र में चल रहे कामों का अचानक निरीक्षण किया था। उससे एक दिन पहले जिला उपायुक्त के साथ बैठक कर यह बता दिया था कि विकास कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई ना बरतें लेकिन जानकारों का कहना है कि अधिकारियों के रवैया पर ज्यादा फर्क ना देख आज मंत्री ने उन्हें निवास पर बुलाकर सख्त रवैया अपनाया है। 

मंत्री राजेश नागर ने बताया कि हमारी सरकार विकास करवाने वाली सरकार है लेकिन कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा है। ऐसे लोगों के लिए मुख्यमंत्री नायब की सरकार में कोई जगह नहीं है। 

विकास कार्यों में ढिलाई बरतने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट :  राजेश नागर 

More News

7/28/2026 7:30:17 PM
आनंद मार्केट का ब्यूटी पेजेंट कार्यक्रम संपन्न

PALWAL NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : आनंद मार्केट एवं पी.बी.ए इवेंट कंपनी द्वारा सिटी लाइट बैंक्विट हॉल में एक ब्यूटी पेजेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवु Read More...

7/28/2026 5:02:41 PM
पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध की सूचना देना हर नागरिक का कानूनी दायित्व : सीजेएम जितेन्द्र सिंह

सेक्टर-7/8 विद्यालय में पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानु Read More...

7/28/2026 4:57:54 PM
थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना हेतु सुंदरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन

FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के स्वस्थ जीवन एवं लंबी आयु की कामना के उद्देश्य से फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया (रजि.), फरीदाबाद द्वारा सेरेम Read More...

7/28/2026 4:53:27 PM
गुरु शिष्य का संबंध दिव्य चेतना का परालौकिक मिलन : स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में मंगलवार को श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ी। देसाई के दूरदराज से आए भक्तो Read More...

7/27/2026 8:18:57 PM
इंस्टिट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम), फरीदाबाद में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत

FARIDABAD NEWS 27 JULY 2026 : GAUTAM : इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट फरीदाबाद में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत बहुत ही शानदार ढंग से की गई। सबसे पहले सीनियर छात्र-छात्राओं द् Read More...

7/27/2026 8:15:00 PM
विपुल गोयल का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

FARIDABAD NEWS 27 JULY 2026 : GAUTAM : नूंह में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की बैठक हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता Read More...

7/26/2026 9:27:45 PM
58 वर्ष की गारंटी नहीं, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने का कानून बनाए सरकार : नरेश कुमार शास्त्री

FARIDABAD NEWS 26 JULY 2026 : GAUTAM सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी की विस्तारित बैठक शनिवार देर शाम नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल, फरीदाबाद में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक Read More...

7/26/2026 8:26:42 PM
विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन का ‘मिशन 50,000 वृक्ष’ अभियान

FARIDABAD NEWS 26 JULY 2026 : GAUTAM : विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन द्वारा संचालित "मिशन 50,000 वृक्ष" एवं "सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0" अभियान के अंतर्गत आज हैबि Read More...


Welcome